Nature Nature

अब मार्च नहीं, फरवरी में होंगे एग्ज़ाम! शिक्षा विभाग ने किया बड़ा प्रस्ताव

Nature

समाचार गढ़ 16 अक्टूबर 2025 राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं अब मार्च के बजाय फरवरी में कराने का प्रस्ताव किया गया है। शिक्षा विभाग की ओर से बुधवार को हुई बैठक में यह सुझाव सामने आया।

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी से 12 मार्च तक आयोजित की जा सकती हैं। इसी तरह कक्षा 9वीं और 11वीं की अंतिम परीक्षाएं 10 मार्च से 25 मार्च के बीच कराने का प्रस्ताव है।

गौरतलब है कि पहले इन परीक्षाओं की तिथियां 23 अप्रैल से 8 मई तक निर्धारित थीं। वहीं, कक्षा 9 से 12 तक की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं, जो पहले 12 से 24 दिसंबर तक होनी थीं, अब 11 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच आयोजित करने का सुझाव दिया गया है।

शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इस बदलाव से एक शैक्षणिक सत्र में पढ़ाई के दिनों की संख्या 180 से बढ़कर 210 से 220 तक हो जाएगी।
स्कूल शिक्षा सचिव कृष्ण कूनाल ने बताया कि नया सत्र 1 अप्रैल से शुरू करने की योजना है।

उन्होंने कहा कि इस बदलाव से शिक्षण कार्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के अनुरूप होगा। छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए अधिक समय मिलेगा और सीबीएसई कैलेंडर के समान सत्र होने से नामांकन में भी वृद्धि की उम्मीद है।

Related Posts

बीकानेर कांग्रेस में घमासान, गोविंद राम मेघवाल और मदन गोपाल मेघवाल के बीच तीखी झड़प की चर्चा

समाचार गढ़, बीकानेर। कांग्रेस की अंदरूनी सियासत एक बार फिर चर्चा में आ गई है। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं राजस्थान सह प्रभारी चिरंजीव राव के सामने पूर्व कैबिनेट मंत्री…

Rajasthan Panchayat Election: निकायों के वोटरों के नाम गांवों में नहीं जुड़ेंगे, जुड़े नाम भी हटाए जाएंगे

समाचार-गढ़ 30 सितंबर, 2026। Rajasthan Panchayat Election: राजस्थान में पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच मतदाता सूचियों को लेकर निर्वाचन आयोग ने सख्ती शुरू कर दी है। नगरीय निकायों के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बीकानेर कांग्रेस में घमासान, गोविंद राम मेघवाल और मदन गोपाल मेघवाल के बीच तीखी झड़प की चर्चा

बीकानेर कांग्रेस में घमासान, गोविंद राम मेघवाल और मदन गोपाल मेघवाल के बीच तीखी झड़प की चर्चा

Rajasthan Panchayat Election: निकायों के वोटरों के नाम गांवों में नहीं जुड़ेंगे, जुड़े नाम भी हटाए जाएंगे

Rajasthan Panchayat Election: निकायों के वोटरों के नाम गांवों में नहीं जुड़ेंगे, जुड़े नाम भी हटाए जाएंगे

Budgam Encounter: बडगाम में लश्कर का टॉप कमांडर मूसा ढेर, यूसमर्ग के जंगलों में सुरक्षाबलों से हुई भीषण मुठभेड़

Budgam Encounter: बडगाम में लश्कर का टॉप कमांडर मूसा ढेर, यूसमर्ग के जंगलों में सुरक्षाबलों से हुई भीषण मुठभेड़

Arabian Sea Drugs Seized: अरब सागर में 3,000 करोड़ की ड्रग्स जब्त, ईरानी नाव से 5 पाकिस्तानी गिरफ्तार

Arabian Sea Drugs Seized: अरब सागर में 3,000 करोड़ की ड्रग्स जब्त, ईरानी नाव से 5 पाकिस्तानी गिरफ्तार

Surgical Strike Explained: 2016 की वो रात जब LoC पार पहुंचे भारतीय कमांडो, जानिए कैसे हुआ था पूरा ऑपरेशन

Surgical Strike Explained: 2016 की वो रात जब LoC पार पहुंचे भारतीय कमांडो, जानिए कैसे हुआ था पूरा ऑपरेशन

PoK Protest: LoC हटाने और पुंछ-मेंढर के रास्ते खोलने की मांग, मंधोल में जुटे 25 हजार लोग; पाकिस्तान के खिलाफ बढ़ा विरोध

PoK Protest: LoC हटाने और पुंछ-मेंढर के रास्ते खोलने की मांग, मंधोल में जुटे 25 हजार लोग; पाकिस्तान के खिलाफ बढ़ा विरोध
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights