Nature Nature

राज्य स्तर पर एक ही टाइम टेबल और पेपर से होगी 9वीं से 12वीं कक्षा की अर्द्धवार्षिक परीक्षा, 12 दिसंबर से शुरू होगी परीक्षा

Nature

समाचारगढ़ 6 नवम्बर 2024 राज्य के सरकारी और निजी स्कूलों में पढ़ने वाले लगभग 40 लाख विद्यार्थियों के लिए 9वीं से 12वीं कक्षा की अर्द्धवार्षिक परीक्षा इस बार राज्य स्तर पर एक ही टाइम टेबल और एक समान पेपर के साथ आयोजित की जाएगी। शिक्षा निदेशालय ने सभी स्कूलों से विद्यार्थियों की संख्या का विवरण मांगा है, जिसे अगले तीन दिनों में शाला दर्पण और पीएसपी पोर्टल पर अपलोड करना होगा।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक, आशीष मोदी ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (डीईओ) को यह निर्देश जारी किए हैं। इसके साथ ही, अर्द्धवार्षिक परीक्षा की तैयारियों के संबंध में एक कमेटी का गठन भी किया गया है। मंगलवार को शिक्षा निदेशालय, राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (राजस्थान) उदयपुर और बीकानेर के शिक्षा विभागीय अधिकारियों की एक ऑनलाइन मीटिंग हुई, जिसमें समान परीक्षा के आयोजन पर चर्चा की गई।

गौरतलब है कि पिछले साल तक 9वीं से 12वीं कक्षा की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं जिला स्तर पर आयोजित की जाती थीं, लेकिन इस बार यह परीक्षा राज्य स्तर पर एक समान टाइम टेबल और एक समान पेपर के तहत होगी।

अर्द्धवार्षिक परीक्षा 12 दिसंबर से शुरू होगी और 24 दिसंबर तक चलने की संभावना है। परीक्षा में 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को 100% सिलेबस पर आधारित प्रश्न पत्र मिलेंगे, जबकि 9वीं और 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए 70% सिलेबस से प्रश्न पूछे जाएंगे।

नवीनतम बदलाव के तहत राज्य स्तर पर आयोजित होने वाली अर्द्धवार्षिक परीक्षा के लिए परीक्षा सामग्री और समय सारणी तैयार करने का कार्य अंतिम चरण में है।

Related Posts

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, क्लोजिंग के बाद नए सिस्टम से बढ़ा कन्फ्यूजन

समाचार-गढ़ 3 अगस्त, 2026। घरेलू शेयर बाजार में लगातार चौथे कारोबारी सत्र में तेजी देखने को मिली। सप्ताह के पहले दिन बीएसई सेंसेक्स 544.39 अंक की बढ़त के साथ 78,639.03…

सम्मान से सेवा की मिली प्रेरणा- पारख

सम्मान से सेवा की मिली प्रेरणा- पारखपारख के सम्मान में शामिल हुए नेताओं सहित अनेक अतिथि, दी शुभकामनाएं, चूरू सांसद ने भेजा बधाई संदेश समाचार गढ़, 3 अगस्त 2026। राजस्थान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, क्लोजिंग के बाद नए सिस्टम से बढ़ा कन्फ्यूजन

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, क्लोजिंग के बाद नए सिस्टम से बढ़ा कन्फ्यूजन

सम्मान से सेवा की मिली प्रेरणा- पारख

सम्मान से सेवा की मिली प्रेरणा- पारख

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण शरण सिंह बरी, राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण शरण सिंह बरी, राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला

यूरोप में जंगलों की आग का कहर: ग्रीस में 100 से ज्यादा घर राख, अमेरिका के वॉशिंगटन में भी इमरजेंसी

यूरोप में जंगलों की आग का कहर: ग्रीस में 100 से ज्यादा घर राख, अमेरिका के वॉशिंगटन में भी इमरजेंसी

उपचुनाव की मतगणना जारी: बांकीपुर में प्रशांत किशोर आगे, दतिया और मंजलपुर में BJP को बढ़त

उपचुनाव की मतगणना जारी: बांकीपुर में प्रशांत किशोर आगे, दतिया और मंजलपुर में BJP को बढ़त

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर भारत, बॉक्सिंग बनी सबसे बड़ी ताकत

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर भारत, बॉक्सिंग बनी सबसे बड़ी ताकत
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights