Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ के सर्वांगीण विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम

Nature

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल और विधायक ताराचंद सारस्वत करेंगे 100 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शुभारंभ

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 16 अक्टूबर।
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के विकास इतिहास में शुक्रवार का दिन एक नया अध्याय जोड़ने जा रहा है। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल और विधायक ताराचंद सारस्वत द्वारा 17 अक्टूबर 2025 (शुक्रवार) को श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से तैयार विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शुभारंभ किया जाएगा।

विधायक ताराचंद सारस्वत ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में देश और प्रदेश में अभूतपूर्व विकास कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में भी अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं को साकार रूप दिया जा रहा है।

मुख्य विकास कार्यों का विवरण:

राजकीय अंबेडकर छात्रावास भवन का भूमि पूजन, एनएच-11 के पास, श्रीडूंगरगढ़ — (लागत ₹280 लाख)

33/11 केवी जीएसएस का लोकार्पण, भोजास — (लागत ₹250 लाख)

विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण, झंझेऊ — (लागत ₹300 लाख, समय दोपहर 1:00 बजे)

आरयूबी (RUB) का लोकार्पण, नारसीसर — (लागत ₹440 लाख, समय दोपहर 3:00 बजे)

132 केवी जीएसएस का भूमि पूजन, तोलियासर — (लागत ₹3952 लाख)

33/11 केवी जीएसएस का लोकार्पण, जालबसर — (लागत ₹250 लाख)

132 केवी जीएसएस का भूमि पूजन एवं विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण, गुंसाईसर बड़ा — (लागत ₹4852 लाख)

विधायक सारस्वत ने कहा कि इन विकास कार्यों से क्षेत्र में बिजली, शिक्षा, सड़क, आवास और आधारभूत सुविधाओं में व्यापक सुधार होगा। साथ ही, श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को एक नई दिशा और गति मिलेगी।

उन्होंने कहा कि यह दिन श्रीडूंगरगढ़ की जनता के लिए गर्व और प्रगति का प्रतीक साबित होगा, जो क्षेत्र के सुनहरे भविष्य की नींव रखेगा।

Related Posts

बीकानेर कांग्रेस में घमासान, गोविंद राम मेघवाल और मदन गोपाल मेघवाल के बीच तीखी झड़प की चर्चा

समाचार गढ़, बीकानेर। कांग्रेस की अंदरूनी सियासत एक बार फिर चर्चा में आ गई है। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं राजस्थान सह प्रभारी चिरंजीव राव के सामने पूर्व कैबिनेट मंत्री…

Rajasthan Panchayat Election: निकायों के वोटरों के नाम गांवों में नहीं जुड़ेंगे, जुड़े नाम भी हटाए जाएंगे

समाचार-गढ़ 30 सितंबर, 2026। Rajasthan Panchayat Election: राजस्थान में पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच मतदाता सूचियों को लेकर निर्वाचन आयोग ने सख्ती शुरू कर दी है। नगरीय निकायों के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बीकानेर कांग्रेस में घमासान, गोविंद राम मेघवाल और मदन गोपाल मेघवाल के बीच तीखी झड़प की चर्चा

बीकानेर कांग्रेस में घमासान, गोविंद राम मेघवाल और मदन गोपाल मेघवाल के बीच तीखी झड़प की चर्चा

Rajasthan Panchayat Election: निकायों के वोटरों के नाम गांवों में नहीं जुड़ेंगे, जुड़े नाम भी हटाए जाएंगे

Rajasthan Panchayat Election: निकायों के वोटरों के नाम गांवों में नहीं जुड़ेंगे, जुड़े नाम भी हटाए जाएंगे

Budgam Encounter: बडगाम में लश्कर का टॉप कमांडर मूसा ढेर, यूसमर्ग के जंगलों में सुरक्षाबलों से हुई भीषण मुठभेड़

Budgam Encounter: बडगाम में लश्कर का टॉप कमांडर मूसा ढेर, यूसमर्ग के जंगलों में सुरक्षाबलों से हुई भीषण मुठभेड़

Arabian Sea Drugs Seized: अरब सागर में 3,000 करोड़ की ड्रग्स जब्त, ईरानी नाव से 5 पाकिस्तानी गिरफ्तार

Arabian Sea Drugs Seized: अरब सागर में 3,000 करोड़ की ड्रग्स जब्त, ईरानी नाव से 5 पाकिस्तानी गिरफ्तार

Surgical Strike Explained: 2016 की वो रात जब LoC पार पहुंचे भारतीय कमांडो, जानिए कैसे हुआ था पूरा ऑपरेशन

Surgical Strike Explained: 2016 की वो रात जब LoC पार पहुंचे भारतीय कमांडो, जानिए कैसे हुआ था पूरा ऑपरेशन

PoK Protest: LoC हटाने और पुंछ-मेंढर के रास्ते खोलने की मांग, मंधोल में जुटे 25 हजार लोग; पाकिस्तान के खिलाफ बढ़ा विरोध

PoK Protest: LoC हटाने और पुंछ-मेंढर के रास्ते खोलने की मांग, मंधोल में जुटे 25 हजार लोग; पाकिस्तान के खिलाफ बढ़ा विरोध
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights