Nature Nature

मानसून की पहली बरसात में श्रीडूंगरगढ़ अंचल तरबतर, झूम कर बरसे बादल, फसलों को मिला जीवनदान, भूमिपुत्र हर्षित

Nature

समाचार-गढ़ श्रीडूंगरगढ़। सावन का महीना शुरू होने के साथ ही इंद्र देव ने कृपा बरसानी शुरू कर दी है।बुधवार को सुबह से ही सूर्य देव ने रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया था जिसके कारण उमस एवं गर्मी से लोग बेहाल नजर आए ।शाम होते होते आसमान में बादल छाने लगे और हल्की आंधी शुरू हो गई ।आंधी के साथ ही बूंदाबांदी शुरू हो गई ।कुछ देर बाद ही मानसून की पहली बरसात शुरू हो गई।देखते देखते ही पूरा आसमान काले बादलों से ढक गया और तेज बरसात का दौर शुरू हुआ जो रुक रुक कर जारी रहा ।मानसून की पहली ही बरसात में श्री डूंगरगढ़ सहित श्री डूंगरगढ़ अंचल के लगभग सभी गांव पानी से तरबतर हो गए।कई गांवो में जहां पहले बरसात नही हुई थी वहां पर किसान अब बुवाई शुरू कर दी है।अच्छी बरसात के साथ ही खेतो में रौनक लौट आई है।भूमिपुत्र हर्षित नजर आ रहे हैं। सातलेरा गांव के किसान मालाराम,कमल कुमार,भंवरलाल आदि ने बताया कि मानसून की पहली अच्छी बरसात से बुवाई से वंचित रहे किसान बुवाई कर सकेगे ।साथ ही गर्मी से तिलमिला रही फसलों को जीवनदान मिल गया है।किसानों ने बताया कि बाजरे सहित मूंगफली की फसल को अच्छा फायदा मिलेगा।अच्छी बरसात के साथ ही जंगल में मंगल का अहसास हो रहा है।खेतो में ट्रैक्टरों पर बज रहे बरस बरस म्हारा इंद्र राजा जैसे लोक संस्कृति भजनों पर किसान ग्वार,मोठ,मूंग के बिजान में मग्न नजर आ रहे हैं। सातलेरा गांव के बुजुर्ग किसान मालाराम तावनिया , बिग्गा गांव के किसान बनवारीलाल ने बताया कि इस बार अच्छे जमाने की आस है। किसान ने बताया कि इस बार खेतो में जेठ की बाजरी की फसल लहला रही है किसान बाजरे की फसल में निनाण घास कटाई के काम में व्यस्त नजर आ रहे हैं।
फिलहाल आसमान में बादल छाए हुए हैं रुक रुक कर बूंदाबांदी का दौर जारी है।तेज बारिश से गांवो में निचले इलाकों में पानी भरने से राहगीरों को आवागमन में दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा ।

काली घटाओं ने जमकर बरसाया पानी किसान हुए खुश।
सावन में मानसून की पहली बरसात से खिल उठा मन मयूर ।
मानसून की पहली बरसात से तरबतर हुआ श्री डूंगरगढ़ अंचल सातलेरा में झमाझम बरसते बादल ।
बरसात होने के साथ ही खेतो में ग्वार, मोठ, मूंग का बिजान करने में जुटे किसान ।
बरसात होने के साथ ही खेतो में ग्वार, मोठ, मूंग का बिजान करने में जुटे किसान ।
खेतो मे लौटी रौनक जंगल में मंगल का अहसास हरी घास खाने में मस्त पशु धन।
अगेती बाजरे की फसल में निनाण करता किसान परिवार ।
बिग्गा गांव की रोही में हुई जोरदार बारिश के बाद बिजान करने के लिए जाते किसान ।सभी फोटो गौरीशंकर तावनिया सातलेरा
  • Related Posts

    किसी भी विभाग में परिवाद 15 दिन से ऊपर लंबित ना रहे- निशांत जैन, जिला कलेक्टर

    समाचार गढ़, 13 अप्रैल 2026। बीकानेर जिला कलेक्टर निशांत जैन ने कहा कि किसी भी विभाग में परिवाद 15 दिन से ऊपर लंबित ना रहे। साथ ही कहा कि परिवाद…

    ओवरलोड ट्रकों पर बढ़े टोल को लेकर बवाल: टोल प्लाजा पर ड्राइवरों का हमला, 5 गिरफ्तार

    समाचार गढ़ 13 अप्रैल 2026। बीकानेर-पंजाब नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह हरियासर टोल प्लाजा अचानक रणक्षेत्र में बदल गया, जब ओवरलोड ट्रकों को लेकर पहुंचे ड्राइवरों और टोल कर्मचारियों के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    किसी भी विभाग में परिवाद 15 दिन से ऊपर लंबित ना रहे- निशांत जैन, जिला कलेक्टर

    किसी भी विभाग में परिवाद 15 दिन से ऊपर लंबित ना रहे- निशांत जैन, जिला कलेक्टर

    ओवरलोड ट्रकों पर बढ़े टोल को लेकर बवाल: टोल प्लाजा पर ड्राइवरों का हमला, 5 गिरफ्तार

    ओवरलोड ट्रकों पर बढ़े टोल को लेकर बवाल: टोल प्लाजा पर ड्राइवरों का हमला, 5 गिरफ्तार

    महात्मा ज्योतिबा फूले और बाबा साहेब के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक, दोनों महापुरूषों को एक साथ याद करना अच्छी पहलः केन्द्रीय मंत्री मेघवाल

    महात्मा ज्योतिबा फूले और बाबा साहेब के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक, दोनों महापुरूषों को एक साथ याद करना अच्छी पहलः केन्द्रीय मंत्री मेघवाल

    बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

    बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

    इंस्टाग्राम दोस्ती के जाल में फंसी युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

    इंस्टाग्राम दोस्ती के जाल में फंसी युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

    दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

    दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, प्रधानमंत्री ने जताया शोक
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights