Nature Nature

संस्कारयुक्त शिक्षा ही है सच्चे भारत निर्माण की नींव: विधायक, राज्यमंत्री। श्रीडूंगरगढ़ में ‘Learn & Fun English Medium School’ का भव्य शुभारंभ

Nature

समाचार गढ़, 6 अप्रेल 2025, श्रीडूंगरगढ़। बिना अच्छे संस्कारों के केवल किताबी ज्ञान से देश का भला नहीं हो सकता। संस्कारों से युक्त शिक्षा ही समाज की असली पूंजी होती है। एक संस्कारवान गुरु ही अपने शिष्यों को न केवल ज्ञान देता है, बल्कि उन्हें चरित्रवान नागरिक भी बनाता है। विद्यालय केवल पढ़ाई का केंद्र नहीं, बल्कि भावी पीढ़ी को समाज के योग्य नागरिक बनाने की कार्यशाला होना चाहिए। जहां शिक्षा के साथ संस्कृति जुड़ती है, वहीं से सच्चे भारत निर्माण की शुरुआत होती है- यह विचार आज विधायक ताराचंद सारस्वत व श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने कस्बे के तेरापंथ भवन धोलिया नोहरा के पास स्थित ‘Learn & Fun English Medium School’ के शुभारंभ अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के बच्चों को वैश्विक स्तर की शिक्षा से जोड़ने के लिए यह स्कूल एक नई दिशा में सार्थक प्रयास है।

स्कूल का भव्य शुभारंभ रामनवमी के शुभ अवसर पर दोपहर 12:15 बजे अभिजीत मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चारण एवं पूजा-अर्चना के साथ आचार्य राजगुरु पंडित रामदेव उपाध्याय द्वारा सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि विधायक ताराचंद सारस्वत, अध्यक्षता कर रहे राज्य मंत्री रामगोपाल सुथार एवं विशिष्ट अतिथि राजगुरु पं. देवीलाल उपाध्याय और आरजेएस महिमा दुगड़ ने संयुक्त रूप से फीता काटकर स्कूल का शुभारंभ किया।

इसके बाद आयोजित स्वागत समारोह में सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया। इस आयोजन का संयोजन साहित्यकार भगवती पारीक ‘मनु’ ने किया। विद्यालय समिति के अध्यक्ष सत्यदीप भोजक, उपाध्यक्ष तुलछीराम गोदारा, मंत्री हीरालाल पुगलिया, महामंत्री पवन उपाध्याय, कोषाध्यक्ष योगेश सेवग सहित अनेक सदस्य आयोजन में सक्रिय रहे।

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका विनीता सारस्वत ने बताया कि यह स्कूल राजस्थान बोर्ड (RBSE) से संबद्ध होगा तथा इसकी शिक्षण पद्धति कोलकाता के पेर्टन मॉडल पर आधारित होगी। यहां मॉन्टेसरी पद्धति के तहत बच्चों को खेल-खेल में सीखने का वातावरण मिलेगा, जिससे उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने उपस्थित अतिथियों का आभार जताया।

समारोह में डॉ. मनीष कुमार सैनी, भंवर भोजक, सत्यनारायण स्वामी, एडवोकेट प्रवीण पालीवाल, निर्मल पुगलिया, पार्षद भरत सुथार, रजत आसोपा, शिक्षक मनोज सोनी, विद्यालय स्टाफ, परिवारजन सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राज्यसभा सांसद, पढ़े पूरी खबर

    समाचार गढ़ 3 मार्च 2026। भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बिहार से राज्यसभा…

    इजराइल-ईरान जंग का वैश्विक बाजारों पर बड़ा असर

    समाचार गढ़ 3 मार्च 2026।  इजराइल और ईरान के बीच जारी तनाव और जंग की आशंकाओं का असर वैश्विक शेयर बाजारों पर साफ दिखाई दे रहा है। एशियाई बाजारों में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राज्यसभा सांसद, पढ़े पूरी खबर

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राज्यसभा सांसद, पढ़े पूरी खबर

    इजराइल-ईरान जंग का वैश्विक बाजारों पर बड़ा असर

    इजराइल-ईरान जंग का वैश्विक बाजारों पर बड़ा असर

    उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 को लेकर बड़ी खबर

    उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 को लेकर बड़ी खबर

    खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

    खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

    इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

    इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

    ईरान ने अमेरिका से बातचीत के लिए किया इनकार, अब्राहम लिंकन यूएस बेस पर 4 मिसाईलों से हमला

    ईरान ने अमेरिका से बातचीत के लिए किया इनकार, अब्राहम लिंकन यूएस बेस पर 4 मिसाईलों से हमला
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights