Nature Nature

गौरव सम्मान समारोह: श्रीडूंगरगढ़ में अभिनेश महर्षि का हुआ भव्य सम्मान, समाज सशक्तिकरण पर हुई चर्चा

Nature

समाचार गढ़, 3 अगस्त 2025। श्रीडूंगरगढ़ गौड़ ब्राह्मण विकास समिति की ओर से राष्ट्रीय राज मार्ग स्थित संस्कृति भवन में रविवार को आयोजित कार्यक्र में रतनगढ़ के पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में समाज को मजबूत व सशक्त बनाने और इसके उत्थान को लेकर विशेष चर्चा की गई।
इस अवसर पर महर्षि ने कहा कि समाज सर्वोपरि होता है। समाज विकास के लिए आपसी मतभेद को मिटाकर नई सोच व दिशा की जरूरत होती है। समाज के हर व्यक्ति को सामाजिक सोच के साथ जुटना जरुरी है। संस्था अध्यक्ष ताराचंद इंदौरिया ने कहा कि आज के दौर में शिक्षा एवं अपने नैतिक दायित्व के प्रति जाग्रत होने की जरूरत है। साहित्यकार श्याम महर्षि ने कहा कि समाज में एकता और संगठन होने से ही समाज विकसित होता है। समाज उत्थान में युवाओं वर्ग को अपनी महती भागीदारी निभानी होगी। पालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा ने कहा कि समाज के विकास में संख्या बल का बड़ा होना जरुरी नहीं है। संगठन के साथ अच्छी सोच की जरूरत होती है। समिति के मंत्री विजय महर्षि ने आभार ज्ञापित करते हुए कहा कि समाज को मजबूत व सशक्त बनाने के लिए समाज के सभी लोगों को मिलकर समाजहित में ईमानदारी से कार्य करने की बात कही।
इस दौरान इंद्रचंद शर्मा, मनीष शर्मा, सीताराम महर्षि, निरंजन शर्मा, कृपाशंकर शर्मा, प्रमोद शर्मा, राधेश्याम नाथोलिया, घनश्याम शर्मा, कन्हैयालाल शर्मा, राजकुमार महर्षि, राजेंद्र कुमार, कपिल महर्षि, कैलाश शर्मा आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।

  • Related Posts

    वृंदावन में नाव हादसे में 11 श्रद्धालुओं की मौत, 22 लोगों को किया रेस्क्यू, कुछ अब भी लापता

    समाचार गढ़ 4 अप्रैल 2026। मथुरा के वृंदावन में नाव हादसे में 11 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। अब तक 22 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। अभी 4…

    ACB का बड़ा एक्शन: PWD के एक्सईएन और दलाल 33 लाख की रिश्वत केस में पकड़े गए

    समाचार गढ़, 11 अप्रैल 2026।राजधानी जयपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) के एक एक्सईएन और उसके दलाल को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वृंदावन में नाव हादसे में 11 श्रद्धालुओं की मौत, 22 लोगों को किया रेस्क्यू, कुछ अब भी लापता

    वृंदावन में नाव हादसे में 11 श्रद्धालुओं की मौत, 22 लोगों को किया रेस्क्यू, कुछ अब भी लापता

    ACB का बड़ा एक्शन: PWD के एक्सईएन और दलाल 33 लाख की रिश्वत केस में पकड़े गए

    ACB का बड़ा एक्शन: PWD के एक्सईएन और दलाल 33 लाख की रिश्वत केस में पकड़े गए

    भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

    भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

    पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

    पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

    स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

    स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

    दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

    दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights