Nature Nature

जिले के सभी स्कूल, कॉलेजों में दिखाई जाएंगी सड़क सुरक्षा से जुड़ी फिल्में

Nature

जिले के सभी स्कूल, कॉलेजों में दिखाई जाएंगी सड़क सुरक्षा से जुड़ी फिल्में

समाचार गढ़, बीकानेर, 23 अक्टूबर। सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए जिले के सभी स्कूल, कॉलेजों तथा कोचिंग सेंटर्स में विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा से जुड़ी फिल्में दिखाई जाएंगी। साथ ही जिले की विभिन्न सड़कों, राजमार्गों आदि पर रात्रि के समय पशुओं के विचरण के कारण होने वाली दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए 25 अक्टूबर को निराश्रित पशुओं के गले में रेडियम बेल्ट लगाने का विशेष अभियान प्रारंभ किया जाएगा। यह अभियान एक सप्ताह तक चलेगा । जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने बुधवार को आयोजित सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि निराश्रित पशुओं को रेडियम बेल्ट लगाने के विशेष अभियान के तहत उपखंड स्तर पर भी सघन गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। साथ ही लिए विभिन्न विभागों , उनके अधीनस्थ कार्यालयों के क्षेत्र के आसपास आने वाली सड़कों, राजमार्गों और आसपास के स्थानों पर विचरण करने वाले निराश्रित पशुओं के रेडियम बेल्ट लगाने की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
बैठक में सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए जिला कलेक्टर ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर अवैध कट बंद करवाने के बावजूद बार-बार खोले जाने की शिकायत प्राप्त होती है तो पीडब्ल्यूडी संबंधित क्षेत्र के एस एच ओ के साथ मिलकर संबंधित व्यक्ति को पाबंद करने की कार्रवाई करें। जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने कहा कि अवैध कट बंद करवाने में पुलिस आवश्यक सहयोग करें तथा आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त जाब्ता भिजवाया जाए। उन्होंने टोल नाकों पर आयोजित होने वाले नेत्र जांच शिविरों और वितरित चश्मों की जानकारी ली तथा शिविरों की संख्या बढ़ाने के लिए चिकित्सा विभाग व टोल प्लाजा संचालकों को आवश्यक समन्वय करने को कहा।
जिला कलेक्टर ने कहा कि सीट बेल्ट न लगाने वालों तथा हेलमेट ना पहने सहित अन्य सड़क नियमों की अवहेलना पाए जाने पर चालानों की संख्या बढ़ाएं। आईआरडी पर डाटा पेंडिंग होने पर असंतोष जताते हुए वृष्णि ने नोखा, सदर, नापासर, लूणकरणसर सहित सभी थानों को बकाया एंट्री शीघ्र पूरे करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आई रेड पर भी बकाया प्रकरणों की एंट्री की जाए। जिला कलेक्टर ने अमृतसर जामनगर एक्सप्रेस वे पर पेट्रोलिंग वाहन फंक्शनल स्थिति में रहने के निर्देश दिए।
*पेचवर्क कार्य गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूरा हो*
त्योहारों के मद्देनजर सभी मुख्य मार्गो पर पेचवर्क कार्य पूर्ण करने, सीवरेज चैंबर और मैनहोल कवर करवाने के निर्देश देते हुए जिला कलेक्टर ने कहा कि इस कार्य की पूर्णता सुनिश्चित करने के लिए अधिकारी नियमित मॉनिटरिंग करें। निगम सभी मुख्य मार्गों पर अवैध होर्डिंग्स हटवाएं। म्यूजियम सर्किल से हल्दीराम प्याऊ तक सभी ट्रैफिक लाइट्स कार्यशील स्थिति में रहे यह सुनिश्चित किया जाए ।
बैठक में सार्वजनिक निर्माण विभाग, नगर निगम ,नगर विकास न्यास , ट्रैफिक, पुलिस ,शिक्षा, चिकित्सा सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    समाचार गढ़ 4 नवंबर 2026। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाके की घटना सामने आई है। अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर 50 जीबी…

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सड़क निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। छापोली गांव में काम कर रहे मजदूर अचानक हाईटेंशन बिजली लाइन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights