Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में कान्हा ज्वैलरी हाउस की ग्रैंड ओपनिंग,सोने की शुद्धता जांच मशीन ने खींचा सबका ध्यान, नेताओं की रही खास मौजूदगी

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। घास मंडी रोड स्थित शनि देव मंदिर के पास सोमवार सुबह कान्हा ज्वैलरी हाउस का ग्रैंड ओपनिंग बेहद भव्य अंदाज़ में हुआ, जहां सुबह से ही कस्बेवासियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। उद्घाटन समारोह में विधायक ताराचंद सारस्वत, श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री रामगोपाल सुथार, पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे और फीता काटकर शुभारंभ किया। ज्वैलरी हाउस में लगी अत्याधुनिक गोल्ड–सिल्वर शुद्धता जांच मशीन कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही, जिसे विधायक और राज्यमंत्री ने स्वयं देखा और इसकी तकनीक की जानकारी ली, साथ ही कहा कि “अब कस्बेवासियों को शुद्ध सोना खरीदने में कोई संदेह नहीं रहेगा।” कार्यक्रम में पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा और राजस्थानी कॉमेडी किंग मुकेश सोनी भी अपनी टीम के साथ पहुंचे, जिन्होंने मशीन की कार्यप्रणाली की सराहना की। ज्वैलरी हाउस के संचालक दिनेश व संदीप सोनी ने बताया कि मेकिंग चार्ज 5% से शुरू होंगे तथा मिना–स्टोन का वजन अलग रखा जाएगा। सह निदेशक दीपिका और नीलू सोनी ने बताया कि ग्राहक अपने पुराने सोने की निःशुल्क शुद्धता जांच करवा सकेंगे। भामाशाह मोहनलाल सिंघी, अणुव्रत समिति अध्यक्ष सुमति पारख, सामाजिक कार्यकर्ता सीताराम सोनी, पवन कुमार सोनी झुंझनु, ओमप्रकाश सोनी डीडवाना, गणेशमल सोनी साण्डवा सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता भी ओपनिंग में उपस्थित रहे, जिससे यह उद्घाटन कार्यक्रम पूरे कस्बे में चर्चा का केंद्र बन गया।

  • Related Posts

    पूगल में बच्चों से भरी कैंपर पलटी, 16 घायल

    समाचार गढ़, बीकानेर। पूगल क्षेत्र में गुरुवार दोपहर स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चों को घर लेकर जा रही कैंपर अचानक पलट गई। हादसे के समय कैंपर में करीब 40…

    Share Market: आखिरी मिनट में सेंसेक्स ने पकड़ी तेजी, निफ्टी लाल निशान में बंद; इंडिगो टॉप गेनर

    समाचार-गढ़ 13 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कारोबार के ज्यादातर समय सेंसेक्स और निफ्टी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पूगल में बच्चों से भरी कैंपर पलटी, 16 घायल

    पूगल में बच्चों से भरी कैंपर पलटी, 16 घायल

    Share Market: आखिरी मिनट में सेंसेक्स ने पकड़ी तेजी, निफ्टी लाल निशान में बंद; इंडिगो टॉप गेनर

    Share Market: आखिरी मिनट में सेंसेक्स ने पकड़ी तेजी, निफ्टी लाल निशान में बंद; इंडिगो टॉप गेनर

    संसद का मानसून सत्र खत्म: लोकसभा आखिरी दिन सिर्फ 1 मिनट चली, 96 घंटे से ज्यादा कार्यवाही रही ठप

    संसद का मानसून सत्र खत्म: लोकसभा आखिरी दिन सिर्फ 1 मिनट चली, 96 घंटे से ज्यादा कार्यवाही रही ठप

    UP में महिलाओं को ₹50 हजार देने की तैयारी! चुनाव से पहले ₹20 हजार की पहली किस्त, जानिए पूरा प्लान

    UP में महिलाओं को ₹50 हजार देने की तैयारी! चुनाव से पहले ₹20 हजार की पहली किस्त, जानिए पूरा प्लान

    गुटखा-तंबाकू पर एक साल की रोक, अब बिक्री ही नहीं बल्कि स्टोरेज और सप्लाई पर भी बैन

    गुटखा-तंबाकू पर एक साल की रोक, अब बिक्री ही नहीं बल्कि स्टोरेज और सप्लाई पर भी बैन

    लाल किला ब्लास्ट पर UN की रिपोर्ट: AQIS से जुड़ा था हमला, पहले JeM का भी आया था नाम

    लाल किला ब्लास्ट पर UN की रिपोर्ट: AQIS से जुड़ा था हमला, पहले JeM का भी आया था नाम
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights