Nature Nature

फ्लैगशिप योजनाओं का प्राथमिकता से हो क्रियान्वयन- जिला कलक्टर

Nature

फ्लैगशिप योजनाओं का प्राथमिकता से हो क्रियान्वयन- जिला कलक्टर
साप्ताहिक समीक्षा बैठक में जिला कलक्टर ने दिए निर्देश
बीकानेर 28 नवंबर। जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने कहा कि अधिकारी विभागीय फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन को प्राथमिकता देते हुए काम करें । सोमवार को कलेक्ट्रेट भागार में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में जिला कलक्टर ने यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समस्त विभाग यह सुनिश्चित करें कि उनके यहां इन योजनाओं से जुड़े प्रकरण लंबित ना रहे।
जिला कलक्टर ने सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग, महिला एवं बाल विकास, कृषि, पशुपालन,सहकारिता, चिकित्सा एवं स्वास्थ्यविभाग ,आयुर्वेद श्रम, उद्योग सहित विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने पालनहार योजना के तहत वंचित पात्रों को जुड़वाने के लिए शिक्षा विभाग से त्वरित अध्ययनरत प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थित की समीक्षा की और कहा कि गरम पोषाहार वितरण में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए
जिला कलक्टर ने कहा कि माटी परियोजना के तहत चयनित किसानों को फार्म प्लान के साथ-साथ पशुपालन के लिए ऋण लेने हेतु प्रेरित करें तथा इस संबंध में आवेदन लेकर भिजवाएं। उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने में खेती के साथ-साथ पशुपालन की अहम भूमिका के मद्देनज़र इस पर विशेष ध्यान दिया जाए।
जिला कलक्टर ने कहा कि चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत अधिक से अधिक लोगों को पंजीकृत करवाने के लिए डोर टू डोर सर्वे प्रारंभ किया जाए तथा वंचित लोगों के नाम इस योजना से जुड़वाना सुनिश्चित करें। आयुष्मान भारत योजना के तहत हो रही प्रगति पर असंतोष प्रकट करते हुए जिला कलक्टर ने आयुष्मान कार्ड बनाने की गति बढ़ाने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने कहा कि खाजूवाला क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायत मिल रही है, इसे रोकने के लिए खनन विभाग वन विभाग के साथ समन्वय करते हुए सख्ती से कार्यवाही करें। इस संबंध में किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में सीएमएचओ डॉ मोहम्मद अबरार पंवार, जिला उद्योग केंद्र महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक एलडी पवार, संयुक्त निदेशक सूचना एवं प्रौद्योगिकी सत्येंद्र सिंह राठौड़, उपनिदेशक (कृषि विस्तार) कैलाश चौधरी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    समाचार गढ़ 24 मार्च 2026, जयपुर। प्रदेश में गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान में तापमान में गिरावट दर्ज की…

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। ब्राइट फ्यूचर सीनियर सैकेंडरी स्कूल में बालिकाओं ने 10वीं कक्षा ने शानदार प्रदर्शन किया है। स्कूल की बालिका वंशिका कर्वा ने 98.50% के साथ श्रीडूंगरगढ़…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट:  21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा,  सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights