Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ उप जिला चिकित्सालय को मिली अत्याधुनिक रक्त जांच मशीन, लोकार्पण कल

Nature

श्रीडूंगरगढ़ कस्बे की सामाजिक संस्था नागरिक विकास परिषद द्वारा प्रमुख भामाशाह भेरूंदान बाहेती परिवार के आर्थिक सौजन्य से छ लाख रु की ऑटोमैटिक रक्त जांच मशीन का लोकार्पण समारोह कल 24 अक्टूबर को दोपहर बारह बजे राजकीय उप जिला चिकित्सालय श्रीडूंगरगढ़ में रखा गया है। परिषद के मंत्री ललित कुमार बाहेती ने बताया कि पी एम ओ डॉ. श्री किशन बिहानी के आग्रह पर संस्था ने आम जन के हितार्थ ये मशीन उपलब्ध करवाई है। अध्यक्ष जगदीश स्वामी ने इस मशीन को बहुत उपयोगी बताया है। परिषद के पूर्व अध्यक्ष और इस सेवा में महत्ती भूमिका अदा करने वाले प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता, उद्यमी श्रीगोपाल राठी ने बताया कि इस मशीन से कस्बे के जरूरतमंद लाभार्थियों को स्वास्थ्य उपचार में बहुत राहत चिकित्सालय के माध्यम से मिलेगी। समारोह के संयोजक विजयराज सेवग के अनुसार उद्घाटनकर्ता राजस्थान कर बोर्ड के पूर्व सदस्य हीरालाल पांडिया, मुख्य अतिथि जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा श्री डूंगरगढ़ के अध्यक्ष श्रीमती सुशीला पुगलिया और अध्यक्षता डॉ श्री किशन बिहानी पीएमओ होंगे।

  • Related Posts

    बेरोजगारी भत्ते में बड़ा बदलाव! पुराना पोर्टल बंद, नए नियमों से कई होंगे बाहर

    समाचार गढ़, 21 अप्रैल 2026। राजस्थान में बेरोजगारी भत्ते को लेकर सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। EEMS 1.0 पोर्टल को बंद कर दिया गया है और अब मई महीने…

    जिस पर था बैन, अब वही बनेगी पढ़ाई का सहारा!, कोर्ट के फैसले के बाद बड़ा बदलाव

    समाचार गढ़, 21 अप्रैल 2026। राजस्थान के सरकारी स्कूलों में अब शिक्षक दोबारा पासबुक के जरिए पढ़ाई करवा सकेंगे। लंबे समय से लागू प्रतिबंध को हटाते हुए शिक्षा विभाग ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बेरोजगारी भत्ते में बड़ा बदलाव! पुराना पोर्टल बंद, नए नियमों से कई होंगे बाहर

    बेरोजगारी भत्ते में बड़ा बदलाव! पुराना पोर्टल बंद, नए नियमों से कई होंगे बाहर

    जिस पर था बैन, अब वही बनेगी पढ़ाई का सहारा!, कोर्ट के फैसले के बाद बड़ा बदलाव

    जिस पर था बैन, अब वही बनेगी पढ़ाई का सहारा!, कोर्ट के फैसले के बाद बड़ा बदलाव

    जयपुर में सस्ता IPL: छात्रों को आधी कीमत से भी कम में मिलेगा मैच का मजा

    जयपुर में सस्ता IPL: छात्रों को आधी कीमत से भी कम में मिलेगा मैच का मजा

    चुनावी रणनीति को धार देने में जुटी भाजपा, मंडल प्रभारियों की सूची जारी

    चुनावी रणनीति को धार देने में जुटी भाजपा, मंडल प्रभारियों की सूची जारी

    पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग, पीएम का दौरा स्थगित, कल होना था उद्घाटन

    पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग, पीएम का दौरा स्थगित, कल होना था उद्घाटन

    स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार तीन की मौत, शादी समारोह में काम पर जा रहे थे

    स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार तीन की मौत, शादी समारोह में काम पर जा रहे थे
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights