Nature Nature

जिलेभर में गुरूवार को 4 व्यक्ति हुए अकाल मौतों के शिकार

Nature

जिलेभर में गुरूवार को 4 व्यक्ति हुए अकाल मौतों के शिकार

1- 22 वर्षीय बीमार युवक ने दम तोड़ा।
2- छत भराई करते हुए नीचे गिरे श्रमिक की हुई मौत।
3- डिग्गी में गिरने से हुई किसान की मौत।
4- फांसी का फंदा लगाकर युवक ने की आत्महत्या।

22 वर्षीय बीमार युवक ने दम तोड़ा।
समाचार-गढ़। पीबीएम अस्पताल में बज्जू थाना क्षेत्र के मिठडिया गांव निवासी 22 साल के शिवलाल पुत्र भंवरलाल कुम्हार ने गुरूवार को ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक के बड़े भाई गोविंदराम ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसके भाई की बीमारी के चलते ईलाज करवाया जा रहा था और उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने पीएम करवा शव परिजनों को सौंप दिया और जांच एएसआई श्रवण कुमार को दी है।
छत भराई करते हुए नीचे गिरे श्रमिक की हुई मौत।
समाचार-गढ़। गंगाशहर थाना क्षेत्र में एक मकान का निर्माण करने के दौरान छत भराई का काम करते हुए सुभाष मुखिया पुत्र उमेश मुखिया निवासी बिहार नीचे गिर गया। घायल श्रमिक को पीबीएम में भर्ती करवाया गया जहां गुरूवार रात करीब 8 बजे उसने दम तोड़ दिया। मृतक के रिश्तेदार सुशीला मुखिया ने पुलिस को रिपोर्ट दी व पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच एएसआई मांगीलाल को दी गई है।
डिग्गी में गिरने से हुई किसान की मौत।
समाचार-गढ़। देशनोक थाना क्षेत्र में वार्ड 1 के निवासी 52 वर्षीय बन्नाराम पुत्र चुनाराम जाट अपने खेत में काम कर रहा था। तभी पैर फिसलने से वह डिग्गी में गिर गया और पानी के डूबने से उसकी मौत हो गई। मृतक के पुत्र मनफूल ने पुलिस को रिपोर्ट दी व मामले की जांच थानाधिकारी सुमन शेखावत को दी है।
फांसी का फंदा लगाकर युवक ने अपनी जान दी।
समाचार-गढ़। पांचू थाना क्षेत्र के गांव पिथरासर में 27 वर्षीय युवक सुरेश पुत्र शिवलाल बिश्नोई ने गुरूवार को अपने घर में ही पंखे के हुक में फांसी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। मृतक के छोटे भाई विकास ने पुलिस को रिपोर्ट दी और पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच थानाधिकारी राजीव रॉयल को दी है।

  • Related Posts

    Rajasthan Highway Project: 2752 करोड़ की लागत से फोरलेन होगा 212 किमी हाईवे, डेढ़ साल से अटका जोधपुर-नागौर हिस्सा

    समाचार-गढ़ 28 सितंबर, 2026। राजस्थान में बीकानेर से जोधपुर के बीच एनएच-62 को फोरलेन में बदलने की योजना पर काम आगे बढ़ रहा है, लेकिन जोधपुर-नागौर हिस्से का प्रोजेक्ट करीब…

    Rajasthan Panchayat Election: दो-तीन दिन में लग सकती है पंचायत चुनाव की आचार संहिता, अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से वोटिंग संभव

    समाचार-गढ़ 28 सितंबर, 2026। राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। प्रदेश में पंचायत चुनाव की आचार संहिता इसी सप्ताह लागू होने के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Rajasthan Highway Project: 2752 करोड़ की लागत से फोरलेन होगा 212 किमी हाईवे, डेढ़ साल से अटका जोधपुर-नागौर हिस्सा

    Rajasthan Highway Project: 2752 करोड़ की लागत से फोरलेन होगा 212 किमी हाईवे, डेढ़ साल से अटका जोधपुर-नागौर हिस्सा

    Rajasthan Panchayat Election: दो-तीन दिन में लग सकती है पंचायत चुनाव की आचार संहिता, अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से वोटिंग संभव

    Rajasthan Panchayat Election: दो-तीन दिन में लग सकती है पंचायत चुनाव की आचार संहिता, अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से वोटिंग संभव

    Rajasthan Politics: CM भजनलाल शर्मा Vs अशोक गहलोत, SIR और चुनाव आयोग पर आमने-सामने आए BJP-कांग्रेस

    Rajasthan Politics: CM भजनलाल शर्मा Vs अशोक गहलोत, SIR और चुनाव आयोग पर आमने-सामने आए BJP-कांग्रेस

    Ujjain Shahi Masjid: शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, बड़ी संख्या में लोग जुटे; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Ujjain Shahi Masjid: शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, बड़ी संख्या में लोग जुटे; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Afghanistan Pakistan Clash: पाकिस्तान से घुसे 28 लड़ाके मारे गए, 32 घायल; अफगानिस्तान ने लगाए गंभीर आरोप

    Afghanistan Pakistan Clash: पाकिस्तान से घुसे 28 लड़ाके मारे गए, 32 घायल; अफगानिस्तान ने लगाए गंभीर आरोप

    US China G2: अमेरिका-चीन के G2 से भारत को क्या खतरा? ब्रह्मा चेलानी ने बताई सहयोगी देशों की चिंता

    US China G2: अमेरिका-चीन के G2 से भारत को क्या खतरा? ब्रह्मा चेलानी ने बताई सहयोगी देशों की चिंता
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights