Nature Nature

बिग्गाबास गणेश मंदिर में उमड़ा श्रद्धा और उल्लास का सैलाब

Nature

समाचार गढ़ 1 जनवरी 2025 कस्बे में नववर्ष का स्वागत बड़े उत्साह के साथ किया गया। बिग्गाबास स्थित गणेश मंदिर में रात 8 बजे से 12:30 बजे तक विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत बंगाली समाज की महिलाओं, पुरुषों और युवाओं द्वारा 7:30 बजे बंगाली कीर्तन से हुई, जिसमें उल्लास और भक्ति का माहौल बना।

रात 9 बजे से 10:15 बजे तक देवी-देवताओं के भजनों की प्रस्तुतियां दी गईं, जिसके बाद रामनाम संकीर्तन का आयोजन हुआ। कीर्तन में बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं और पुरुषों ने नृत्य करते हुए भक्ति का आनंद लिया।

मंदिर प्रांगण को गुब्बारों और फूलों से सजाया गया, जबकि बाबा महाकाल का भव्य श्रृंगार किया गया। श्रद्धालुओं पर फूलों की वर्षा की गई, जिससे वातावरण और अधिक भक्तिमय हो गया। मध्यरात्रि 12:15 बजे महाआरती का आयोजन हुआ, जिसके बाद आतिशबाजी के साथ नववर्ष का स्वागत किया गया।

पुजारी परिवार के कमल पालीवाल और दिवंगत कालूराम डागा परिवार ने सभी श्रद्धालुओं का आभार प्रकट किया। आयोजन की व्यवस्थाओं को युवाओं ने बखूबी संभाला, और बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस भव्य आयोजन का हिस्सा बने।

Related Posts

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल हथियारों का सप्लायर शकील अंसारी श्रीगंगानगर में गिरफ्तार

समाचार गढ़ 21 जून 2026। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल हुई जिगाना और ग्लॉक पिस्टलों का सप्लायर तथा कुख्यात गैंगस्टर शकील अंसारी उर्फ आदिल राजस्थान पुलिस की गिरफ्त…

जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी

जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी समाचार गढ़ 20 जून 2026। राजस्थान सरकार ने बुधवार को 178 राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) अधिकारियों के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल हथियारों का सप्लायर शकील अंसारी श्रीगंगानगर में गिरफ्तार

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल हथियारों का सप्लायर शकील अंसारी श्रीगंगानगर में गिरफ्तार

जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी

जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी

री-नीट से पहले NTA की लापरवाही उजागर, नागपुर के छात्र को मिला अबूधाबी का परीक्षा केंद्र

री-नीट से पहले NTA की लापरवाही उजागर, नागपुर के छात्र को मिला अबूधाबी का परीक्षा केंद्र

उद्धव ठाकरे को फिर झटका, 9 में से 6 सांसदों ने बनाई अलग राह

उद्धव ठाकरे को फिर झटका, 9 में से 6 सांसदों ने बनाई अलग राह

अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर अंतरिम समझौता, ट्रम्प और पजशकियान ने किए हस्ताक्षर

अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर अंतरिम समझौता, ट्रम्प और पजशकियान ने किए हस्ताक्षर

खाटूश्यामजी मंदिर में 19 घंटे बंद रहेंगे दर्शन, विशेष सेवा-पूजा के चलते श्रद्धालुओं का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित

खाटूश्यामजी मंदिर में 19 घंटे बंद रहेंगे दर्शन, विशेष सेवा-पूजा के चलते श्रद्धालुओं का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights