Nature Nature

विभाग की लापरवाही! गांव में आधे से ज्यादा घर हो रहे रोशन तो तीन दर्जन घरों में छाया घोर अंधेरा

Nature

समाचार-गढ़ 26 मई 2023। विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते श्रीडूंगरगढ़ उपखंड मुख्यालय के गांव सातलेरा में आधे से ज्यादा घरों में जहां उजाला हो रहा है वहीं 30 से ज्यादा घरों में पिछले 2 दिन से घोर अंधेरा छाया हुआ है।
ग्रामीण फुसाराम, सोहनलाल मेघवाल ने बताया कि यहां नेशनल हाईवे के पास लगी डीपी खराब होने की वजह से 30 से ज्यादा घरों में पिछले 2 दिन से घोर अंधेरा छाया हुआ है। विभाग को अवगत करवाने के बावजूद भी अभी तक इस डीपी को दुरुस्त नहीं किया गया। जिसके कारण 30 से ज्यादा घरों के लोग भारी परेशानी से गुजर रहे हैं। ग्रामीण फुसाराम मेघवाल ने बताया कि जहां एक तरफ आधे से ज्यादा गांव में घर रोशन हो रहे हैं तो दूसरी तरफ 30 से ज्यादा घर घोर अंधेरा झेल रहे हैं। इन घरों के पंखे, कूलर, मोबाइल सब खिलौने बनकर रह गए। ग्रामीणों को मोबाइल चार्ज करने के लिए भी गांव के अन्य घरों में जाना पड़ रहा है। विद्युत आपूर्ति के अभाव में में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के जिम्मेदारों से यहां नेशनल हाईवे के पास लगी डीपी को दुरुस्त कर ठप पड़ी तीन दर्जन घरों की विद्युत आपूर्ति को शीघ्र सुचारू करने की मांग की है।

  • Related Posts

    विशेष योग्यजन (दिव्यांग) छात्रवृत्ति योजना: पात्र विद्यार्थियों को मिलेगा आर्थिक संबल

    समाचार गढ़, बीकानेर, 1 मई 2026। राज्य सरकार द्वारा विशेष योग्यजन (दिव्यांगजन) विद्यार्थियों के लिए संचालित छात्रवृत्ति योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के छात्रों को शिक्षा के…

    1 मई से बड़े बदलावों की शुरुआतः गैस सिलेंडर ₹994 महंगा, ऑनलाइन गेमिंग पर सख्त नियम लागू, ईंधन ड्यूटी में राहत और वैश्विक तेल बाजार में हलचल

    समाचार गढ़ 1 मई 2026। 1 मई से देशभर में कई अहम बदलाव लागू हो गए हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों से लेकर कारोबारियों तक पर पड़ेगा। सबसे बड़ा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विशेष योग्यजन (दिव्यांग) छात्रवृत्ति योजना: पात्र विद्यार्थियों को मिलेगा आर्थिक संबल

    विशेष योग्यजन (दिव्यांग) छात्रवृत्ति योजना: पात्र विद्यार्थियों को मिलेगा आर्थिक संबल

    1 मई से बड़े बदलावों की शुरुआतः गैस सिलेंडर ₹994 महंगा, ऑनलाइन गेमिंग पर सख्त नियम लागू, ईंधन ड्यूटी में राहत और वैश्विक तेल बाजार में हलचल

    1 मई से बड़े बदलावों की शुरुआतः गैस सिलेंडर ₹994 महंगा, ऑनलाइन गेमिंग पर सख्त नियम लागू, ईंधन ड्यूटी में राहत और वैश्विक तेल बाजार में हलचल

    पुलिस ने दी दबिश, क्रिकेट सहित ऑनलाइन सट्टे लगवाने का कर रहे थे काम, दो आरोपी गिरफ्तार

    पुलिस ने दी दबिश, क्रिकेट सहित ऑनलाइन सट्टे लगवाने का कर रहे थे काम, दो आरोपी गिरफ्तार

    स्ट्रॉन्ग रूम में 4 घंटे रहीं ममता: EVM छेड़छाड़ के आरोपों पर घमासान, चुनाव आयोग ने कहा- सब सुरक्षित

    स्ट्रॉन्ग रूम में 4 घंटे रहीं ममता: EVM छेड़छाड़ के आरोपों पर घमासान, चुनाव आयोग ने कहा- सब सुरक्षित

    बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज डूबा, 6 शव बरामद, 15 से ज्यादा लापता

    बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज डूबा, 6 शव बरामद, 15 से ज्यादा लापता

    विधायक के साथ मारपीट, जनसुनवाई में एईएन ने किया हमला, पढ़े विस्तार से

    विधायक के साथ मारपीट, जनसुनवाई में एईएन ने किया हमला, पढ़े विस्तार से
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights