Nature Nature

देराजसर में हरिराम जी महाराज का विशाल जागरण कल बुधवार को, गुरुवार को उमड़ेगा आस्था का सैलाब, जोधासर में नखत बन्ना के मेले में पहुंचेंगे हजारों श्रद्धालु

Nature

समाचार गढ़, 26 अगस्त 2025, श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र के गांव देराजसर स्थित बाबा हरिराम जी महाराज मंदिर में बुधवार रात्रि को विशाल जागरण का आयोजन होगा। गुरुवार को यहां दिनभर मेले का आयोजन रहेगा।

परम पूज्य गोपाराम जी महाराज के परिवारजनों रमेश सारस्वत व अभिषेक सारस्वत ने बताया कि बुधवार रात्रि को होने वाले जागरण में जगदीश दास एंड पार्टी द्वारा बाबा हरिराम जी महाराज का यशोगान किया जाएगा। जागरण एवं मेले के लिए मंदिर को भव्य सजावट से संवार दिया गया है।

मंदिर पुजारी काशीराम सारस्वत ने बताया कि मेले और जागरण में देराजसर के अलावा सूडसर, दुलचासर, कोटासर, सेरूणा, नारसीसर, तेजरासर सहित आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे।

इधर, बीकानेर-जयपुर नेशनल हाइवे पर स्थित गांव जोधासर के नखत बन्ना मंदिर में भादवा शुक्ल पक्ष की ऋषि पंचमी के अवसर पर गुरुवार को मेला भरेगा। यहां दूर-दराज से श्रद्धालु मनोकामना लेकर माथा टेकने पहुंचते हैं। मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी गई हर मुराद नखत बन्ना जरूर पूरी करते हैं।

मेले की तैयारियों को लेकर मंदिर को विशेष रोशनी और सजावट से सजाया जा रहा है।

  • Related Posts

    ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

    ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा समाचार गढ़ 22 मार्च 2026। ईरान ने इजराइल पर रविवार सुबह 4 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं।…

    चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: हर मतदान केंद्र पर अब न्यूनतम सुविधाएं अनिवार्य

    चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: हर मतदान केंद्र पर अब न्यूनतम सुविधाएं अनिवार्य समाचार गढ़ 22 मार्च 2026। इलेक्शन कमिशन ऑफ इंडिया Election Commission of India ने आगामी चुनावों को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

    ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

    चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: हर मतदान केंद्र पर अब न्यूनतम सुविधाएं अनिवार्य

    चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: हर मतदान केंद्र पर अब न्यूनतम सुविधाएं अनिवार्य

    RTE प्रवेश प्रक्रिया में सीटों से अधिक आवेदन, लाखों बच्चों का भविष्य अधर में

    RTE प्रवेश प्रक्रिया में सीटों से अधिक आवेदन, लाखों बच्चों का भविष्य अधर में

    शेयर बाजार में मुनाफे का लालच देकर एक माह में हड़प लिए 31 लाख से अधिक रूपए, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज।

    शेयर बाजार में मुनाफे का लालच देकर एक माह में हड़प लिए 31 लाख से अधिक रूपए, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज।

    राजस्थान में फिलहाल हीटवेव से राहत, 22 मार्च से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में हल्की बारिश के आसार

    राजस्थान में फिलहाल हीटवेव से राहत, 22 मार्च से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में हल्की बारिश के आसार

    फिल्म ‘धुरंधर’ ने मचाया धमाल, पहले दिन 237 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई, सिनेमाघरों में दिखा जबरदस्त क्रेज

    फिल्म ‘धुरंधर’ ने मचाया धमाल, पहले दिन 237 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई, सिनेमाघरों में दिखा जबरदस्त क्रेज
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights