Nature Nature

वाल्मीकि रामायण समरसता और समन्वय का शाश्वत शिलालेख: मोनिका गौड़

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 16 अक्टूबर।
अखिल भारतीय साहित्य परिषद् इकाई, श्रीडूंगरगढ़ की ओर से बुधवार शाम पांच बजे आदि कवि महर्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष में वाल्मीकि बस्ती में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ वाल्मीकि प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं दीप मंत्र के साथ किया गया। इस अवसर पर प्रान्त उपाध्यक्ष मोनिका गौड़, श्रीराम आश्रम के संत मोहनदास महाराज, खंड कार्यवाह पवन गोहितान, अधिवक्ता पुखराज तेजी, अनिल वाल्मीकि, पवन शर्मा एवं अम्बिका डागा उपस्थित रहे।

संत मोहनदास महाराज ने कहा कि आदि कवि महर्षि वाल्मीकि के संबंध में इतिहास में अनेक भ्रांतियां प्रस्तुत की गई हैं, जबकि उनका जीवन गहन तप, ज्ञान और समाज उत्थान का प्रतीक रहा है।

मुख्य अतिथि के रूप में बीकानेर से पधारी राजस्थानी एवं हिन्दी की वरिष्ठ साहित्यकार मोनिका गौड़ ने अपने संबोधन में कहा कि वाल्मीकि रामायण केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि भारतीय समाज में समरसता, संवाद और समन्वय का शाश्वत शिलालेख है। उन्होंने कहा कि वाल्मीकि ने शबरी, निषादराज गुह, वानरराज सुग्रीव और रावण जैसे पात्रों के प्रति निष्पक्ष दृष्टिकोण रखते हुए सामाजिक समानता की भावना को पुष्ट किया है।

विशिष्ट अतिथि पवन गोहितान ने ‘वल्मीक’ शब्द का अर्थ स्पष्ट करते हुए वाल्मीकि तपस्या का प्रसंग सुनाया।
पुखराज तेजी ने अपने वक्तव्य में कहा कि वाल्मीकि समुदाय को अपने धर्म पर अडिग रहना चाहिए और शिक्षा व परिश्रम के माध्यम से समाज में सम्मानजनक स्थान प्राप्त करना चाहिए।
धनराज तेजी ने निराकार और साकार राम पर दोहे प्रस्तुत करते हुए अपनी जिज्ञासाएं रखीं, जिनका समाधान पवन शर्मा ने श्रीमद्वाल्मीकीय रामायण के प्रसंगों के माध्यम से किया।

कार्यक्रम का संचालन अम्बिका डागा ने किया।
अंत में इकाई अध्यक्ष भगवती पारीक ‘मनु’ ने आभार ज्ञापन करते हुए परिषद् के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी।

कार्यक्रम में परिषद् के पदाधिकारी, सदस्य एवं वाल्मीकि बस्ती के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिनमें मंगतूराम मलघट, अनिल मलघट, राकेश मलघट, अशोक तेजी, रूप मलघट, मुजेश मलघट, शेट्टी वाल्मीकि, अमित कंडारा, श्रवण मलघट, विजय कुमार मलघट, विनीत राज तेजी, आलोक तेजी, काली देवी, लाली देवी, चंद्रकला वाल्मीकि, आशा, काला एवं गणेश प्रमुख रूप से शामिल रहे।

कार्यक्रम का समापन कल्याण मंत्र के साथ किया गया।

Related Posts

गले में 35 तोला चांदी, शाही ठाठ के साथ मेले में पहुंचा ऊंट; कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान

समाचार गढ़ 15 नवंबर 2026। अंतरराष्ट्रीय पुष्कर पशु मेले में इस बार एक खास ऊंट अपनी शाही साज-सज्जा और कीमत को लेकर चर्चा में है। इस ऊंट के गले में…

तंत्र-मंत्र के नाम पर रिश्तों का कत्ल, मौसी ने दो रिश्तेदारों के साथ मिलकर 8 साल की भांजी की दी बलि

समाचार गढ़ 15 नवंबर 2026। झारखंड के चतरा जिले से अंधविश्वास और रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां कथित तांत्रिक सिद्धि हासिल करने के लिए एक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गले में 35 तोला चांदी, शाही ठाठ के साथ मेले में पहुंचा ऊंट; कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान

गले में 35 तोला चांदी, शाही ठाठ के साथ मेले में पहुंचा ऊंट; कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान

तंत्र-मंत्र के नाम पर रिश्तों का कत्ल, मौसी ने दो रिश्तेदारों के साथ मिलकर 8 साल की भांजी की दी बलि

तंत्र-मंत्र के नाम पर रिश्तों का कत्ल, मौसी ने दो रिश्तेदारों के साथ मिलकर 8 साल की भांजी की दी बलि

रेलवे ट्रैक धमाके की साजिश का खुलासा, 81 लाख मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पंजाब से पकड़े गए आरोपी

रेलवे ट्रैक धमाके की साजिश का खुलासा, 81 लाख मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पंजाब से पकड़े गए आरोपी

जरूरतमंद और प्रतिभाशाली बेटियों को मिलेगी 25-25 हजार रुपए की सहायता, प्रतिवर्ष 1.25 लाख रुपए खर्च करेंगे मरवाहा

जरूरतमंद और प्रतिभाशाली बेटियों को मिलेगी 25-25 हजार रुपए की सहायता, प्रतिवर्ष 1.25 लाख रुपए खर्च करेंगे मरवाहा

राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, इन पदों पर नई भर्ती की तैयारी तेज

राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, इन पदों पर नई भर्ती की तैयारी तेज

राजस्थान के इन इलाकों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग का दो दिन का अलर्ट; फिर बढ़ेगी ठंड

राजस्थान के इन इलाकों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग का दो दिन का अलर्ट; फिर बढ़ेगी ठंड
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights