Nature Nature

11 दिसंबर से शुरू होगी कक्षा 9वी से 12वी तक कि अर्द्धवार्षिक परीक्षा, टाइम टेबल जारी

Nature

11 दिसंबर से शुरू होगी कक्षा 9वी से 12वी तक कि अर्द्धवार्षिक परीक्षा, टाइम टेबल जारी

बीकानेर। जिला समान परीक्षा योजना के तहत शिक्षा सत्र 2023-24 की अर्द्धवार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल मंगलवार को घोषित कर दिया गया है। बीकानेर जिले के 1027 स्कूलों में पढ़ने वाले 9वीं से 12वीं कक्षा के 1.52 लाख विद्यार्थियों की अर्द्धवार्षिक परीक्षा 11 दिसंबर से 23 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी। अर्द्धवार्षिक परीक्षा दो पारियों में आयोजित होगी। प्रथम पारी में सुबह 9.30 बजे से 12.45 बजे और दूसरी पारी में दोपहर 1.15 बजे से 4.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। 10वीं कक्षा की सभी परीक्षाएं पहली पारी में और 9वीं कक्षा के सभी पेपर दूसरी पारी में होंगे।
जबकि 11वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं विषयवार दोनों पारियों में आयोजित की जाएगी। 10वीं और 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के प्रश्न पत्र बोर्ड परीक्षा पैटर्न पर तैयार किए जाएंगे तथा शत प्रतिशत पाठ्यक्रम में से प्रश्न पूछे जाएंगे। जबकि 9वीं और 11वीं कक्षा की अर्द्धवार्षिक परीक्षा में 70 फीसदी पाठ्यक्रम में से प्रश्न पत्र तैयार किया जाएगा। प्रायोगिक परीक्षाएं स्कूली स्तर पर ही करवाई जाएगी।
13 दिन की अर्द्धवार्षिक परीक्षा के बाद 25 दिसंबर से राज्य के स्कूलों में शीतकालीन छुट्टियां शुरू होंगी। स्कूल वापस 6 जनवरी को खुलेंगे। विद्यार्थियों को अर्धवार्षिक परीक्षा का प्रश्न पत्र हल करने के लिए 3.15 घंटे का समय मिलेगा। शिक्षा विभाग ने प्रश्न पत्र में पूछे जाने वाले प्रश्नों का पैटर्न भी जारी कर दिया है।
अर्द्धवार्षिक परीक्षा में बहु वैकल्पिक, अति लघु उत्तरीय, लघु उत्तरीय, निबंधात्मक प्रश्नों को शामिल किया जाएगा। जिला समाज परीक्षा योजना के तहत होने वाली 9वीं से 12वीं कक्षा की अर्द्धवार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। परीक्षा दो पारी में आयोजित की जाएगी। प्रायोगिक परीक्षाएं स्कूल स्तर पर ही होगी। जिले के प्राइवेट स्कूलों को प्रश्न पत्र का वितरण संबंधित संकुल विद्यालय से किया जाएगा। प्रश्न पत्रों का वितरण अगले महीने होगा।

भारती शर्मा, संयोजक, जिला सम्मान परीक्षा योजना ब्लॉकवार 10 वितरण केंद्र गठित अर्द्धवार्षिक परीक्षा के प्रश्न पत्रों के वितरण के लिए ब्लॉकवार 10 वितरण केंद्र गठित किए गए हैं। बीकानेर शहरी क्षेत्र के स्कूलों को प्रश्न पत्र सिटी स्कूल तथा बीकानेर ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों के प्रश्न पत्र महारानी स्कूल से वितरित किए जाएंगे। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों को ब्लॉकवार गठित केंद्रों से प्रश्न पत्र प्राप्त करने होंगे।

  • Related Posts

    Bikaner News: एंबुलेंस की आड़ में नशे की तस्करी! 31 किलो डोडा पोस्त जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

    समाचार-गढ़ 2 अक्टूबर, 2026। Bikaner News: बीकानेर में नशे की तस्करी का एक मामला सामने आया है। दंतौर थाना पुलिस ने एक निजी एंबुलेंस से करीब 31 किलो डोडा पोस्त…

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    समाचार-गढ़ 1 अक्टूबर, 2026। Bikaner News: बीकानेर में एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया, राजस्थान चैप्टर का वार्षिक सम्मेलन ASIRAJ-2026 2 से 4 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। तीन दिवसीय इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Bikaner News: एंबुलेंस की आड़ में नशे की तस्करी! 31 किलो डोडा पोस्त जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

    Bikaner News: एंबुलेंस की आड़ में नशे की तस्करी! 31 किलो डोडा पोस्त जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    Russia Job Advisory: रूस में नौकरी के नाम पर बड़ा खतरा! भारतीयों को विदेश मंत्रालय ने किया सावधान

    Russia Job Advisory: रूस में नौकरी के नाम पर बड़ा खतरा! भारतीयों को विदेश मंत्रालय ने किया सावधान

    Captain Smit Machchhar: हवा में अचानक मची जंग, चाकू लगने के बाद भी भारतीय पायलट ने बचाई 174 यात्रियों की जान

    Captain Smit Machchhar: हवा में अचानक मची जंग, चाकू लगने के बाद भी भारतीय पायलट ने बचाई 174 यात्रियों की जान

    बीकानेर कांग्रेस में घमासान, गोविंद राम मेघवाल और मदन गोपाल मेघवाल के बीच तीखी झड़प की चर्चा

    बीकानेर कांग्रेस में घमासान, गोविंद राम मेघवाल और मदन गोपाल मेघवाल के बीच तीखी झड़प की चर्चा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights