Nature Nature

बीजेपी कार्यकर्ता पर 5 गोलियां दागकर की हत्या, पढ़े पूरी खबर

Nature

अलवर के बहरोड़ थाना क्षेत्र के गांव खोहरी में भाजपा कार्यकर्ता संजय यादव उर्फ मुन्ना की गोली मार कर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि गोली चलाने वाले संजय के दोस्त ही थे, जिन्होंने मंगलवार रात साढ़े 8 बजे संजय के सिर में 5 गोलियां दाग दीं। हत्या करने के बाद बदमाश फेसबुक पर Live आए और हत्या करने की जिम्मेदारी भी ली।

वारदात के बाद लोग और परिजन लेकर बहरोड़ के कैलाश अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया, जबकि अन्य की तलाश की जा रही है। रात करीब 11:30 बजे भिवाड़ी एसपी अनिल कुमार बेनीवाल बहरोड पहुंचे। पुलिस थाने पर टीमें गठित करने के बाद वापस भिवाड़ी लौट गए।

ये है मामला
दरअसल गांव खोरी में मंगलवार को हनुमान जी मंदिर पर मेला कार्यक्रम आयोजित हो रहा था। सभी लोग अपने अपने काम में व्यस्त थे। मंदिर परिसर में गेट के पास 30 वर्षीय संजय यादव उर्फ मुन्ना खोरी अपने साथियों के संग कुर्सी पर बैठा हुआ हुक्का पी रहा था। इसी दौरान बदमाश पहुंचे और एक के बाद एक सिर में 5 गोलियां मार दी। जिससे संजय कुर्सी से नीचे गिर गया और लहूलुहान हो गया, आसपास भगदड़ मच गई।

दोस्तों ने की हत्या
30 वर्षीय संजय यादव उर्फ मुन्ना पुत्र जगराम यादव की हत्या करने वाले उसी के दोस्त हैं। पुलिस ने बताया कि यही गांव खोहरी का रहने वाला अजय यादव (32) पुत्र रामनिवास यादव, गांव हमीदपुर निवासी संदीप उर्फ बचिया (29) पुत्र सूबाराम और हरियाणा के अटेली थाना क्षेत्र के गांव बेगपुर निवासी रवि बेगपुर शामिल है। यह सभी बदमाश सफेद रंग की कैंपर गाड़ी में आए और हत्या करके फरार हो गए। संजय यादव को मारने वाले अजय यादव और संदीप उर्फ बचिया मृतक के अच्छे दोस्त थे।

बदला लेने के लिए संदीप ने किया था राजीनामा

गांव हमीदपुर के ग्रामीणों के मुताबिक संदीप उर्फ बचिया और बदमाशों के बीच बैठता था। 2017 में हुए एक विवाद के बाद दूरियां उनकी दूरियां बनी, जिन्हें संदीप उर्फ बछिया ने दोनों के बीच प्लानिंग के अनुसार राजीनामा करवाया था। आपस की दुश्मनी एक बार फिर से दोस्ती में बदल गई और यही मौत का कारण बन गई। संदीप दिनभर बदमाशों की गाड़ी को चलाता रहा। जैसे ही गोली मारी उसके बाद बदमाश गाड़ी लेकर वो गांव के बाहर चले गए। यहां से मृतक के दोस्तों को रोते हुए फोन किया और कहा कि भाई को गोली मार दी, तुम जल्दी मंदिर में आ जाओ। इतना ही नहीं संदीप मृतक को उठाकर अपने साथ लेकर बहरोड़ के निजी अस्पताल तक पहुंचा, ताकि यह कन्फर्म हो जाए कि उसकी मौत हो चुकी है।

अस्पताल में ग्रामीणों और परिजनों के साथ-साथ रिश्तेदारों की भीड़ बढ़ गई। लोगों को शक हुआ तो उन्होंने संदीप को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन उसने तुरंत पुलिस को इशारा किया और पुलिस की गाड़ी में बैठ गया। जब भीड़ ने उसे गाड़ी के अंदर बैठा देखा तो हाथापाई करते हुए से बाहर निकालकर पिटाई करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस उसे अस्पताल से तुरंत पुलिस थाने ले जाया गया।

5 साल पहले का बदला लिया
करीब 5 साल पहले वर्ष 2017 में मृतक और बदमाश अजय यादव के बीच झगड़ा हुआ था। झगड़े में संजय ने अजय खोहरी की बेरहमी से पिटाई की गई थी। फेसबुक पर देर रात को लाइव आकर उन्होंने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया और हत्या करने की जिम्मेदारी ले ली। Live आकर कहा कि, मुन्ना खोहरी हमारा भाई था, हम उसे अपना भाई मानते थे, लेकिन वह गलत था। जार था, उसने 2017 में हमारे साथ ठीक नहीं किया। वह मुझे पहचान नहीं पाया।

इंस्टाग्राम पर भी डाली पोस्ट
धुलंडी के रंग में रंगे हुए बदमाशों ने शराब पार्टी की। यहां एक वीडियो में बनाया और इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, जिसमें कहा जब हम आएंगे गर्मी थोड़ी बढ़ जाएगी.. पता चल जाएगा। हमारे यहां बदला लेने की परंपरा है, बहुत कॉर्पोरेट कर चुके हैं कि पुरानी टीम को एडजेस्ट कर लें…

बता दें कि मृतक संजय अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था करीब 22 साल पहले उसके पिता जगराम यादव की मौत हो गई। मृतक के एक 24 साल की छोटी बहन ज्योति है, जिसकी शादी हो चुकी है, चार-पांच दिन पहले ही बहन के लड़का हुआ था, तो कुआं पूजन पर पेज भर कर आया था। उसकी मां संतोष देवी और पत्नी पूनम ग्रहणी है मृतक के करीब 4 साल का एक लड़का है। मृतक के पहले 10 साल का एक दीपांशु नाम का लड़का था, जिसकी बीमारी के चलते मौत हो गई थी।

इस मामले में डीएसपी आनंद राव के बताया कि भिवाड़ी एसपी के निर्देश पर विभिन्न टीमें गठित कर दी गई है। बदमाशों की तलाश की जा रही है। पुलिस उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लेगी, इसके प्रयास किए जा रहे हैं। शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। आज पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। एक युवक को डिटेन किया गया है। जिससे पूछताछ की जा रही है।

  • Related Posts

    Kashmir News: सोपोर के जंगल में गुफा से मिला हथियारों का जखीरा, AK-47, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

    समाचार-गढ़ 11 अक्टूबर, 2026। जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सुरक्षा बलों को हथियारों और विस्फोटक सामग्री का बड़ा जखीरा मिला है। पुलिस के मुताबिक, बोमाई थाना क्षेत्र के मुकाम चेरहार के…

    America Fish Rain: जब अमेरिका में आसमान से गिरने लगीं मछलियां, लोगों के सिर पर भी बरसीं; क्या थी वजह?

    समाचार-गढ़ 11 अक्टूबर, 2026। आसमान से बारिश की बूंदें गिरना आम बात है, लेकिन सोचिए, अगर अचानक आसमान से मछलियां बरसने लगें तो क्या होगा? अमेरिका के लुइसियाना में करीब…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Kashmir News: सोपोर के जंगल में गुफा से मिला हथियारों का जखीरा, AK-47, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

    Kashmir News: सोपोर के जंगल में गुफा से मिला हथियारों का जखीरा, AK-47, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

    America Fish Rain: जब अमेरिका में आसमान से गिरने लगीं मछलियां, लोगों के सिर पर भी बरसीं; क्या थी वजह?

    America Fish Rain: जब अमेरिका में आसमान से गिरने लगीं मछलियां, लोगों के सिर पर भी बरसीं; क्या थी वजह?

    Nepal Flood: बूढ़ी गंडकी नदी में तबाही, 6 पुल और 35 से ज्यादा घर बहे; 10 लोग लापता

    Nepal Flood: बूढ़ी गंडकी नदी में तबाही, 6 पुल और 35 से ज्यादा घर बहे; 10 लोग लापता

    CJP Protest: मेट्रो बंदी और हिरासत पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, अनुच्छेद 358 के जरिए उठे नागरिक अधिकारों पर सवाल

    CJP Protest: मेट्रो बंदी और हिरासत पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, अनुच्छेद 358 के जरिए उठे नागरिक अधिकारों पर सवाल

    Delhi News: CJP के प्रदर्शन से बाजारों में सन्नाटा, 2,000 करोड़ का कारोबार प्रभावित होने का दावा; CTI ने दिवाली तक प्रदर्शन रोकने की अपील की

    Delhi News: CJP के प्रदर्शन से बाजारों में सन्नाटा, 2,000 करोड़ का कारोबार प्रभावित होने का दावा; CTI ने दिवाली तक प्रदर्शन रोकने की अपील की

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights