Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में भव्य विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस एवं श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन, देखें विभिन्न फ़ोटो

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 27 अगस्त 2024। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम और भव्यता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी शुरुआत संघ संचालक आसाराम जी पारिक, जिला अध्यक्ष जगदीश जी स्वामी, संरक्षक भंवरलाल जी दुगड़, और विहिप प्रखंड अध्यक्ष श्याम सुंदर जी जोशी द्वारा दीप प्रज्वलन से हुई।

कार्यक्रम के दौरान, जिला अध्यक्ष जगदीश जी स्वामी ने विश्व हिंदू परिषद संगठन की शक्ति और उसके योगदान पर प्रकाश डाला। मंच संचालन की जिम्मेदारी राजू जी शर्मा ने संभाली और उन्होंने बाल कृष्ण-राधा प्रतियोगिता की शुरुआत की। इस प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों के साथ-साथ सभी को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। इस प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में भगवती जी पारीक, भंवरलाल जी शर्मा, और महेंद्र जी दाधीच ने सभी स्कूलों द्वारा प्रस्तुत प्रदर्शनों का मूल्यांकन किया।

प्रखंड अध्यक्ष श्याम सुंदर जी जोशी ने जानकारी दी कि इस प्रतियोगिता में ब्राइट फ्यूचर स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, संस्कार इनोवेटिव पब्लिक स्कूल ने द्वितीय स्थान हासिल किया, और गीता पब्लिक स्कूल तृतीय स्थान पर रहा।

कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए श्रीडूंगरगढ़ के विधायक माननीय श्री ताराचंद जी सारस्वत, विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री श्री राम गोपाल जी सुथार ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। इसके अलावा, बजरंग दल संयोजक वासुदेव सारस्वत, प्रखंड उपाध्यक्ष अशोक नाई, मंत्री दीपक सेठिया, गोरक्षा प्रमुख भीखाराम जी सुथार, सत्संग प्रमुख त्रिलोक जी प्रजापत, धर्म जागरण प्रमुख अशोक जी बैद, प्रशासन प्रमुख फतेह सिंह जी जांगिड़, नगर उपाध्यक्ष पूरणमल जी स्वामी, मंत्री मनीष जी नौलखा, मुकेश जी प्रजापत, सुनील जी पेड़ीवाल, और दुर्गा वाहिनी से लक्ष्मी सुथार, प्रेक्षा पुगलिया और उनकी सहयोगी बहनों ने भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभाईं।

इस भव्य आयोजन में, रणवीर जी खींची, आपणो गांव श्री डूंगरगढ़ सेवा समिति से मनोज जी डागा, मदन जी सोनी, जय जी बाहेती और उनकी पूरी टीम ने विभिन्न व्यवस्थाओं में सहयोग दिया। नगर अध्यक्ष लाल सिंह जी ने बताया कि जल सेवा और चप्पल व्यवस्था में आपणो गांव सेवा समिति ने विशिष्ट सेवा प्रदान की। पुलिस प्रशासन ने भी इस आयोजन में अपना पूर्ण सहयोग दिया।

विश्व हिंदू परिषद ने इस आयोजन में सहयोग देने वाले सेवादारों और उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों का हार्दिक अभिनंदन किया।

  • Related Posts

    Rajasthan Panchayat Election: पंचायत चुनाव से पहले सरपंचों से CM भजनलाल का संवाद, ग्रामीण विकास और योजनाओं पर हुई चर्चा

    समाचार-गढ़ 2 अक्टूबर, 2026। Rajasthan Panchayat Election 2026: राजस्थान में पंचायत चुनाव से पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को पंचायती राज जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद किया। जयपुर के माहेश्वरी…

    Rajasthan Panchayat Election 2026: चुनाव तारीखों का काउंटडाउन शुरू, कल 3 बजे होगा ऐलान; आचार संहिता भी लगेगी

    समाचार-गढ़ 2 अक्टूबर, 2026। Rajasthan Panchayat Election 2026: राजस्थान में पंचायती राज चुनाव 2026 को लेकर लंबे समय से चल रहा इंतजार अब खत्म होने वाला है। राज्य निर्वाचन आयोग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Rajasthan Panchayat Election: पंचायत चुनाव से पहले सरपंचों से CM भजनलाल का संवाद, ग्रामीण विकास और योजनाओं पर हुई चर्चा

    Rajasthan Panchayat Election: पंचायत चुनाव से पहले सरपंचों से CM भजनलाल का संवाद, ग्रामीण विकास और योजनाओं पर हुई चर्चा

    Rajasthan Panchayat Election 2026: चुनाव तारीखों का काउंटडाउन शुरू, कल 3 बजे होगा ऐलान; आचार संहिता भी लगेगी

    Rajasthan Panchayat Election 2026: चुनाव तारीखों का काउंटडाउन शुरू, कल 3 बजे होगा ऐलान; आचार संहिता भी लगेगी

    OpenAI AI Agent Alert: 100 से ज्यादा कंपनियों को भेजा अलर्ट, बिना अनुमति एक्सेस की गतिविधियों की जांच

    OpenAI AI Agent Alert: 100 से ज्यादा कंपनियों को भेजा अलर्ट, बिना अनुमति एक्सेस की गतिविधियों की जांच

    Bikaner News: एंबुलेंस की आड़ में नशे की तस्करी! 31 किलो डोडा पोस्त जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

    Bikaner News: एंबुलेंस की आड़ में नशे की तस्करी! 31 किलो डोडा पोस्त जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights