Nature Nature

राजस्थान के 56 स्कूलों को आठवीं से बारहवीं तक किया गया क्रमोन्नत, अब नहीं छूटेगी बच्चों की पढ़ाई

Nature

समाचार गढ़ 3 जून 2025 राजस्थान में शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी पहल करते हुए माध्यमिक शिक्षा विभाग, बीकानेर ने प्रदेश के 56 आठवीं तक के विद्यालयों को क्रमोन्नत कर सीधे बारहवीं कक्षा तक कर दिया है। इससे इन क्षेत्रों के विद्यार्थियों को अब आगे की पढ़ाई के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।

इस सत्र में शुरू होंगी नवमीं-दसवीं की कक्षाएं
शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर कहा है कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 में नवमीं और दसवीं, जबकि आगामी वर्षों में 11वीं और 12वीं की कक्षाएं शुरू की जाएंगी। यह फैसला ग्रामीण व पिछड़े क्षेत्रों में छात्र-छात्राओं की शिक्षा को सतत बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है।

कार्मिकों का समायोजन होगा ऐसे
क्रमोन्नत विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाचार्य व वरिष्ठ अध्यापकों को उनके विषय के अनुसार समायोजित किया जाएगा। वहीं शारीरिक शिक्षक व ग्रेड थर्ड शिक्षक (लेवल-1 व लेवल-2) का समायोजन भी उनके विषय व सेटअप के अनुसार किया जाएगा।

तीन ऐच्छिक विषय होंगे शामिल
क्रमोन्नत विद्यालयों में कला संकाय के अंतर्गत तीन ऐच्छिक विषय विद्यार्थियों की रुचि के अनुसार तय किए जाएंगे। इसके लिए विद्यालयों को प्रस्ताव बनाकर निदेशक कार्यालय को भेजना होगा। भवनों की व्यवस्था समग्र शिक्षा अभियान, नाबार्ड, डीएमएलए, एमपीएलए, एलएडी व जनसहयोग से की जाएगी।

जिन जिलों के विद्यालय क्रमोन्नत किए गए हैं, उनमें शामिल हैं:

  • उदयपुर: पावटी कलां, कुकड़ा खेड़ा, बेदला खुर्द आदि
  • प्रतापगढ़: चरपोटिया फर्स्ट, मांडकला, गडवास, बरखेड़ा
  • डूंगरपुर: पंच, मोदरा
  • बांसवाड़ा: बारी
  • भीलवाड़ा: जलखेड़ा
  • बारां: खालदा
  • अलवर: नाडू, फक्रुदीनका, मीठियावास
  • बाड़मेर: बस्ती शिवपुरा गीड़ा, बरियाड़ा आदि
  • गंगानगर: 46 एफ मोड्डा
  • बीकानेर: हेमेरा, 507 हेड
  • भरतपुर: कल्याणपुर
  • दौसा: सराई, नीलोज, किरतपुर
  • हनुमानगढ़: बनवाल, लबाणा की ढाणी
  • जैसलमेर: मूल सागर
  • जयपुर: कबरो का वास, सिरोली
  • पाली: लालपुरा
  • सवाई माधोपुर: सिनोली, कोचर, डोनायचा आदि
  • जोधपुर: मेघवालों की ढाणी चाखू, जेतदासर, हिंगोला, सेवकी कल्ला आदि
  • सिरोही: उमारणी
  • टोंक: ब्रिजलालनगर वार्ड 13, रिजोड़ा

इस निर्णय से दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की पहुंच को मजबूती मिलेगी और विद्यार्थियों को स्थानीय स्तर पर ही उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

Related Posts

Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

समाचार-गढ़ 15 अक्टूबर, 2026। Supreme Court News: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण का लाभ लेने से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने मद्रास हाईकोर्ट…

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

समाचार गढ़, जयपुर 14 अक्टूबर 2026। जयपुर एयरपोर्ट पर प्लेन हाईजैक अलर्ट के बाद हड़कंप मच गया। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। घटना की गंभीरता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights