Nature Nature

जिले के इस तहसील में गिरे ओले, फसल के पौधे हुए धराशायी, जानें पूरी खबर

Nature

समाचार-गढ़, बीकानेर। बीकानेर में मौसम बदलने के साथ ही दोपहर में लूणकरनसर में ओलावृष्टि हुई और शाम को शहर में भी बादल जमकर गरजे, लूणकरनसर के कुछ गांवों में तो काफी ओले गिरे, जिससे खेत में खड़ी सरसों की फसल पूरी तरह चौपट हो गई। किसानों को चिंता है कि आने वाले दिनों में अगर फिर ओले गिरे तो जिलेभर में हुई सरसों की फसल से कुछ भी हाथ नहीं लगेगा। लूणकरनसर में सुबह मौसम साफ था लेकिन दोपहर बाद बादलों ने डेरा डालना शुरू कर दिया। शाम होते-होते लूणकरनसर के कुछ गांवों में बारिश शुरू हो गई, जबकि कांकड़वाला और उसके आसपास के गांवों में तो ओले गिरने शुरू हो गए। बड़े पत्थर के आकार के ओले काफी देर तक गिरे। जिससे सरसों की फसल के पौधे धराशायी हो गए। कांकड़वाला के चक तीन सीएचडी व आठ बीएचएम में शाम सवा चार बजे से साढ़े चार बजे तक ओले गिरते रहे। शाम करीब साढ़े छह बजे बादल बीकानेर तक पहुंचे। एक तरफ से काले बादलों ने पूरे शहर को घेर लिया। तेज गरजने भी शुरू हुए लेकिन बरसे नहीं। काफी देर तक बारिश का माहौल तो बना लेकिन बरसात नहीं हुई। 

Related Posts

शेयर बाजार में मुनाफे का लालच देकर एक माह में हड़प लिए 31 लाख से अधिक रूपए, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज।

समाचार गढ़ 22 मार्च 2026। शेयर बाजार में मुनाफे का लालच देकर एक माह में 31 लाख रूपए से अधिक रूपए हड़प लेने का मामला साईबर थाने में दर्ज हुआ…

राजस्थान में फिलहाल हीटवेव से राहत, 22 मार्च से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में हल्की बारिश के आसार

राजस्थान में फिलहाल हीटवेव से राहत, 22 मार्च से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में हल्की बारिश के आसार समाचार गढ़ 21 मार्च 2026। प्रदेश में फिलहाल एक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

शेयर बाजार में मुनाफे का लालच देकर एक माह में हड़प लिए 31 लाख से अधिक रूपए, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज।

शेयर बाजार में मुनाफे का लालच देकर एक माह में हड़प लिए 31 लाख से अधिक रूपए, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज।

राजस्थान में फिलहाल हीटवेव से राहत, 22 मार्च से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में हल्की बारिश के आसार

राजस्थान में फिलहाल हीटवेव से राहत, 22 मार्च से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में हल्की बारिश के आसार

फिल्म ‘धुरंधर’ ने मचाया धमाल, पहले दिन 237 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई, सिनेमाघरों में दिखा जबरदस्त क्रेज

फिल्म ‘धुरंधर’ ने मचाया धमाल, पहले दिन 237 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई, सिनेमाघरों में दिखा जबरदस्त क्रेज

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ट्रंप घिरे, सहयोगियों के ‘ना’ से बढ़ी कूटनीतिक तकरार, तेल कीमतों में उछाल

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ट्रंप घिरे, सहयोगियों के ‘ना’ से बढ़ी कूटनीतिक तकरार, तेल कीमतों में उछाल

पावर पेट्रोल महंगा: हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने ₹2 प्रति लीटर बढ़ाए दाम, सामान्य पेट्रोल स्थिर

पावर पेट्रोल महंगा:  हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने  ₹2 प्रति लीटर बढ़ाए दाम, सामान्य पेट्रोल स्थिर

राज्यसभा के 32% सांसदों पर आपराधिक मामले, 14% अरबपति — ADR रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

राज्यसभा के 32% सांसदों पर आपराधिक मामले, 14% अरबपति — ADR रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights