Nature Nature

होटल से चार बालश्रमिकों को कराया मुक्त, 14 से 15 घंटे करवाया जाता था काम, होटल संचालक के खिलाफ होगा मामला दर्ज

Nature

समाचार गढ़ 19 मई 2026। मानव तस्करी यूनिट, उद्योग नगर पुलिस और गायत्री सेवा संस्थान ने मंगलवार को एक संयुक्त कार्रवाई की। जिसमें एक होटल से चार बालश्रमिकों को मुक्त करवाया। जानकारी के अनुसार सीकर में पिपराली रोड स्थित तंदूरी नाइट होटल में यह कार्रवाई की गई। इस दौरान नाबालिग लड़कों के हाथ भी कई जगह से जले हुए मिले। नाबालिगों से होटल में रोजाना 14 से 15 घंटे काम करवाया जाता था। फिलहाल चारों नाबालिगों को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश करके कस्तूरबा सेवा संस्थान में दाखिल करवाया गया है। गायत्री सेवा संस्थान, जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन एलायंस के फील्ड कोऑर्डिनेटर अभिषेक बगड़िया ने बताया- ह्यूमन इंटेलिजेंस के जरिए सूचना मिली थी कि सीकर के पिपराली रोड स्थित तंदूरी नाइट होटल में नाबालिग लड़कों से बाल श्रम करवाया जा रहा है। इस सूचना को कंफर्म किया गया। सीकर मानव तस्करी यूनिट की इंचार्ज सुनीता बायल के निर्देशन में उद्योग नगर पुलिस, गायत्री सेवा संस्थान और मानव तस्करी यूनिट की टीम जब होटल पहुंच कर कार्रवाई की। सभी नाबालिग बच्चे दूसरे राज्यों के रहने वाले हैं। नाबालिगों से सुबह 9 से लेकर रात 11-12 बजे तक काम करवाया जाता था। इन्हें रहने के लिए भी ठीक प्रकार से कोई सुविधा नहीं दी गई थी। होटल के ऊपर वाले एरिया में इन्हें रखा जा रहा था। होटल संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

  • Related Posts

    कोलकाता की पांच मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग, 9 की मौत; 80 लोगों का रेस्क्यू

    समाचार-गढ़ 19 अगस्त, 2026। कोलकाता के मिर्जा गालिब स्ट्रीट स्थित पांच मंजिला इमारत में मंगलवार रात करीब 1:45 बजे भीषण आग लग गई। इमारत के अंदर कई होटल संचालित हो…

    अजमेर में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 50.70 लाख की साइबर ठगी, फर्जी ऐप में दिखाते रहे करोड़ों का मुनाफा

    समाचार-गढ़ 18 अगस्त, 2026। अजमेर में साइबर ठगों ने शेयर ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का झांसा देकर एक परिवार और उनके रिश्तेदारों से 50.70 लाख रुपये ठग लिए। वहीं, दूसरे…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कोलकाता की पांच मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग, 9 की मौत; 80 लोगों का रेस्क्यू

    कोलकाता की पांच मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग, 9 की मौत; 80 लोगों का रेस्क्यू

    अजमेर में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 50.70 लाख की साइबर ठगी, फर्जी ऐप में दिखाते रहे करोड़ों का मुनाफा

    अजमेर में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 50.70 लाख की साइबर ठगी, फर्जी ऐप में दिखाते रहे करोड़ों का मुनाफा

    आखिरी 30 मिनट में बाजार में बढ़ी बिकवाली, Nifty 24,200 के नीचे; Sensex 493 अंक टूटा

    आखिरी 30 मिनट में बाजार में बढ़ी बिकवाली, Nifty 24,200 के नीचे; Sensex 493 अंक टूटा

    आज सोने-चांदी के दाम में गिरावट, चांदी ₹1,920 सस्ती; सोना ₹1.54 लाख पर

    आज सोने-चांदी के दाम में गिरावट, चांदी ₹1,920 सस्ती; सोना ₹1.54 लाख पर

    दिल्ली पुलिस का सुप्रीम कोर्ट में दावा: CJP का संसद मार्च गैरकानूनी, 30 हजार से ज्यादा लोग थे मौजूद

    दिल्ली पुलिस का सुप्रीम कोर्ट में दावा: CJP का संसद मार्च गैरकानूनी, 30 हजार से ज्यादा लोग थे मौजूद

    🏸 बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप: उन्नति हुड्डा की जीत, अब लक्ष्य सेन पर नजर

    🏸 बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप: उन्नति हुड्डा की जीत, अब लक्ष्य सेन पर नजर
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights