Nature Nature

कोहरा छंटा, मिली सर्दी से राहत, आठ व नौ जनवरी को बरसात की संभावना

Nature

कोहरा छंटा, मिली सर्दी से राहत, आठ व नौ जनवरी को बरसात की संभावना

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़ 7 जनवरी 2024। पिछले दस दिनों से लगातार कोहरे की आगोश मे लिपटे श्री डूंगरगढ़ अंचल को आज कोहरे से राहत मिली है।कोहरा छंटने के साथ ही सर्दी से भी कुछ राहत महसूस हो रही है।हालांकि सर्दी का ये कहर फिलहाल खत्म नही होने वाला है।क्योंकि आठ और नौ जनवरी को बीकानेर मे बारिश हो सकती है।मौसम विभाग के मुताबिक आठ जनवरी को मेघ गर्जन और वज्र पात हो सकता है।वहीं नौ जनवरी को इन दो के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। ऐसे में सर्दी से आने वाले दिनों में राहत की उम्मीद नजर नही आ रही है।न सिर्फ बीकानेर बल्कि चुरू और हनुमानगढ़ में भी आने वाले दिनों में ओलावृष्टि,वज्र पात ,मेघ गर्जन की आशंका जताई गई है।
किसानों ने बताया कि अगर बरसात या मावठ होती है तो फसलों को भरपूर फायदा मिलने की पूरी उम्मीद है वहीं अगर ओला वृष्टि हो गई तो नुकसान भी होगा ।क्योंकि अगेती फसल सरसों,मैथी की फसलों पर विपरित प्रभाव देखने को मिल सकता है।
हालांकि पिछले कई दिनों से आ रहा कोहरा फसलों को जीवनदान दे रहा था शनिवार को तो पूरे दिन कोहरे का असर देखने को मिला।शनिवार सबसे ठंडा दिन महसूस किया गया।किसान रामचंद्र मेघवाल ने बताया कि अगर होती हैं तो बरसात से फसलों को फायदा मिलेगा।

लगातार कोहरे के चलते फसलों को मिला भरपूर फायदा।खिलखिलाती सरसों की फसल।
शनिवार को पूरे दिन कोहरे की आगोश लिपटा हुआ नजर आया श्री डूंगरगढ़ अंचल नही दिया सूर्यदेव ने दर्शन ।दोपहर 3.21बजे का दृश्य ।
धीरदेसर चोटियां में अलावा का सहारा लेकर सर्दी से राहत पाने की कोशिश करते हुए ग्रामीण।
फोटो एवं रिपोर्ट गौरी शंकर सारस्वत सातलेरा
  • Related Posts

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    समाचार गढ़ 23 मार्च 2026। सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार को जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों में हड़कंप मच गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने…

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    समाचार गढ़ 23 मार्च 2026। भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को भारी गिरावट दर्ज की गई। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की लगातार बिकवाली का असर बाजार पर साफ दिखाई दिया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट:  21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा,  सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

    ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

    चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: हर मतदान केंद्र पर अब न्यूनतम सुविधाएं अनिवार्य

    चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: हर मतदान केंद्र पर अब न्यूनतम सुविधाएं अनिवार्य

    RTE प्रवेश प्रक्रिया में सीटों से अधिक आवेदन, लाखों बच्चों का भविष्य अधर में

    RTE प्रवेश प्रक्रिया में सीटों से अधिक आवेदन, लाखों बच्चों का भविष्य अधर में
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights