Nature Nature

रविवार को होगा आदर्श शिक्षक ताराचंद इन्दौरिया का भव्य नागरिक अभिनंदन

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। आदर्श शिक्षकों के सम्मान की परम्परा में 27 मार्च, रविवार को पर्यावरण प्रेमी, वृक्ष मित्र, गो सेवी, आदर्श शिक्षक ताराचंद इन्दौरिया का नगर की 25 से अधिक संस्थाओं द्वारा नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। इस आयोजन हेतु अभिनंदन समारोह समिति की तैयारियां जारी हैं। समिति के अध्यक्ष उद्योगपति लक्ष्मी नारायण सोमानी ने बताया कि नगर की सभी संस्थाओं की ओर से गुरुजी इन्दौरियाजी को सम्मान पत्र भेंट किए जाएंगे तथा उनकी उल्लेखनीय सेवाओं को व्याख्यायित करते हुए एक भव्य स्मारिका अभिनंदनिका का प्रकाशन किया गया है, जिसका विमोचन कार्यक्रम अध्यक्ष पूर्व कुलपति पशुपालन एवं आयुर्विज्ञान विश्व विद्यालय, बीकानेर डाॅ. ए. के. गहलोत करेंगे। मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य महारानी सुदर्शना महाविद्यालय डाॅ. उमाकांत गुप्त होंगे। विशिष्ट अतिथि प्रो विमला डूंकवाल (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड,नई दिल्ली) डाॅ अजय चौपड़ा (पूर्व संयुक्त निदेशक-शिक्षा निदेशालय) डाॅ बालकृष्ण कौशिक (धर्म शास्त्राचार्य ) होंगे। अभिनंदन समारोह समिति के संयोजक डाॅ चेतन स्वामी ने बताया कि गुरुजी ताराचंद जी इन्दौरिया के सम्मान हेतु नगर की प्रसिद्ध सभी संस्थाओं के पदाधिकारी समारोह में मौजूद रहेंगे तथा गाजे बाजे के साथ उनका सम्मान किया जाएगा। उन्हें सम्मान स्वरूप पांच लाख ग्यारह हजार रुपये की राशि भी समर्पित की जाएगी।
स्मारिका का संपादन रवि पुरोहित तथा विजय महर्षि ने किया है। समारोह में बाहर से विद्वानों को भी आमंत्रित किया गया है। कतिपय सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी गुरुजी के सम्मान में प्रस्तुत की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि ताराचंद इन्दौरिया ने श्रीडूंगरगढ़ में हजारों पेड़ों को लगाने तथा संरक्षण का कार्य किया है। वे प्रति दिन इस निमित्त अपना समय देते हैं। इन्दौरिया जी का अपना एक बड़ा शिष्यवर्ग है। उनके शिष्य वर्ग में सम्मान की सूचना से प्रसन्नता का वातावरण है तथा अनेक शिष्य इस अवसर पर प्रवास से समारोह में भाग लेने आएंगे।

  • Related Posts

    PM Modi ने मंत्रियों को दिए दो बड़े निर्देश, सरकारी वेबसाइट सुधारें और आलोचनाओं का जवाब दें

    समाचार-गढ़ 10 सितंबर, 2026। नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक में सरकार की डिजिटल सेवाओं और संचार रणनीति को लेकर दो अहम निर्देश…

    BRICS Summit 2026: दिल्ली में मोदी-शी और मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, गलवान के बाद रिश्तों से लेकर तेल-रक्षा तक कई मुद्दों पर नजर

    समाचार-गढ़ 10 सितंबर, 2026। नई दिल्ली। राजधानी में होने वाला BRICS Summit 2026 इस बार सिर्फ वैश्विक दक्षिण की राजनीति और अर्थव्यवस्था के लिहाज से अहम नहीं है। सम्मेलन के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    PM Modi ने मंत्रियों को दिए दो बड़े निर्देश, सरकारी वेबसाइट सुधारें और आलोचनाओं का जवाब दें

    PM Modi ने मंत्रियों को दिए दो बड़े निर्देश, सरकारी वेबसाइट सुधारें और आलोचनाओं का जवाब दें

    BRICS Summit 2026: दिल्ली में मोदी-शी और मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, गलवान के बाद रिश्तों से लेकर तेल-रक्षा तक कई मुद्दों पर नजर

    BRICS Summit 2026: दिल्ली में मोदी-शी और मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, गलवान के बाद रिश्तों से लेकर तेल-रक्षा तक कई मुद्दों पर नजर

    बीकानेर में BJP विधायक का मतदान कार्मिक से विवाद, कार से उतरकर पीछे दौड़े

    बीकानेर में BJP विधायक का मतदान कार्मिक से विवाद, कार से उतरकर पीछे दौड़े

    Pakistan Relief: भारत का एयरस्पेस बंद होने के बावजूद नेपाल कैसे पहुंची पाकिस्तान की 100 टन राहत सामग्री?

    Pakistan Relief: भारत का एयरस्पेस बंद होने के बावजूद नेपाल कैसे पहुंची पाकिस्तान की 100 टन राहत सामग्री?

    Rajasthan Politics: मतदान से 3 दिन पहले बदला सियासी माहौल, भाजपा प्रत्याशी ने लिया बड़ा फैसला

    Rajasthan Politics: मतदान से 3 दिन पहले बदला सियासी माहौल, भाजपा प्रत्याशी ने लिया बड़ा फैसला

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बीकानेर पहुंचने पर भव्य स्वागत

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बीकानेर पहुंचने पर भव्य स्वागत
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights