Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में कई गौवंश पर फेंका ज्वलनशील पदार्थ, मचा हड़कंप, गौसेवकों में आक्रोश

Nature

समाचार गढ़, 8 अगस्त 2024। श्रीडूंगरगढ़ के घुमचक्कर क्षेत्र में कई गौवंश के शरीर पर गंभीर घाव पाए गए हैं, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। इस घटना की सूचना पुंदलसर के गजूसिंह ने गौसेवक आनंद जोशी को दी। सूचना मिलते ही विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और पशु चिकित्सक डॉ. उत्तम भाटी को सूचित किया।

घटनास्थल पर पहुंचे डॉ. भाटी के साथ डॉ. मनोज और डॉ. पूनिया ने गौवंश की जांच की। जांच के दौरान उन्होंने पाया कि इन गौवंश पर किसी प्रकार का ज्वलनशील पदार्थ फेंका गया है, जिससे उनके शरीर पर गंभीर घाव हो गए हैं। इस घटना ने विश्व हिंदू परिषद एवं गौभक्तों में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है।

विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों और गौभक्तों ने इस घटना के विरोध में स्थानीय पुलिस थाने में एप्लीकेशन दी है। उन्होंने पुलिस से इस घटना के दोषियों का पता लगाकर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

इस दौरान प्रखंड अध्यक्ष श्याम सुंदर जोशी, प्रखंड मंत्री दीपक सेठिया, गौ रक्षा प्रमुख भीखाराम सुथार, बजरंग दल जिला संयोजक वासुदेव सारस्वत, रामप्रताप सारस्वत सहित कई गौभक्त मौके पर उपस्थित रहे और घटना की निंदा की।

यह मामला अब तूल पकड़ रहा है, गौभक्तों का कहना है कि वे इस मामले में न्याय की मांग करते रहेंगे और दोषियों को कड़ी सजा दिलवाने के लिए प्रयासरत रहेंगे।

  • Related Posts

    फ्रांस का बड़ा फैसला: 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगेगी रोक

    समाचार गढ़। फ्रांस ने बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाते हुए 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने वाले कानून…

    टैक्सी चालक के साथ लूट की वारदात, बदमाश टैक्सी व मोबाइल लेकर हुए फरार

    समाचार गढ़। बीकानेर जिले में एक टैक्सी चालक के साथ लूट की वारदात घटी है। जानकारी के अनुसार घटना के समय टैक्सी में 8 महिला-पुरूष सवार थे। घटना श्रीकोलायत थाना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फ्रांस का बड़ा फैसला: 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगेगी रोक

    फ्रांस का बड़ा फैसला: 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगेगी रोक

    टैक्सी चालक के साथ लूट की वारदात, बदमाश टैक्सी व मोबाइल लेकर हुए फरार

    टैक्सी चालक के साथ लूट की वारदात, बदमाश टैक्सी व मोबाइल लेकर हुए फरार

    राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

    राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

    सिक्किम टनल हादसा: 20 मजदूरों के शव बरामद, 5 की तलाश जारी; मीथेन गैस से बचाव अभियान बना चुनौती

    सिक्किम टनल हादसा: 20 मजदूरों के शव बरामद, 5 की तलाश जारी; मीथेन गैस से बचाव अभियान बना चुनौती

    जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन 33वें दिन भी जारी, संसद मार्च हिंसा मामले में 10 FIR दर्ज, पश्चिम बंगाल से CRPF के 2000 जवान बुलाए दिल्ली

    जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन 33वें दिन भी जारी, संसद मार्च हिंसा मामले में 10 FIR दर्ज, पश्चिम बंगाल से CRPF के 2000 जवान बुलाए दिल्ली

    लगातार दूसरे दिन फिसला शेयर बाजार: HDFC Bank और रिलायंस ने बढ़ाया दबाव, मिडकैप शेयरों ने दिखाई मजबूती

    लगातार दूसरे दिन फिसला शेयर बाजार: HDFC Bank और रिलायंस ने बढ़ाया दबाव, मिडकैप शेयरों ने दिखाई मजबूती
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights