Nature Nature

गुरु ही परम वैभव का मार्ग, आत्मबोध से जागे विश्व बोध की भावना

Nature

गुरु ही परम वैभव का मार्ग, आत्मबोध से जागे विश्व बोध की भावना

समाचार गढ़ 13 जुलाई 2025 श्रीडूंगरगढ़। अखिल भारतीय साहित्य परिषद् श्रीडूंगरगढ़ इकाई द्वारा 12 जुलाई 2025 को आदर्श विद्या मंदिर प्रांगण में गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन भव्य रूप से किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता अखिल भारतीय साहित्य परिषद् जोधपुर प्रांत के अध्यक्ष डॉ. अखिलानंद पाठक ने गुरु की महत्ता, गुरु पूर्णिमा के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक पक्ष, साहित्य की वर्तमान चुनौतियाँ और परिषद् के उद्देश्यों पर गहन विचार रखे।

डॉ. पाठक ने कहा कि “आत्मबोध से ही विश्व बोध की भावना जागती है। यदि नई पीढ़ी गुरु का सम्मान करे तो आज भी हमारे आस-पास विश्वामित्र और चाणक्य जैसे गुरु मिल सकते हैं।” उन्होंने नवोदित रचनाकारों को जोड़कर साहित्य की नई दिशा तय करने का आह्वान किया और जन-जन तक साहित्य पहुंचाने पर बल दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षाविद् एवं कर्मठ समाजसेवी रूपचंद सोनी ने की। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा, “सफलता और परम वैभव तक पहुंचने का मार्ग केवल गुरु ही दिखा सकता है। गुरु का मार्गदर्शन जीवन को दिशा देता है।”

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सेवा धाम की बहनों द्वारा प्रस्तुत दीप मंत्र से हुई। स्थानीय खंड संघचालक आसाराम पारीक का भी सान्निध्य कार्यक्रम को प्राप्त हुआ।

साहित्य परिषद् के कोषाध्यक्ष रमेश सारस्वत ने अतिथियों का स्वागत किया। सेवा धाम की बहनों ने गुरु वंदना प्रस्तुत की। सपना मीणा ने भी गुरु पूर्णिमा पर अपने विचार रखे। परिषद् की अध्यक्ष श्रीमती भगवती पारीक ‘मनु’ ने आभार ज्ञापन किया।

कार्यक्रम में परिषद् के पदाधिकारी, सदस्य, मातृशक्ति एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सुचारु संचालन अंबिका डागा ने किया।

Related Posts

अमेरिका-ईरान शांति समझौते से भारत को बड़ी राहत, तेल से लेकर शेयर बाजार तक दिखेगा असर

समाचार गढ़ 16 जून 2026। अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से जारी तनाव समाप्त होने तथा होर्मुज जलडमरूमध्य (Hormuz Strait) में तेल-गैस जहाजों की आवाजाही फिर शुरू होने…

बीकानेर सूचना केंद्र में विकास यात्रा की झलक, बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शक

समाचार गढ़ बीकानेर, 14 जून 2026। केन्द्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी ‘12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’ का रविवार को अनेक जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अमेरिका-ईरान शांति समझौते से भारत को बड़ी राहत, तेल से लेकर शेयर बाजार तक दिखेगा असर

अमेरिका-ईरान शांति समझौते से भारत को बड़ी राहत, तेल से लेकर शेयर बाजार तक दिखेगा असर

बीकानेर सूचना केंद्र में विकास यात्रा की झलक, बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शक

बीकानेर सूचना केंद्र में विकास यात्रा की झलक, बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शक

‘फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज’ के नारे संग निकली साइकिल रैली

‘फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज’ के नारे संग निकली साइकिल रैली

स्कूल परिसर में अवैध जिप्सम खनन पकड़ा, जेसीबी-डंपर जब्त

स्कूल परिसर में अवैध जिप्सम खनन पकड़ा, जेसीबी-डंपर जब्त

नीस में गूंजा भारत का नवाचार मंत्र, पीएम मोदी ने फ्रांस दौरे की शुरुआत की

नीस में गूंजा भारत का नवाचार मंत्र, पीएम मोदी ने फ्रांस दौरे की शुरुआत की

G7 समिट में 17 जून को होगी मोदी-ट्रंप मुलाकात, ट्रेड डील और वैश्विक मुद्दों पर होगी चर्चा

G7 समिट में 17 जून को होगी मोदी-ट्रंप मुलाकात, ट्रेड डील और वैश्विक मुद्दों पर होगी चर्चा
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights