Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ की लाडली बेटी निर्मला गोदारा का भव्य सम्मान, राजस्थान की प्रथम वुमेन सेल्फ राइडर का सम्मान

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। निर्मला गोदारा पुत्री श्री कैप्टन प्रभुराम गोदारा बरजांगसर श्रीडूंगरगढ़ ने सेल्फ राइड करते हुए लेह लद्दाख के 11 हाई माउंटैन पासेस पार करते हुए अपने रॉयल एन्फ़ील्ड ग्रूप के साथ एडवेंचर टूर किया। इस एडवेंचर टूर के दौरान निर्मला गोदारा ने लेह-लद्दाख के ऊँचे पर्वत जिसमें उमलिंग-ला पास जिसकी ऊँचाई 19300 फ़िट है, पार किया। इन समस्त हाई-माउंटैन पासेस सहित उमलिंग-ला पास को एडवेंचर टूर पर सेल्फ़ राइड करते हुए पार करने वाली वह राजस्थान की प्रथम वुमेन सेल्फ राइडर बन गई है। निर्मला गोदारा ने दिनांक 11 जुलाई 2022 को अपनी साथी अंजना राठोड़ के साथ सुबह 5:00 बजे कैप्टेन चंद्र चौधरी शहीद स्मारक बीकानेर से अपनी एडवेंचर टूर यात्रा आरम्भ की थी तथा दिनांक 24 जुलाई 2022 को कैप्टेन चंद्र चौधरी शहीद स्मारक, बीकानेर पर पहुँचकर अपनी एडवेंचर टूर यात्रा पूर्ण करेगी ।
इस यात्रा के दौरान 24 जुलाई को तेजा मन्दिर श्री डूंगरगढ़ में जाट समाज विकास समिति द्वारा राजस्थान की प्रथम वुमेन सेल्फ राइडर निर्मला गोदारा को पुष्प अर्पित कर सम्मान किया गया । इस दौरान समाज के कानाराम तरड़, सहीराम जाट, सुशील सेरडिया,भंवरलाल जाखड़,मुकेश खिलेरी, किशन भादू, रामप्रताप जाखड़ एवं छात्रावास यूनियन के छात्रों ने गोदारा की उपलब्धि को इस क्षेत्र के लिए गौरव पूर्ण बताते हुए बधाई दी। निर्मला गोदारा अपने जीवन के अनुभव साझा करते हुए युवा शक्ति को दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

  • Related Posts

    सेसोमूं स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम के साथ पी.टी.एम. का आयोजन, नई शिक्षा नीति पर दी जानकारी

    समाचार गढ़ 29 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। सेसोमूं स्कूल में कक्षा 1 से 9 एवं 11वीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम के अवसर पर अभिभावक-शिक्षक बैठक (पी.टी.एम.) का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में…

    ईरान जंग पर पाकिस्तान की कूटनीतिक हलचल: इस्लामाबाद में 3 देशों की अहम बैठक, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 3500 सैनिक तैनात किए

    समाचार गढ़ 29 मार्च 2026। ईरान जंग को खत्म करने के लिए पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में सऊदी अरब, तुर्किये और मिस्र के विदेश मंत्रियों की बैठक शुरू हो गई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सेसोमूं स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम के साथ पी.टी.एम. का आयोजन, नई शिक्षा नीति पर दी जानकारी

    सेसोमूं स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम के साथ पी.टी.एम. का आयोजन, नई शिक्षा नीति पर दी जानकारी

    ईरान जंग पर पाकिस्तान की कूटनीतिक हलचल: इस्लामाबाद में 3 देशों की अहम बैठक, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 3500 सैनिक तैनात किए

    ईरान जंग पर पाकिस्तान की कूटनीतिक हलचल: इस्लामाबाद में 3 देशों की अहम बैठक, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 3500 सैनिक तैनात किए

    सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल

    सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल

    मन की बात में पीएम मोदी बोले,  मिडिल ईस्ट जंग से तेल-गैस संकट, अफवाहों से बचें

    मन की बात में पीएम मोदी बोले,  मिडिल ईस्ट जंग से तेल-गैस संकट, अफवाहों से बचें

    मंत्री ने सस्पेंड किए अधिकारी व पद मुक्त किया सरपंच को

    मंत्री ने सस्पेंड किए अधिकारी व पद मुक्त किया सरपंच को

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights