Nature Nature

अगर आपका आधार कार्ड नहीं हुआ है अपडेट, आपके लिए यह खबर है जरूरी

Nature

समाचार-गढ़, 26 मई 2023। आधार कार्ड प्रत्येक व्यक्ति के लिए अहम दस्तावेज है। इसके बिना किसी भी योजना का लाभ मिलना मुश्किल है। ऐसे में संबंधित व्यक्ति की आधार कार्ड में दी गई जानकारी पूरी तरह से सही होनी जरूरी है। ऐसा नहीं होने पर सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रहना पड़ सकता है अथवा कई जरूरी काम भी अटक सकते हैं। केंद्र सरकार ने इसके लिए गाइडलाइंस जारी की है। इसके मुताबिक अगर आधार कार्ड 10 साल पहले बना था और अब तक अपडेट नहीं हुआ है, तो इसे अपडेट करवाना जरूरी है।

सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के संयुक्त निदेशक सत्येंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि आधार कार्ड में पर्सनल डिटेल के तौर पर पहचान और पते से संबंधित दस्तावेज सुरक्षित रहते हैं। यूआईडीएआई के मुताबिक कोई भी सेल्फ सर्विस अपडेट पोर्टल में जाकर अपना एड्रेस ऑनलाइन अपडेट कर सकता है। आधार में डेमोग्राफिक डिटेल (नाम, पता, डीओबी, लिंग, मोबाइल नंबर, ईमेल) और बॉयोमेट्रिक्स (फिंगर प्रिंट, आईरिस और फोटोग्राफ) जैसी अन्य जानकारी नजदीक के आधार नॉमिनेशन सेंटर से अपडेट करवाया जा सकता है। आधार होल्डर, बच्चे (15 वर्ष से अधिक आयु) और अन्य जिन्हें अपने बॉयोमेट्रिक्स डिटेल, उंगलियों के निशान, आइरिश और तस्वीरों को अपडेट करने की आवश्यकता वाले कार्ड धारकों को भी आधार नॉमिनेशन सेंटर से अपडेट करवाना होगा।

उन्होंने बताया कि माई आधार पोर्टल (https://myaadhaar.uidai.gov.in) के माध्यम से दस्तावेज अपडेट का कार्य 14 जून तक कार्ड धारक द्वारा नि:शुल्क अथवा आधार सेवा केन्द्र से निर्धारित शुल्क देकर करवाया जा सकता है। 14 जून के बाद ऑनलाइन दस्तावेज अपडेट करवाने पर निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा।

  • Related Posts

    एक अनजान लिंक और खाते से 1.30 लाख साफ! बच्चों के मोबाइल से जुड़ा साइबर ठगी का मामला

    समाचार गढ़ 17 नवंबर 2026। बीकानेर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति के बैंक खाते से अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी कर…

    सरपंच बनने की ऐसी होड़! एक पंचायत में 43 प्रत्याशी, चुनाव चिह्न ढूंढते हुए चकरा गया दिमाग

    समाचार गढ़ 17 नवंबर 2026। राजस्थान पंचायत चुनाव में सवाई माधोपुर की एक ग्राम पंचायत का चुनाव इन दिनों चर्चा में है। यहां सरपंच पद के लिए एक-दो नहीं, बल्कि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एक अनजान लिंक और खाते से 1.30 लाख साफ! बच्चों के मोबाइल से जुड़ा साइबर ठगी का मामला

    एक अनजान लिंक और खाते से 1.30 लाख साफ! बच्चों के मोबाइल से जुड़ा साइबर ठगी का मामला

    सरपंच बनने की ऐसी होड़! एक पंचायत में 43 प्रत्याशी, चुनाव चिह्न ढूंढते हुए चकरा गया दिमाग

    सरपंच बनने की ऐसी होड़! एक पंचायत में 43 प्रत्याशी, चुनाव चिह्न ढूंढते हुए चकरा गया दिमाग

    एक हाथी के पीछे पूरा वन विभाग! 16 लोगों की मौत के बाद 100 से ज्यादा जवानों ने संभाला मोर्चा

    एक हाथी के पीछे पूरा वन विभाग! 16 लोगों की मौत के बाद 100 से ज्यादा जवानों ने संभाला मोर्चा

    टिहरी गढ़वाल में भीषण बस हादसा, पुल से 100 मीटर नीचे खाई में गिरी बस; 8 लोगों की मौत

    टिहरी गढ़वाल में भीषण बस हादसा, पुल से 100 मीटर नीचे खाई में गिरी बस; 8 लोगों की मौत

    कुलगाम हमले का बदला! लश्कर कमांडर लतीफ भट समेत दो आतंकी ढेर, 6 दिन से चल रहा था सर्च ऑपरेशन

    कुलगाम हमले का बदला! लश्कर कमांडर लतीफ भट समेत दो आतंकी ढेर, 6 दिन से चल रहा था सर्च ऑपरेशन

    LoC पर आधी रात संदिग्ध हलचल से अलर्ट हुई सेना, जवानों ने दागीं करीब 24 गोलियां; पुंछ में सर्च ऑपरेशन जारी

    LoC पर आधी रात संदिग्ध हलचल से अलर्ट हुई सेना, जवानों ने दागीं करीब 24 गोलियां; पुंछ में सर्च ऑपरेशन जारी
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights