Nature Nature

भीषण सड़क हादसा: बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर मौत, एक गंभीर घायल

Nature

समाचार गढ़, 20 मार्च, श्रीडूंगरगढ़। नेशनल हाईवे 11, हेमासर स्टैंड से करीब 2 किलोमीटर पहले एनएच-11 पर बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक अज्ञात वाहन ने बाइक को ज़ोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार चार युवकों में से तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही एपीजे एंबुलेंस मौके पर पहुंची और गंभीर घायल युवक को तुरंत उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे बीकानेर रेफर कर दिया गया। वहीं तीनों मृतकों के शवों को टोल वाली एंबुलेंस के ज़रिए उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चारों युवक (गैरसर) बबलू के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मृतकों में एक की पहचान रेवंत राम पुत्र भगवाना राम और दूसरे की पहचान रामलाल के रूप में हुई है, जबकि दो अन्य की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

  • Related Posts

    पूगल में बच्चों से भरी कैंपर पलटी, 16 घायल

    समाचार गढ़, बीकानेर। पूगल क्षेत्र में गुरुवार दोपहर स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चों को घर लेकर जा रही कैंपर अचानक पलट गई। हादसे के समय कैंपर में करीब 40…

    Share Market: आखिरी मिनट में सेंसेक्स ने पकड़ी तेजी, निफ्टी लाल निशान में बंद; इंडिगो टॉप गेनर

    समाचार-गढ़ 13 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कारोबार के ज्यादातर समय सेंसेक्स और निफ्टी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पूगल में बच्चों से भरी कैंपर पलटी, 16 घायल

    पूगल में बच्चों से भरी कैंपर पलटी, 16 घायल

    Share Market: आखिरी मिनट में सेंसेक्स ने पकड़ी तेजी, निफ्टी लाल निशान में बंद; इंडिगो टॉप गेनर

    Share Market: आखिरी मिनट में सेंसेक्स ने पकड़ी तेजी, निफ्टी लाल निशान में बंद; इंडिगो टॉप गेनर

    संसद का मानसून सत्र खत्म: लोकसभा आखिरी दिन सिर्फ 1 मिनट चली, 96 घंटे से ज्यादा कार्यवाही रही ठप

    संसद का मानसून सत्र खत्म: लोकसभा आखिरी दिन सिर्फ 1 मिनट चली, 96 घंटे से ज्यादा कार्यवाही रही ठप

    UP में महिलाओं को ₹50 हजार देने की तैयारी! चुनाव से पहले ₹20 हजार की पहली किस्त, जानिए पूरा प्लान

    UP में महिलाओं को ₹50 हजार देने की तैयारी! चुनाव से पहले ₹20 हजार की पहली किस्त, जानिए पूरा प्लान

    गुटखा-तंबाकू पर एक साल की रोक, अब बिक्री ही नहीं बल्कि स्टोरेज और सप्लाई पर भी बैन

    गुटखा-तंबाकू पर एक साल की रोक, अब बिक्री ही नहीं बल्कि स्टोरेज और सप्लाई पर भी बैन

    लाल किला ब्लास्ट पर UN की रिपोर्ट: AQIS से जुड़ा था हमला, पहले JeM का भी आया था नाम

    लाल किला ब्लास्ट पर UN की रिपोर्ट: AQIS से जुड़ा था हमला, पहले JeM का भी आया था नाम
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights