Nature Nature

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेसोमूं स्कूल में भव्य कार्यक्रम का आयोजन श्रीडूंगरगढ

Nature

समाचार गढ़, 21 जून, श्रीडूंगरगढ़। सेसोमूं स्कूल में शुक्रवार को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विशेष योग सत्र का आयोजन किया, जिसमें छात्रों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरूआत स्कूल के प्राचार्य सुब्रत कुंडु द्वारा मंत्रोच्चारण कर की गई। इसके बाद योग-विशेषज्ञ रामनिवास बेनिवाल ने विभिन्न योगासनों का प्रदर्शन किया और उनके स्वास्थ्य लाभों के बारों में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सभी को नियमित योगाभ्यास करने की प्रेरणा दी। छात्रों ने सामूहिक रूप से सूर्यनमस्कार, वृक्षासन, मकरासन और अन्य योग-मुद्राओं का अभ्यास किया। इस दौरान सभी ने एक साथ प्राणायाम और ध्यान भी किया, जिससे वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ। इस अवसर पर शाला के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद मूंधड़ा एवं अध्यक्षा पद्मा मूंधड़ा ने वर्चुअल माध्यम से बच्चों को योग को उत्सव के रूप में मनाने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के अंत में शाला प्राचार्य ने अपने उद्बोधन में योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उनके उत्साह और सक्रिय भागीदारी के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का समापन स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन की कामना के साथ किया गया। सभी ने संकल्प लिया कि वे नियमित रूप से योग करेंगे और अपने आस-पास के लोगों को भी प्रेरित करेंगे। इस अवसर पर शाला के समस्त शिक्षकगण एवं प्रशासनिक स्टॉफ उपस्थित था।

  • Related Posts

    सेसोमूं स्कूल में पोक्सो एक्ट व महिला सुरक्षा कानूनों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    समाचार गढ़, 13 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। सेसोमूं स्कूल में तालुका विधिक सेवा समिति, एसीजेएम कोर्ट श्रीडूंगरगढ़ के तत्वावधान में पोक्सो एक्ट एवं महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों पर विशेष जागरूकता…

    विभिन्न बीमारियों के इस दौर में फुल बॉडी चेकअप करवाएं मात्र 3800 रू में, डॉ लाल पैथ लैब में महा बचत ऑफर

    समाचार गढ़, 13 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में आज 13 मार्च से 15 मार्च तक तीन दिवसीय महा बचत ऑफर के तहत डॉ. लाल पैथ लैब में मात्र 3800 रूपए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सेसोमूं स्कूल में पोक्सो एक्ट व महिला सुरक्षा कानूनों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    सेसोमूं स्कूल में पोक्सो एक्ट व महिला सुरक्षा कानूनों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    विभिन्न बीमारियों के इस दौर में फुल बॉडी चेकअप करवाएं मात्र 3800 रू में, डॉ लाल पैथ लैब में महा बचत ऑफर

    विभिन्न बीमारियों के इस दौर में फुल बॉडी चेकअप करवाएं मात्र 3800 रू में, डॉ लाल पैथ लैब में महा बचत ऑफर

    ट्रंप का बड़ा बयान: ईरान का आतंकी शासन खत्म कर रहे, तेहरान समेत कई शहरों में हमले

    ट्रंप का बड़ा बयान:  ईरान का आतंकी शासन खत्म कर रहे,  तेहरान समेत कई शहरों में हमले

    पंचायत और निकाय चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने दी सरकार को चेतावनी, पढें पूरी खबर

    पंचायत और निकाय चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने दी सरकार को चेतावनी, पढें पूरी खबर

    गर्मियों में यात्रियों को राहत, 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन बढ़ाया

    गर्मियों में यात्रियों को राहत, 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन बढ़ाया

    प्राइवेट बस में भीषण आग, एक यात्री गंभीर रूप से झुलसा

    प्राइवेट बस में भीषण आग, एक यात्री गंभीर रूप से झुलसा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights