Nature Nature

भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर से कुचले गए कैंपर सवार, दो की दर्दनाक मौत

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 22 अक्टूबर। सरदारशहर रोड पर सोमवार रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में दो लोगों की जान चली गई। रात करीब 11 बजे तेज रफ्तार ट्रेलर ने सामने से आ रही कैंपर गाड़ी को कुचल दिया। हादसे में पिकअप में सवार दो जनों की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कैंपर सरदारशहर की ओर जा रही थी, जबकि ट्रेलर श्रीडूंगरगढ़ की ओर बढ़ रहा था। हादसे के बाद आसपास के होटल और ढाबों में ठहरे लोग दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे। दुर्घटना इतनी भयानक थी कि कैंपर बुरी तरह से पिचक गई और उसमें फंसे दोनों सवारों को निकालने में करीब 20 मिनट की मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने क्रेन की मदद से शवों को बाहर निकाला और जाम में फंसे वाहनों को हटवाकर रास्ता खुलवाया। पुलिस दल के हैड कांस्टेबल भगवानाराम व कांस्टेबल राजवीर मौके पर पहुंचे, साथ ही आपणो गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति और डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सोसायटी के सेवादार भी एंबुलेंस लेकर घटनास्थल पर पहुंच गए। मृतकों की पहचान अमरचंद पुत्र सूरजमल सिद्ध (निवासी ऊपनी) और देवेश उर्फ मोनू जाखड़ (निवासी सरदारशहर) के रूप में की गई है। पुलिस ने दोनों शवों को मोर्चरी में रखवाया है और मंगलवार सुबह आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

टायर फटने से हुआ हादसा
पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कैंपर का टायर फटने से वाहन अनियंत्रित हो गया और सामने से आ रहे ट्रेलर से सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कैंपर का केवल मलबा ही शेष रह गया। दुर्घटना के कारण सड़क पर कुछ देर के लिए जाम लग गया, जिसे पुलिस ने क्रेन की मदद से हटवाकर स्थिति सामान्य की।

  • Related Posts

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। जोधपुर में एक चौंकाने वाली जेबकतरी की घटना सामने आई है, जहां बैंक में लाइन में खड़े एक किसान युवक की जेब से महज 30…

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। हाइवे पर एक हादसे में एक बस और स्कूटी की भिड़ंत में स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। हाइवे पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

    नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

    बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

    बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

    ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

    ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

    आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें

    आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights