Nature Nature

सेरूणा -दुलचासर सड़क मार्ग पर गोपालसर गांव के पास भारी मात्रा में पसरा बरसाती पानी, वाहन चालक हो रहें हैं परेशान

Nature

समाचार गढ़, 15 जुलाई, श्रीडूंगरगढ़। सेरुणा-सूडसर सड़क मार्ग पर गोपालसर गांव के पास सड़क पर बरसाती पानी भरा होने से आम जनों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। गोपालसर गांव में बुड़िया धर्मकांटा से भूराराम बुड़िया के घर तक भारी मात्रा में बरसाती पानी भरा है। पिछले कुछ सालों से लगातार कई दिनों तक पानी भरा होने से सड़क जगह-जगह से टूट चुकी है। मुख्य सड़क पर इतना पानी भरा है कि घर से बाहर निकलना भी मुश्किल है। कई बार वाहन चालकों पानी से गहरे गड्ढे दिखाई नहीं देने से उनकी बाइक गिर जाती। सानिवि ने सड़क बनाते समय इस ओर बिल्कुल ध्यान नहीं दिया। यदि यहां से राउप्रावि तक चार सौ मीटर सीवरेज लाइन डालकर तीन-चार चेम्बर बना दे तो इस समस्या से निजात मिल सकती है। फिलहाल सड़क पर पसरा बरसाती पानी कुदरती रूप से 10-12 दिनों में सूख पाता है। तब तक यहां से गुजरने वाले दो पहिया व तिपहिया वाहन चालकों को दो किलोमीटर अतिरिक्त सूडसर होकर आना पड़ रहा है। वहीं एक ही स्थान पर लंबे समय तक बरसाती पानी पड़ा होने से यहां मौसमी बीमारियों के‌ फैलने की संभावना बनी रहती है। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत एवं जिला प्रशासन से बरसाती पानी की निकासी की मांग की है।

  • Related Posts

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    समाचार गढ़, 25 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस बार श्रीडूंगरगढ़ का जयपुर पब्लिक स्कूल उत्कृष्ट सफलता का प्रतीक बनकर उभरा है। स्कूल की छात्रा आयुषी राजपुरोहित…

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के हर घर में अपना टॉपर बच्चा हो, यह सपना सभी क्षेत्रवासियों का रहता है। मंगलवार को दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में क्षेत्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights