समाचार गढ़ श्रीडूंगरगढ़। तुलसी मेडिकल एवं रिसर्च सेंटर में कल 24 दिसंबर को नि:शुल्क नेत्र रोग व यूरोलॉजी जांच व परामर्श शिविर लगाया जाएगा। इस शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर चंचल गुप्ता व यूरोलॉजी डॉक्टर हरीश अग्रवाल अपनी सेवाएं देंगे। शिविर में यूरोफ्लोमीटर द्वारा पेशाब के घार की जांच भी नि:शुल्क की जाएगी। अस्पताल के प्रशासक सूर्य प्रकाश गांधी ने बताया कि शिविर सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक लगाया जाएगा। शिविर में चयनित रोगियों के ऑपरेशन रियायती दरों पर अग्रवाल न्यूरोलॉजी एंड आई केयर सेंटर बीकानेर में किए जाएंगे।
बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव
समाचार गढ़ 13 अप्रैल 2026। बिहार की सियासत में तेज हलचल के बीच अगले 48 घंटों में नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगने की संभावना है। डिप्टी सीएम सम्राट…















