Nature Nature

झोरड़ा में सर्पों के देव श्री हरिराम जी महाराज का चार दिवसीय मेला 26 अगस्त से, 27 को होगा विशाल जागरण – तैयारियां जोरों पर

Nature

समाचार गढ़ 22 अगस्त 2025 श्रीडूंगरगढ़ (गौरीशंकर सारस्वत) नागौर जिले के ग्राम झोरड़ा में ब्राह्मण कुल अवतारी सर्पों के देव बाबा श्री हरिराम जी महाराज का वार्षिक चार दिवसीय मेला इस वर्ष 26 अगस्त, भादवा शुक्ल पक्ष की तृतीया से प्रारंभ होगा।

मंदिर पुजारी हनुमान प्रसाद ने बताया कि मेले का शुभारंभ 26 अगस्त मंगलवार को होगा। 27 अगस्त, चतुर्थी तिथि को रात्रि में विशाल जागरण का आयोजन रखा गया है, जिसमें देशभर से ख्यातिप्राप्त गायक कलाकार बाबा श्री हरिराम जी महाराज के भजनों और कथाओं की प्रस्तुतियां देकर यशगान करेंगे।

चार दिवसीय यह मेला 29 अगस्त, भादवा शुक्ल पक्ष की षष्ठी शुक्रवार को सम्पन्न होगा। मेले और जागरण की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी रोशनियों और सजावट से दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। देश के कोने-कोने से भक्त बाबा के दरबार में धोक लगाने पहुंचेंगे और जहरीले जीव-जंतुओं से रक्षा की कामना करेंगे।

पैदल यात्री संघों ने कसी कमर

श्रीडूंगरगढ़ अंचल से भी बड़ी संख्या में पैदल यात्री संघ झोरड़ा धाम के लिए रवाना होने को तैयार हैं। क्षेत्र के कई गांवों से पैदल यात्री झोरड़ा के लिए निकलेंगे। यात्री संघों की तैयारियां चरम पर हैं और बाबा के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो रहा है।

Related Posts

शेयर बाजार में फिर दबाव, सितंबर की शुरुआत लाल निशान में; सेंसेक्स 140 अंक टूटा, निफ्टी 24,030 के नीचे

समाचार-गढ़ 1 सितंबर, 2026। शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुआ घरेलू शेयर बाजार सितंबर के पहले कारोबारी दिन मंगलवार को भी…

जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC का बड़ा फैसला, 13 FIR समेत देशभर के मामलों पर लगी रोक

समाचार-गढ़ 1 सितंबर, 2026। जुलाई में हुए छात्र आंदोलन को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने दिल्ली समेत देश के अलग-अलग राज्यों में प्रदर्शनकारी छात्रों के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

शेयर बाजार में फिर दबाव, सितंबर की शुरुआत लाल निशान में; सेंसेक्स 140 अंक टूटा, निफ्टी 24,030 के नीचे

शेयर बाजार में फिर दबाव, सितंबर की शुरुआत लाल निशान में; सेंसेक्स 140 अंक टूटा, निफ्टी 24,030 के नीचे

जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC का बड़ा फैसला, 13 FIR समेत देशभर के मामलों पर लगी रोक

जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC का बड़ा फैसला, 13 FIR समेत देशभर के मामलों पर लगी रोक

SCO में PM मोदी का कड़ा संदेश: ‘आतंकवाद पर डबल स्टैंडर्ड नहीं चलेगा’, Security से Opportunity तक बताया भारत का विजन

SCO में PM मोदी का कड़ा संदेश: ‘आतंकवाद पर डबल स्टैंडर्ड नहीं चलेगा’, Security से Opportunity तक बताया भारत का विजन

कानून बदले, सजा बढ़ी… फिर भी क्यों नहीं बदली तस्वीर? 14 साल बाद फिर वही सवाल—निर्भया कांड से हमने क्या सीखा?

कानून बदले, सजा बढ़ी… फिर भी क्यों नहीं बदली तस्वीर? 14 साल बाद फिर वही सवाल—निर्भया कांड से हमने क्या सीखा?

कौशाम्बी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में 11 मौतें, 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड; धमाके से 2 किमी दूर तक दहली जमीन

कौशाम्बी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में 11 मौतें, 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड; धमाके से 2 किमी दूर तक दहली जमीन

SCO समिट में मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, यूक्रेन से लेकर S-400 तक किन मुद्दों पर हुई बात?

SCO समिट में मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, यूक्रेन से लेकर S-400 तक किन मुद्दों पर हुई बात?
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights