Nature Nature

अब नहीं तो कभी नहीं — ट्रोमा सेंटर, शराबबंदी और मूल सुविधाओं की मांग पर गरजी जनता, चेतावनी सभा में आंदोलन की अगली तारीखें तय

अब नहीं तो कभी नहीं — ट्रोमा सेंटर, शराबबंदी और मूल सुविधाओं की मांग पर गरजी जनता, चेतावनी सभा में आंदोलन की अगली तारीखें तय

Nature

समाचार गढ़, 3 जून 2025, श्रीडूंगरगढ़।
जनता जब हक़ की आवाज़ बुलंद करती है, तब हर सत्ता की नींव हिलती है। मंगलवार को श्रीडूंगरगढ़ उपखंड कार्यालय के सामने ऐसी ही चेतावनी सभा देखी गई, जहां जनसमूह ने एक स्वर में अपने अधिकारों की मांग करते हुए प्रशासन और सत्ता दोनों को कठघरे में खड़ा किया। गूंजते नारों, आक्रोशित भाषणों और नाराज़गी के बीच ट्रोमा सेंटर निर्माण, शराब की दुकानों को बंद करने, बिजली-पानी की व्यवस्था दुरुस्त करने जैसी मूलभूत मांगों पर निर्णायक लड़ाई का ऐलान कर दिया गया।

दोपहर करीब 1 बजे शुरू हुई यह सभा महज़ एक विरोध कार्यक्रम नहीं बल्कि जनता की चेतावनी थी — कि अगर मांगे नहीं मानी गईं तो आंदोलन गांव-गांव तक फैलेगा। इसी क्रम में आगामी 9 जून को हर गांव में धरना और 16 जून को ‘ललकार रैली’ के आयोजन की घोषणा की गई।

सभा में पहुंचे पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया ने तीखा प्रहार करते हुए प्रशासन को गैरजिम्मेदार ठहराया और क्षेत्रीय विधायक पर उपमुख्यमंत्री को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एक गांव शराबबंदी की मांग कर रहा है, लेकिन प्रशासन कान में रूई डालकर बैठा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा सरकार आबादी के बीच शराब की दुकानें खोलकर सामाजिक ताना-बाना तोड़ रही है।

कॉमरेड मंगेज चौधरी ने अपने चिरपरिचित अंदाज में सरकार की किसान विरोधी नीतियों पर जमकर हमला बोला और ट्रोमा सेंटर की मांग को नजरअंदाज किए जाने को मुख्यमंत्री की संवेदनहीनता बताया। कॉमरेड छगन चौधरी ने भी अखिल भारतीय किसान सभा की ओर से इस मांग को समर्थन देते हुए कहा कि यह संघर्ष अब थमेगा नहीं।

सभा के समापन से पहले उपस्थितजनों ने रैली निकालते हुए नारेबाजी की, जो धरना स्थल से घुमचक्कर तक पहुंची। प्रदर्शनकारियों ने सांकेतिक रूप से राष्ट्रीय राजमार्ग को कुछ समय के लिए अवरुद्ध भी किया और चेताया कि अब केवल आश्वासन नहीं, व्यवहारिक समाधान चाहिए।

इस बीच वार्ता के लिए जिला सीएमएचओ डॉ पुखराज साध, तहसीलदार कुलदीप मीणा, ब्लॉक सीएमएचओ डॉ राजीव सोनी, उपजिला अस्पताल प्रभारी डॉ एसके बिहाणी और बिजली-पानी विभाग के अधिकारी तहसील कार्यालय पहुंचे। संघर्ष समिति की ओर से सभी मांगें रखी गईं, लेकिन ट्रोमा सेंटर को लेकर “गेंद जयपुर के पाले में है” जैसे जवाबों से लोग असंतुष्ट लौटे। वार्ता बेनतीजा रही।

सभा के अंत में आंदोलन की अगली रणनीति तय की गई। अब 9 जून को हर गांव की गुवाड़ में धरना और 16 जून को ‘ललकार रैली’ के रूप में शक्ति प्रदर्शन किया जाएगा।

सभा में मंच पर मौजूद प्रमुख वक्ता व नेता रहे:
नारायणनाथ अभयसिंहपुरा (सभा अध्यक्ष), एडवोकेट श्याम आर्य, शेखर रेगर, मुखराम मेघवाल, मामराज गोदारा, मौला चुनगर, मामराज आंवला, मुखराम नैण, हरि सिखवाल, मुकेश सिद्ध, जेठाराम लाखुसर, सतुनाथ, प्रकाश गांधी, राजेन्द्र जाखड़।

वहीं सभा में शामिल होने वालों में शामिल थे:
पूर्व प्रधान भागूराम सहू, उपप्रधान प्रतिनिधि मालचंद नैण, सरपंच सुनील मलिक, हनुमान कूकणा, राधेश्याम जाखड़, श्रवण कुमार भामूं, राजेंद्र स्वामी, बीरबल पूनिया, अशोक शर्मा, पेमाराम नायक, मदनलाल प्रजापत, रामकिशन, भंवरलाल प्रजापत, एडवोकेट राजीव, लालनाथ, ताहिर काजी, रामनिवास बाना, प्रह्लाद भामूं, मघुराम वाल्मिकी सहित संघर्ष समिति के सदस्य और क्षेत्र के कई गांवों से आए सैकड़ों लोग।

Related Posts

Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

समाचार-गढ़ 15 अक्टूबर, 2026। Supreme Court News: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण का लाभ लेने से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने मद्रास हाईकोर्ट…

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

समाचार गढ़, जयपुर 14 अक्टूबर 2026। जयपुर एयरपोर्ट पर प्लेन हाईजैक अलर्ट के बाद हड़कंप मच गया। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। घटना की गंभीरता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights