Nature Nature

नववर्ष का भव्य स्वागत: तोलियासर धाम में रात्रि से सुबह तक पूजन और उल्लास

Nature

समाचार गढ़ 1 जनवरी 2025 तोलियासर धाम के भैरव मंदिर में 2024 की अंतिम रात्रि का समापन और 2025 के प्रथम दिन का स्वागत भक्तिभाव और उल्लास के साथ किया गया। रात 9 बजे श्रीभैरव भक्त मंडल ने अष्टोत्तर शतनाम जप अनुष्ठान के साथ पूजन की शुरुआत की। इसके पश्चात महारूद्राभिषेक संपन्न हुआ और बाबा भैरव का विशेष श्रृंगार कर छप्पन भोग का भव्य आयोजन किया गया।

रात्रि के दौरान मंदिर प्रांगण में नववर्ष के स्वागत में आतिशबाजी का शानदार प्रदर्शन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को बधाइयां दीं। मंडल के प्रमुख सदस्यों अशोक झाबक, विमल चुरा, नवीन झाबक, आशीष मौसून, देवेंद्र उपाध्याय, दीपक सेठिया, आदर्श व्यास, भैरव बोहरा, बटुक बोहरा, रामावतार सारस्वत, चिंटू उपाध्याय, आशीष चुरा, दीपक उपाध्याय, दीपक पंडिया, प्रशांत पारीक, श्याम पुरोहित, प्रवीण सेवग, मनीष बोथरा और मीत झाबक सहित अनेक सदस्य शामिल हुए।

नए वर्ष का शुभारंभ करने के लिए बुधवार सुबह से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिर में उमड़ पड़ी। बाबा के दरबार में श्रद्धालु धोक लगाकर अपने वर्ष की शुरुआत कर रहे हैं। मंदिर प्रांगण में सुबह से ही जयकारों की गूंज सुनाई दे रही है, और बाबा के भक्त अपनी मन्नतें मांगते हुए दर्शन कर रहे हैं।

इस भव्य आयोजन ने न केवल श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभव प्रदान किया, बल्कि नववर्ष के स्वागत में एक अद्वितीय परंपरा का निर्वहन भी किया।

Related Posts

ईरान के इस अहम ठिकाने पर अमेरिका का हमला? ट्रंप बोले- ‘पूरी तरह तबाह कर दिया’

समाचार-गढ़ 31 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर तनाव खतरनाक स्तर पर पहुंचता दिख रहा है। अमेरिकी हमले के बाद ईरान की ओर से…

समुद्र की गहराई में फंसी पनडुब्बी हो या खराब मशीन… ये ‘संकटमोचक’ हर मिशन को देगा अंजाम, आज नौसेना में होगी एंट्री

समाचार-गढ़ 31 अगस्त, 2026। मुंबई: भारतीय नौसेना को आज एक ऐसा खास पोत मिलने जा रहा है, जिसकी असली ताकत समुद्र की सतह पर नहीं, बल्कि समुद्र की गहराइयों में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ईरान के इस अहम ठिकाने पर अमेरिका का हमला? ट्रंप बोले- ‘पूरी तरह तबाह कर दिया’

ईरान के इस अहम ठिकाने पर अमेरिका का हमला? ट्रंप बोले- ‘पूरी तरह तबाह कर दिया’

समुद्र की गहराई में फंसी पनडुब्बी हो या खराब मशीन… ये ‘संकटमोचक’ हर मिशन को देगा अंजाम, आज नौसेना में होगी एंट्री

समुद्र की गहराई में फंसी पनडुब्बी हो या खराब मशीन… ये ‘संकटमोचक’ हर मिशन को देगा अंजाम, आज नौसेना में होगी एंट्री

115 जंग, 44 बार तबाही… फिर भी नहीं मिटा ये शहर! राख से उठकर आज दुनिया को दे रहा जिंदगी का सबक

115 जंग, 44 बार तबाही… फिर भी नहीं मिटा ये शहर! राख से उठकर आज दुनिया को दे रहा जिंदगी का सबक

1 सितंबर से बदलने वाला है बहुत कुछ! LPG, कारों की कीमत से लेकर एयरपोर्ट तक… जानें किन नियमों का पड़ेगा सीधा असर

1 सितंबर से बदलने वाला है बहुत कुछ! LPG, कारों की कीमत से लेकर एयरपोर्ट तक… जानें किन नियमों का पड़ेगा सीधा असर

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में इस साल नहीं होगा वोटर लिस्ट रिविजन! अगले साल शुरू हो सकती है बड़ी प्रक्रिया

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में इस साल नहीं होगा वोटर लिस्ट रिविजन! अगले साल शुरू हो सकती है बड़ी प्रक्रिया

सुरंगों में फंसी 898 जिंदगियां, 6 इंच के छेद से पहुंचाई जा रही हवा; नेपाल में बाढ़ से 768 मौतें

सुरंगों में फंसी 898 जिंदगियां, 6 इंच के छेद से पहुंचाई जा रही हवा; नेपाल में बाढ़ से 768 मौतें
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights