Nature Nature

राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मोमासर में शिक्षक के साथ मारपीट: आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी

Nature

श्रीडूंगरगढ़/मोमासर, 8 अगस्त 2024। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मोमासर में 6 अगस्त को विद्यालय परिसर में घुसकर अध्यापक बीरबल राम मेघवाल के साथ मारपीट की गई। इस घटना में धारदार हथियारों से लैस आरोपी ने हमला किया, लेकिन अब तक उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है।

यदि आगामी सोमवार तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती है, तो राजस्थान शिक्षक शेखावत संगठन आंदोलन करेगा। इस संबंध में पुलिस उप-अधीक्षक को ज्ञापन देकर प्रशासन को चेतावनी दी गई है कि जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाए। ज्ञापन देने का कार्यक्रम आज स्थगित कर दिया गया है और पुलिस प्रशासन को सोमवार तक का समय दिया गया है।

शिक्षक संघ के वरिष्ठ नेता सोहन गोदारा ने कहा कि विद्यालय के अंदर होने वाले अपराधियों पर सख्त कार्यवाही की जानी चाहिए। संघ अन्याय के खिलाफ आंदोलन की रणनीति पर विचार कर रहा है। गोदारा ने यह भी कहा कि शिक्षकों की गरिमा के साथ खिलवाड़ करने वालों को सबक सिखाया जाएगा। सोमवार तक आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन व प्रदर्शन किया जाएगा और उच्च अधिकारियों से वार्ता की जाएगी।

प्रदेश प्रतिनिधि बाला राम मेघवाल ने कहा कि यदि आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती है, तो विद्यालयों का सामूहिक बहिष्कार भी किया जा सकता है। पूर्व जिला अध्यक्ष आदुराम मेघवाल ने कहा कि सरकारी विद्यालयों में भी शिक्षक सुरक्षित नहीं हैं, इसलिए प्रशासन को शीघ्र कार्यवाही करनी चाहिए। तहसील अध्यक्ष हरिराम साहू ने बताया कि सोमवार को ज्ञापन के पश्चात बैठक बुलाकर आगामी आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

  • Related Posts

    योगी बोले- सड़कें इबादत के लिए नहीं, ट्रैफिक रोकने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

    समाचार गढ़ 18 मई 2026। बकरीद से पहले योगी आदित्यनाथ ने सड़कों पर नमाज को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। सोमवार को लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री…

    पर्यावरण दिवस तक चलेंगे जन जागरूकता एवं जल संरक्षण के कार्यक्रम, जिले में 25 मई से प्रारंभ होगा ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान 2026’

    जिले में 25 मई से प्रारंभ होगा ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान 2026’ जिला कलेक्टर श्री निशांत जैन ने ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ को लेकर की समीक्षा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    योगी बोले- सड़कें इबादत के लिए नहीं, ट्रैफिक रोकने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

    योगी बोले- सड़कें इबादत के लिए नहीं, ट्रैफिक रोकने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

    पर्यावरण दिवस तक चलेंगे जन जागरूकता एवं जल संरक्षण के कार्यक्रम, जिले में 25 मई से प्रारंभ होगा ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान 2026’

    पर्यावरण दिवस तक चलेंगे जन जागरूकता एवं जल संरक्षण के कार्यक्रम, जिले में 25 मई से प्रारंभ होगा ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान 2026’

    लर्न एंड फन इंग्लिश मीडियम स्कूल सकारात्मक कदम, बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए 8 दिवसीय मेगा समर कैंप का आयोजन

    लर्न एंड फन इंग्लिश मीडियम स्कूल सकारात्मक कदम, बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए 8 दिवसीय मेगा समर कैंप का आयोजन

    NEET पेपर लीक में 10वीं गिरफ्तारी, लातूर के कोचिंग डायरेक्टर को CBI ने दबोचा, फोटो सहित देखें कौन है वो दस आरोपी

    NEET पेपर लीक में 10वीं गिरफ्तारी, लातूर के कोचिंग डायरेक्टर को CBI ने दबोचा, फोटो सहित देखें कौन है वो दस आरोपी

    60 साल बाद केरल में पूरी कैबिनेट ने एक साथ ली शपथ, वीडी सतीशन बने मुख्यमंत्री

    60 साल बाद केरल में पूरी कैबिनेट ने एक साथ ली शपथ, वीडी सतीशन बने मुख्यमंत्री

    UAE के न्यूक्लियर प्लांट के बाहर ड्रोन हमला, जनरेटर में लगी आग; होर्मुज पार कर भारत पहुंचा LPG टैंकर

    UAE के न्यूक्लियर प्लांट के बाहर ड्रोन हमला, जनरेटर में लगी आग; होर्मुज पार कर भारत पहुंचा LPG टैंकर
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights