Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में पहली बार पूर्णतया स्वचालित सी.बी.सी. मशीन स्थापिततुलसी मेडिकल एंड रिसर्च सेंटर ने बढ़ाया चिकित्सा सेवाओं का स्तर

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 16 अक्टूबर। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में चिकित्सा सुविधाओं को नई ऊंचाई देते हुए तुलसी सेवा संस्थान कोलकाता द्वारा संचालित तुलसी मेडिकल एंड रिसर्च सेंटर अस्पताल में पहली बार पूर्णतया स्वचालित (Fully Automatic ELITE-580) सी.बी.सी. मशीन स्थापित की गई है। यह अस्पताल निजी क्षेत्र में अत्याधुनिक उपकरणों से युक्त अग्रणी चिकित्सा संस्थान के रूप में पहचान बना चुका है।

नई मशीन के माध्यम से एक साथ 50 रोगियों की सी.बी.सी. जांच की जा सकेगी। यह मशीन पूरी तरह कंप्यूटराइज्ड और ऑटोमेटिक है, जिसमें सैंपल रखने के बाद सम्पूर्ण जांच प्रक्रिया स्वतः संपन्न हो जाती है। इससे जांच रिपोर्ट तेज़ी से, अधिक सटीकता के साथ और बिना मानवीय त्रुटि के प्राप्त होगी।

मशीन का उद्घाटन संस्थान के प्रशासक सूर्य प्रकाश गांधी एवं चिकित्सकों की टीम द्वारा किया गया। इस अवसर पर ट्रांस एशिया कम्पनी के क्वालीफाईड इंजीनियरों ने स्टाफ को मशीन संचालन का प्रशिक्षण दिया।

संस्थान के अध्यक्ष भीखमचंद पुगलिया और मंत्री धर्मचंद धाड़ेवा ने बताया कि संस्थान सदैव आमजन को सुलभ, आधुनिक और विश्वसनीय चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम में उपस्थित समस्त कर्मचारियों ने अध्यक्ष एवं मंत्री का आभार व्यक्त किया और इस नई सुविधा को क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया।

Related Posts

बीकानेर कांग्रेस में घमासान, गोविंद राम मेघवाल और मदन गोपाल मेघवाल के बीच तीखी झड़प की चर्चा

समाचार गढ़, बीकानेर। कांग्रेस की अंदरूनी सियासत एक बार फिर चर्चा में आ गई है। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं राजस्थान सह प्रभारी चिरंजीव राव के सामने पूर्व कैबिनेट मंत्री…

Rajasthan Panchayat Election: निकायों के वोटरों के नाम गांवों में नहीं जुड़ेंगे, जुड़े नाम भी हटाए जाएंगे

समाचार-गढ़ 30 सितंबर, 2026। Rajasthan Panchayat Election: राजस्थान में पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच मतदाता सूचियों को लेकर निर्वाचन आयोग ने सख्ती शुरू कर दी है। नगरीय निकायों के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बीकानेर कांग्रेस में घमासान, गोविंद राम मेघवाल और मदन गोपाल मेघवाल के बीच तीखी झड़प की चर्चा

बीकानेर कांग्रेस में घमासान, गोविंद राम मेघवाल और मदन गोपाल मेघवाल के बीच तीखी झड़प की चर्चा

Rajasthan Panchayat Election: निकायों के वोटरों के नाम गांवों में नहीं जुड़ेंगे, जुड़े नाम भी हटाए जाएंगे

Rajasthan Panchayat Election: निकायों के वोटरों के नाम गांवों में नहीं जुड़ेंगे, जुड़े नाम भी हटाए जाएंगे

Budgam Encounter: बडगाम में लश्कर का टॉप कमांडर मूसा ढेर, यूसमर्ग के जंगलों में सुरक्षाबलों से हुई भीषण मुठभेड़

Budgam Encounter: बडगाम में लश्कर का टॉप कमांडर मूसा ढेर, यूसमर्ग के जंगलों में सुरक्षाबलों से हुई भीषण मुठभेड़

Arabian Sea Drugs Seized: अरब सागर में 3,000 करोड़ की ड्रग्स जब्त, ईरानी नाव से 5 पाकिस्तानी गिरफ्तार

Arabian Sea Drugs Seized: अरब सागर में 3,000 करोड़ की ड्रग्स जब्त, ईरानी नाव से 5 पाकिस्तानी गिरफ्तार

Surgical Strike Explained: 2016 की वो रात जब LoC पार पहुंचे भारतीय कमांडो, जानिए कैसे हुआ था पूरा ऑपरेशन

Surgical Strike Explained: 2016 की वो रात जब LoC पार पहुंचे भारतीय कमांडो, जानिए कैसे हुआ था पूरा ऑपरेशन

PoK Protest: LoC हटाने और पुंछ-मेंढर के रास्ते खोलने की मांग, मंधोल में जुटे 25 हजार लोग; पाकिस्तान के खिलाफ बढ़ा विरोध

PoK Protest: LoC हटाने और पुंछ-मेंढर के रास्ते खोलने की मांग, मंधोल में जुटे 25 हजार लोग; पाकिस्तान के खिलाफ बढ़ा विरोध
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights