Nature Nature

कोहरे का सितम जारी, फसलों को मिल रहा अच्छा फायदा, सर्दी से धूजा श्रीडूंगरगढ़ अंचल

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। पिछले तीन दिनों से लगातार कोहरे का सितम जारी है।कोहरे के साथ साथ सर्दी भी अपना रंग दिखा रही है जिसके चलते पूरा श्री डूंगरगढ़ अंचल सर्दी की चपेट में दिखाई दे रहा है। सर्दी ने धूजणी छुड़ा रखी है। एक तरफ जहां कोहरे ने भूमिपुत्रों को हर्षित कर रखा है तो दूसरी तरफ लगातार बढ़ रही ठंड से फसलों को नुकसान की आशंका भी किसानों को सता रही है।किसानों ने बताया कि अगेती सरसों की फसल में फाल आ चुका है ऐसे में ज्यादा ठंड से फसल के खराब होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है क्योंकि ज्यादा ठंड से फलियों में दाना प्रभावित होने की आशंका किसानों को सता रही है।हालांकि अभी तक कोई नुकसान नहीं है। किसानों का कहना है कि अगर लगातार कोहरा छाया रहा तो ठंड की मार फसलों पर कोई असर नहीं करेगी ।
लगातार कोहरे के चलते ठंड से निजात अभी कुछ दिन तक और नही मिलती दिखाई दे रही है। कोहरे के चलते हाईवे पर भी आवागमन प्रभावित नजर आ रहा है। वाहन चालकों को हेड लाइट के सहारे चलना पड़ रहा है।सर्दी के चलते घरों सहित बाजारों में गर्म खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ गई है।

लगातार कोहरे के चलते फसलों को मिल रहा अच्छा फायदा किसान वर्ग हर्षित।
मौसम का अच्छा साथ मिलने से खिलखिला रही मैथी की फसल ।
सातलेरा स्थित एक खेत में लहलहाती चने की फसल ।फोटो योगेश कुमार सारस्वत
ज्यादा ठंड बढ़ने पर अगेती सरसों की फसल को नुकसान की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है।
लगातार कोहरा फसलों के बढ़तवार में साबित हो रहा संजीवनी बूटी।सभी फोटो एवं रिपोर्ट गौरी शंकर सारस्वत सातलेरा
  • Related Posts

    जोधपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: तलाकशुदा पत्नी का गुजारा भत्ता 25 लाख से बढ़ाकर 40 लाख, कहा—‘यह हक है, ऐश का जरिया नहीं’

    समाचार गढ़ 3 अप्रैल 2026 जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर मुख्यपीठ ने एक अहम फैसले में तलाकशुदा पत्नी को मिलने वाले स्थायी गुजारा भत्ते को 25 लाख रुपए से बढ़ाकर…

    लिव-इन पार्टनर बना हत्यारा, महिला की हत्या कर शव जंगल में फेंका, खुद पहुंचा थाने

    समाचार गढ़ 3 अप्रैल 2026। बीकानेर जिले के खाजूवाला क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे युवक ने महिला की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जोधपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: तलाकशुदा पत्नी का गुजारा भत्ता 25 लाख से बढ़ाकर 40 लाख, कहा—‘यह हक है, ऐश का जरिया नहीं’

    जोधपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: तलाकशुदा पत्नी का गुजारा भत्ता 25 लाख से बढ़ाकर 40 लाख, कहा—‘यह हक है, ऐश का जरिया नहीं’

    लिव-इन पार्टनर बना हत्यारा, महिला की हत्या कर शव जंगल में फेंका, खुद पहुंचा थाने

    लिव-इन पार्टनर बना हत्यारा, महिला की हत्या कर शव जंगल में फेंका, खुद पहुंचा थाने

    निजी स्कूल नहीं कर सकेगा मनमानी, 15 अप्रैल से होगी सख्त चेकिंग, हर स्कूल आएगा जांच के दायरे में

    निजी स्कूल नहीं कर सकेगा मनमानी, 15 अप्रैल से होगी सख्त चेकिंग, हर स्कूल आएगा जांच के दायरे में

    खाटूश्याम भक्तों के लिए खास खबर, आज से मंदिर में श्रृंगार व आरती के समय में हुआ बदलाव

    खाटूश्याम भक्तों के  लिए खास खबर, आज से मंदिर में श्रृंगार व आरती के समय में हुआ बदलाव

    ट्रम्प ने एक बार फिर दी धमकी ! अमेरिकी सेना द्वारा ईरान में पुल व बिजली प्लांट को तबाह करने की तैयारी

    ट्रम्प ने एक बार  फिर दी धमकी !  अमेरिकी सेना द्वारा ईरान में पुल व बिजली प्लांट को तबाह करने की तैयारी

    विधायक सारस्वत से मिले पदाधिकारी, दिया आमंत्रण, 25 को होगा अधिवेशन

    विधायक सारस्वत से मिले पदाधिकारी, दिया आमंत्रण, 25 को होगा अधिवेशन
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights