Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में जीव जतन जन कल्याण ट्रस्ट द्वारा महाशिवरात्रि पर होगा भव्य आयोजन, श्रीभूतेश्वर मंदिर की रजत जयंती, सुबह से लेकर क्या होगा रात्रि तक, जानें इस खबर में

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। हर वर्ष पूरे देश में महाशिवरात्रि का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इस बार महाशिवरात्रि का पर्व इसी माह 18 फरवरी, शनिवार को मनाया जायेगा। श्रीडूंगरगढ़ में भी हर वर्ष भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि का पर्व भव्य रूप से मनाया जायेगा। जीव जतन जन कल्याण ट्रस्ट श्रीडूंगरगढ़ द्वारा महाशिवरात्रि के पर्व पर श्रीभूतेश्वर मंदिर ताल मैदान में भव्य आयोजन होगा। बता दें कि श्रीभूतेश्वर मंदिर की रजत जयंती होने पर समारोह पूर्वक मनाई जायेगी। महाशिवरात्रि पर्व पर मंदिर में दिनभर धार्मिक आयोजन होंगे। सुबह 8 बजे से 11 बजे तक पंडित भवानीशंकर देराश्री एवं पार्टी द्वारा संगीतमय सुंदरकांड किया जाएगा। 12 से 3 बजे तक पंडित कैलाश सारस्वत एवं पार्टी द्वारा तथा शाम 5 बजे से 7.30 बजे तक हनुमान कुदाल एवं पार्टी द्वारा संगीतमय सुंदरकांड के पाठ किए जाएंगे। शाम 7.30 बजे से पंडित रामदेव उपाध्याय द्वारा चार प्रहर का रूद्राभिषेक पूजन एवं संगीतमय महाशिवरात्रि कथा का पाठ किया जाएगा। उपाध्याय ने बताया कि रूद्राभिषेक में भाग लेने वाले श्रद्धालु पूजन सामग्री साथ लेकर आये तथा पूजन में भाग लेने वाले सभी श्रद्धालुओं का ट्रस्ट की ओर से सम्मानित किया जाएगा। आयोजन में आपणों गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति, गुणीजन सम्मान समारोह समिति, तेरापंथ महिला मंडल, माहेश्वरी महिला समिति व माहेश्वरी महिला मंडल सहयोगी के रूप में अपनी सेवाएं देंगे।

Related Posts

आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें

आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें समाचार गढ 28 मार्च 2026। ऊर्जा संरक्षण और बिजली की बचत को बढ़ावा देने के लिए आज,…

1 अप्रैल से जयपुर के कई हाईवे पर टोल महंगा, भारी वाहनों पर बढ़ा बोझ

1 अप्रैल से जयपुर के कई हाईवे पर टोल महंगा, भारी वाहनों पर बढ़ा बोझ समाचार गढ़ 28 मार्च 2026, जयपुर। National Highways Authority of India (NHAI) ने जयपुर से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें

आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें

1 अप्रैल से जयपुर के कई हाईवे पर टोल महंगा, भारी वाहनों पर बढ़ा बोझ

1 अप्रैल से जयपुर के कई हाईवे पर टोल महंगा, भारी वाहनों पर बढ़ा बोझ

तेज आंधी-बारिश का दौर शुरू: राजस्थान में बदलेगा मौसम, ओलावृष्टि की चेतावनी, किसानों को अलर्ट

तेज आंधी-बारिश का दौर शुरू: राजस्थान में बदलेगा मौसम, ओलावृष्टि की चेतावनी, किसानों को अलर्ट

ईरान का 83वां मिसाइल हमला: ‘थैंक्यू इंडिया’ लिखकर भेजे गए मिसाइल, वीडियो वायरल

ईरान का 83वां मिसाइल हमला: ‘थैंक्यू इंडिया’ लिखकर भेजे गए मिसाइल, वीडियो वायरल

जोधपुर एयरपोर्ट एक महीने बंद: 29 मार्च से उड़ानें ठप, यात्रियों को होगी भारी परेशानी

जोधपुर एयरपोर्ट एक महीने बंद: 29 मार्च से उड़ानें ठप, यात्रियों को होगी भारी परेशानी

नेपाल की राजनीति में नया अध्याय: बालेन शाह बने सबसे युवा प्रधानमंत्री

नेपाल की राजनीति में नया अध्याय: बालेन शाह बने सबसे युवा प्रधानमंत्री
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights