Nature Nature

सर्दियों में Heart को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स, देर होने से पहले आज ही Routine में करें शामिल

Nature

समाचार गढ़, 21 दिसम्बर 2024। कहते हैं दिल जवां रहे तो इंसान हमेशा जवान रहता है। लेकिन सवाल यह है कि दिल को जवां रखने के लिए क्या किया जाए? क्या ऐसा किया जाए कि दिल जवान रहे और आप भी सेहतमंद रहें। लेकिन जैसे ही सर्दियों का मौसम शुरू होता है तो दिल बीमार होने लगता है, जब दिल बीमार होता है तो जाहिर है कि सेहत बिगड़ जाती है। इसलिए सर्दियों में हार्ट को हेल्दी रखना भी तो बहुत जरूरी है।

सबसे पहले ठंड से करें बचाव
सर्दियों में हार्ट को हेल्दी रखने के लिए यूं तो काफी टिप्स हैं लेकिन सबसे पहले और सबसे जरूरी टिप्स है कि सर्दियों में आप खुद का ठंड से बचाव करें। अगर सर्दियों में आप खुद को ठंड से नहीं बचाते हैं तो इसका असर सबसे पहले दिल पर ही पड़ता है। अधिक ठंड लगने से कई बार दिल की धड़कनें तक बंद हो जाती हैं। यही एक कारण भी है कि सर्दियों में ही हार्ट अटैक के मामले सामने आते हैं।

गुनगुना पानी पीने की बनाएं आदत
गर्मियों में ठंडा पानी पीना मजबूरी है लेकिन सर्दियों में ठंडा पानी पीना नुकसानदायक हो सकता है। यही कारण है कि डॉक्टर सर्दियों में गुनगुने पानी पीने की सलाह देते हैं। सर्दियों में गुनगुना पानी हार्ट के लिए तो मुफीद है ही बल्कि पूरे शरीर के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होता है। कोशिश करें कि कैटल में नॉर्मल पानी को हल्क गुनगुना कर लें और उसको पानी को गर्म रखने वाली बोतल में डाल लें। फिर इस पानी को पीते रहें।

हल्की-फुल्की एक्सरसाइज भी जरूरी
सर्दियों में दिल को सेहतमंद रखने के लिए एक्सरसाइज भी जरूरी है। लेकिन ध्यान रहे सर्दियों में शरीर को ज़्यादा भार देने वाली एक्सरसाइज करने से बचें। कई बार सुबह उठते बिस्तर से उठते ही लोग रनिंग पर चले जाते हैं। टेंपरेचर चेंज होने से हार्ट फेलियर का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए बिस्तर छोड़ते ही एक दम रनिंग पर जाने से बचें। शरीर का टेंपरेचर सामान्य करने के बाद कुछ देर वॉक कर सकते हैं, या फिर घर में ही एक्सरसाइज या फिर योगा कर सकते हैं।

नशीले पदार्थों से रहें दूर
सिगरेट, शराब या तंबाकू यह दिल के सबसे बड़े दुश्मन हैं। इनसे दूर रहेंगे तो दिल भी आपका साथ देगा। आपको भी दिल का साथ निभाने के लिए इन चीज़ों से तौबा करनी पड़ेगी। अगर आप नशे की लत में पड़ जाते हैं तो इसका सबसे बुरा और घातक असर आपके दिल पर ही पड़ता है। दिल को स्वस्थ रखने के लिए आपको नशे से कोसों दूर रहना पड़ेगा।

Related Posts

धनतेरस पर सोने-चांदी की धूम, 66 हजार करोड़ तक पहुंची खरीदारी; जानिए क्या बदला इस बार?

समाचार गढ़ 7 नवंबर 2026। Dhanteras 2026: धनतेरस के मौके पर देशभर के बाजारों में सोने-चांदी की खरीदारी को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। ऑल इंडिया ज्वैलर्स एंड गोल्डस्मिथ…

ऑपरेशन सफल होते ही सांवलिया सेठ के दरबार पहुंचा भक्त, चढ़ाया 21 ग्राम सोने का दिल

समाचार गढ़ 7 नवंबर 2026। Rajasthan News: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ स्थित प्रसिद्ध श्रीसांवलियाजी मंदिर में आस्था का अनोखा उदाहरण देखने को मिला। जालौर जिले के एक श्रद्धालु ने हार्ट की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

धनतेरस पर सोने-चांदी की धूम, 66 हजार करोड़ तक पहुंची खरीदारी; जानिए क्या बदला इस बार?

धनतेरस पर सोने-चांदी की धूम, 66 हजार करोड़ तक पहुंची खरीदारी; जानिए क्या बदला इस बार?

ऑपरेशन सफल होते ही सांवलिया सेठ के दरबार पहुंचा भक्त, चढ़ाया 21 ग्राम सोने का दिल

ऑपरेशन सफल होते ही सांवलिया सेठ के दरबार पहुंचा भक्त, चढ़ाया 21 ग्राम सोने का दिल

बीकानेर में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, मुख्य डाकघर के पास चाकूबाजी में युवक की मौत

बीकानेर में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, मुख्य डाकघर के पास चाकूबाजी में युवक की मौत

रूस के एक वीटो से अमेरिका का बड़ा प्रस्ताव फेल, 35 साल पुराना UN मिशन भी खत्म; पश्चिमी सहारा में बढ़ा संकट

रूस के एक वीटो से अमेरिका का बड़ा प्रस्ताव फेल, 35 साल पुराना UN मिशन भी खत्म; पश्चिमी सहारा में बढ़ा संकट

पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights