Nature Nature

महापुरुष समारोह समिति के तत्वाधान में निःशुल्क बाल योग समर कैंप — जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा की अध्यक्ष सुशीला पुगलिया ने किया अवलोकन व किया बच्चों का उत्साहवर्धन

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 15 जून 2025 महापुरुष समारोह समिति श्रीडूंगरगढ़ के तत्वाधान में बच्चों हेतु चल रहे बाल योग समर कैंप में तीसरा  दिन बाहेती भवन आडसर बास श्रीडूंगरगढ़ में जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा की अध्यक्ष सुशीला पुगलिया ने अवलोकन किया । इस अवसर पर बच्चों को सम्बोधित करते हुए सुशीला पुगलिया ने कहा कि योग के माध्यम से कठिन परिश्रम करके शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है, इससे शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है । पुगलिया ने इस हेतु बच्चों को प्रोत्साहित किया ।

संस्था द्वारा शिविर में पधारे सुशीला पुगलिया, तेरापंथी सभा के मंत्री प्रदीप पुगलिया, प्रेमलता बरड़िया का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया । संस्था अध्यक्ष श्रीगोपाल राठी ने सभी का आभार प्रकट किया । शिविर में राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त राजस्थान योग प्रशिक्षक महासंघ के प्रदेश संरक्षक व ओम योग सेवा संस्था के निदेश्क योगाचार्य ओम प्रकाश कालवा एवं उनकी टीम ने बच्चों को सहजता के साथ योग की अलग अलग क्रियाओं का अभ्यास करवाया एवं चरित्र निर्माण के टिप्स बताए ।

योगानंद कालवा ने एक घण्टे देसी सपाटे लगाकर बच्चों को प्रेरित किया । शिविर संयोजक ललित बाहेती ने बताया कि आज दूसरे दिन 64 बच्चों की भागीदारी रही । बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु सुशील सेरडिया, निर्मल कुमार पुगलिया, संजय करवा, राकेश कुमार सोनी, सुरेश भादानी, ओमप्रकाश सारस्वत उपस्थित रहे ।

Related Posts

पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

समाचार गढ़ 4 नवंबर 2026। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाके की घटना सामने आई है। अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर 50 जीबी…

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सड़क निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। छापोली गांव में काम कर रहे मजदूर अचानक हाईटेंशन बिजली लाइन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights