Nature Nature

बाबा बर्फानी के पहले दर्शन, अमरनाथ गुफा में 7 फीट का शिवलिंग आकार में आया, 3 जुलाई से शुरू होगी यात्रा

Nature

समाचार गढ़ 23 मई 2026। पवित्र अमरनाथ गुफा में बनने वाले बाबा बर्फानी के शिवलिंग की पहली तस्वीरें शनिवार को सामने आ गईं। तस्वीरों में करीब 6 से 7 फीट ऊंचा प्राकृतिक हिम शिवलिंग आकार लेता दिखाई दे रहा है। सबसे पहले सुरक्षा में तैनात जवानों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए।

इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 2026 की शुरुआत 3 जुलाई से होगी। यात्रा को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। यात्रा मार्ग पर कई जगह अब भी भारी बर्फ जमी हुई है। सामान्य इलाकों में 6 से 8 फीट और हिमस्खलन संभावित क्षेत्रों में 10 से 12 फीट तक बर्फ मौजूद है।

सीमा सड़क संगठन (BRO) की टीमें दोनों प्रमुख मार्गों — बालटाल और पारंपरिक नुनवान-पहलगाम ट्रैक — को बहाल करने में जुटी हैं। बालटाल मार्ग पर करीब 9 किलोमीटर और नुनवान-पहलगाम मार्ग पर 8 किलोमीटर हिस्से से बर्फ हटाई जा चुकी है। रास्तों को 12 फीट चौड़ा करने, रिटेनिंग वॉल और कल्वर्ट निर्माण का काम भी तेजी से चल रहा है।

इस बार श्रद्धालुओं के लिए बेस कैंप में आधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। टेंट की जगह प्री-फैब्रिकेटेड और फाइबर स्ट्रक्चर बनाए जा रहे हैं, ताकि अचानक मौसम खराब होने, बारिश और तापमान में गिरावट से सुरक्षा मिल सके। हर भवन में 48 कमरे, अटैच्ड वॉशरूम, गर्म-ठंडे पानी की सुविधा और पैंट्री की व्यवस्था होगी।

प्रशासन ने इस बार सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती है। बादल फटने और अचानक बाढ़ की आशंका वाले संवेदनशील इलाकों को ‘नो-एंट्री जोन’ घोषित किया गया है। ऐसे क्षेत्रों में कैंप नहीं लगाए जाएंगे। दोनों यात्रा मार्गों पर पुलों और ट्रैक को भी मजबूत किया जा रहा है।

अमरनाथ यात्रा के लिए अब तक 3.6 लाख से ज्यादा श्रद्धालु रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। अधिकारियों के अनुसार 15 जून तक दोनों रास्तों को पूरी तरह तैयार कर दिया जाएगा। यात्रा 57 दिनों तक चलेगी और रक्षा बंधन व सावन पूर्णिमा के दिन संपन्न होगी।

रजिस्ट्रेशन Punjab National Bank, Jammu & Kashmir Bank, State Bank of India और Yes Bank की निर्धारित शाखाओं के माध्यम से किए जा रहे हैं। अधिकारियों को उम्मीद है कि इस साल श्रद्धालुओं की संख्या 5 लाख के पार पहुंच सकती है।

  • Related Posts

    PM Modi ने मंत्रियों को दिए दो बड़े निर्देश, सरकारी वेबसाइट सुधारें और आलोचनाओं का जवाब दें

    समाचार-गढ़ 10 सितंबर, 2026। नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक में सरकार की डिजिटल सेवाओं और संचार रणनीति को लेकर दो अहम निर्देश…

    FCRA Amendment Bill: विदेशी चंदे वाले FCRA बिल की जांच के लिए बनी 31 सदस्यीय संसदीय समिति, 19 सदस्य NDA से

    समाचार-गढ़ 6 सितम्बर, 2026| FCRA Amendment Bill: विदेशी चंदे से जुड़े ‘विदेशी योगदान (विनियमन) संशोधन विधेयक’ (FCRA Amendment Bill) की जांच के लिए संसद की 31 सदस्यीय संयुक्त समिति का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    India-Russia Oil: 100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का साफ संदेश, ऊर्जा जरूरतों से समझौता नहीं

    India-Russia Oil: 100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का साफ संदेश, ऊर्जा जरूरतों से समझौता नहीं

    जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक ने पूनरासर मेले की तैयारियों का लिया जायजा

    जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक ने पूनरासर मेले की तैयारियों का लिया जायजा

    Shahzad Bhatti Network: मोदी सरकार का बड़ा फैसला, शहजाद भट्टी के नेटवर्क को आतंकी संगठन घोषित किया

    Shahzad Bhatti Network: मोदी सरकार का बड़ा फैसला, शहजाद भट्टी के नेटवर्क को आतंकी संगठन घोषित किया

    Bikaner Mayor Election: कांग्रेस के बहुमत के बावजूद बढ़ी टेंशन, अनिल कल्ला के खिलाफ नवरतन डागा ने भरा पर्चा; BJP ने भी उतारा प्रत्याशी

    Bikaner Mayor Election: कांग्रेस के बहुमत के बावजूद बढ़ी टेंशन, अनिल कल्ला के खिलाफ नवरतन डागा ने भरा पर्चा; BJP ने भी उतारा प्रत्याशी

    BRICS Summit 2026: क्या वाकई बेहोश हुए थे शी जिनपिंग? मोदी के ‘Is it okay?’ के बाद वायरल हुआ दावा, जानें पूरा मामला

    BRICS Summit 2026: क्या वाकई बेहोश हुए थे शी जिनपिंग? मोदी के ‘Is it okay?’ के बाद वायरल हुआ दावा, जानें पूरा मामला

    India-Pakistan Tension: अरब सागर में भारत-पाक नौसेना के जहाज टकराए, पाकिस्तान के राजनयिक को किया तलब

    India-Pakistan Tension: अरब सागर में भारत-पाक नौसेना के जहाज टकराए, पाकिस्तान के राजनयिक को किया तलब
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights