Nature Nature

बीकानेर में पहली बार: अजब गजब पचासों तरह के टैलेंट को मिलेगा मंच, दीवाली उत्सव 2024 हुनर का मंच लाएगा रंगत, पढ़ें ख़बर

Nature

कल्चरल मॉडलिंग से मिमिक्री तक हर हुनर को दिखाने का मौका, रजिस्ट्रेशन शुरू

समाचारगढ़ 16 अक्टूबर 2024 । बीकानेर में इस दीवाली पर पहली बार ऐसा टैलेंट शो आयोजित होने जा रहा है, जहां हर तरह के हुनर को मंच मिलेगा। रंगत फाउंडेशन द्वारा 25 अक्टूबर 2024 को आयोजित ‘दीवाली उत्सव 2024 – हुनर’ में शहर के कलाकारों को 2 मिनट का समय मिलेगा। रंगत फाउंडेशन के फाउंडर रोशन बाफना ने बताया कि स्टेज और नॉन-स्टेज दोनों श्रेणियों में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

स्टेज प्रतियोगिताओं में कल्चरल मॉडलिंग (परंपरागत और सांस्कृतिक परिधान), लोक नृत्य, गायन, वाद्य यंत्र, कविता पाठ, अभिनय, मिमिक्री, मोनो एक्टिंग, कॉमेडी, सांस्कृतिक वेशभूषा और हिन्दू देवी-देवताओं का स्वरूप जैसे प्रदर्शन शामिल हैं। बाफना ने बताया कि नया और छुपा हुआ टैलेंट भी इस मंच के जरिए सामने लाने का प्रयास किया जाएगा।

नॉन-स्टेज श्रेणियों में दीया डेकोरेशन, मेंहदी, रंगोली, ड्रॉइंग, स्केचिंग और पेंटिंग जैसी गतिविधियां होंगी। कार्यक्रम समन्वयक शशिराज गोयल ने बताया कि प्रतियोगिताएं चार आयु-वर्गों में आयोजित होंगी और सभी ग्रुपों के टॉप-10 प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। नॉन-स्टेज श्रेणी के प्रतिभागियों को भी पुरस्कार, उपहार और विशेष अवसर दिए जाएंगे। सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट भी प्रदान किए जाएंगे।

रजिस्ट्रेशन शुरू:
यह कार्यक्रम रानी बाजार स्थित जिला उद्योग संघ भवन में आयोजित होगा। इच्छुक प्रतिभागी रंगत फाउंडेशन के इंस्टाग्राम पेज @rangatfoundation पर या फोन नंबर 7014330731/8233110517 पर संपर्क करके पंजीकरण करवा सकते हैं।

Related Posts

सेसोमूं स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम के साथ पी.टी.एम. का आयोजन, नई शिक्षा नीति पर दी जानकारी

समाचार गढ़ 29 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। सेसोमूं स्कूल में कक्षा 1 से 9 एवं 11वीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम के अवसर पर अभिभावक-शिक्षक बैठक (पी.टी.एम.) का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में…

ईरान जंग पर पाकिस्तान की कूटनीतिक हलचल: इस्लामाबाद में 3 देशों की अहम बैठक, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 3500 सैनिक तैनात किए

समाचार गढ़ 29 मार्च 2026। ईरान जंग को खत्म करने के लिए पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में सऊदी अरब, तुर्किये और मिस्र के विदेश मंत्रियों की बैठक शुरू हो गई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सेसोमूं स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम के साथ पी.टी.एम. का आयोजन, नई शिक्षा नीति पर दी जानकारी

सेसोमूं स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम के साथ पी.टी.एम. का आयोजन, नई शिक्षा नीति पर दी जानकारी

ईरान जंग पर पाकिस्तान की कूटनीतिक हलचल: इस्लामाबाद में 3 देशों की अहम बैठक, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 3500 सैनिक तैनात किए

ईरान जंग पर पाकिस्तान की कूटनीतिक हलचल: इस्लामाबाद में 3 देशों की अहम बैठक, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 3500 सैनिक तैनात किए

सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल

सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल

मन की बात में पीएम मोदी बोले,  मिडिल ईस्ट जंग से तेल-गैस संकट, अफवाहों से बचें

मन की बात में पीएम मोदी बोले,  मिडिल ईस्ट जंग से तेल-गैस संकट, अफवाहों से बचें

मंत्री ने सस्पेंड किए अधिकारी व पद मुक्त किया सरपंच को

मंत्री ने सस्पेंड किए अधिकारी व पद मुक्त किया सरपंच को

बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights