Nature Nature

बार संघ की बैठक में निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों ने संभाली जिम्मेदारी, डिजिटल मीडिया पर वायरल पोस्ट को लेकर जताई आपत्ति

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 12 दिसंबर। बार एसोसिएशन श्रीडूंगरगढ़ की बैठक आज गुरुवार को आयोजित की गई, जिसमें हाल ही में निर्विरोध निर्वाचित अध्यक्ष सत्यनारायण प्रजापत, सचिव ओमप्रकाश मेहरा, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह और मीडिया प्रभारी पुखराज तेजी ने अपनी जिम्मेदारी संभाली।

बैठक के दौरान डिजिटल मीडिया पर बार संघ के संबंध में वायरल हो रही पोस्ट पर चर्चा हुई। मीडिया प्रभारी पुखराज तेजी ने स्पष्ट किया कि ऐसी खबरें पूरी तरह से निराधार हैं और बार संघ का माहौल पूर्णत: शांतिपूर्ण है। उन्होंने कहा कि संघ इन खबरों का खंडन करता है और अपील की कि मीडिया केवल अधिकृत समाचार ही प्रसारित करें। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि भ्रामक और बदनाम करने वाली खबरों के प्रसार पर बार संघ कानूनी कार्रवाई करेगा।

बार एसोसिएशन श्रीडूंगरगढ़ की आम बैठक में अध्यक्ष सत्यनारायण प्रजापत, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह और सचिव ओमप्रकाश मेहरा के नेतृत्व में कई वरिष्ठ अधिवक्ता और पूर्व अध्यक्ष शामिल हुए। बैठक में राजाराम नैण, संजय बोहरा, लेखराम चौधरी, ओमप्रकाश पंवार, मोहनलाल सोनी, बाबूलाल झेड़ू, साजिद खान, गोपीराम जानू, मांगीलाल नैण, कैलाश चंद सारस्वत, जगदीश बाना, ललित मारू, राजूराम जाखड़, जेपी मीणा, अजय दर्जी, कैलाश व्यास, अश्विन पुरोहित, गणेशराम मेघवाल, हिरावतान प्रकाश पुरोहित, ओमप्रकाश बारोटिया, नारायण प्रसाद जोशी, बृजलाल बारोटिया, किशन स्वामी, पंकज पंवार, बृजेश पुरोहित, मदन स्वामी, सुखदेव व्यास, सुशील सुथार, बृजभूषण पारीक, अशोक सारस्वत और राहुल व्यास आदि अधिवक्ता भी उपस्थित रहे। बार संघ ने भविष्य में किसी भी प्रकार की भ्रामक खबरों को रोकने और संघ की गरिमा बनाए रखने पर जोर दिया।

  • Related Posts

    World Cheapest Country: 1000 रुपये लेकर जाएं तो हाथ में आएगी हजारों की करेंसी, सोने की सबसे बड़ी खदानों में से एक भी यहीं

    समाचार-गढ़ 3 सितंबर, 2026। नई दिल्ली: मध्य एशिया का खूबसूरत देश उज्बेकिस्तान इन दिनों अपनी ऐतिहासिक विरासत, कम खर्च वाली जीवनशैली और प्राकृतिक संसाधनों को लेकर चर्चा में है। सोशल…

    BRICS Summit: आर्कटिक में भारत-रूस की बड़ी डील की तैयारी! NSR से यूरोप की दूरी 40% तक घटेगी, खनिजों का भी खजाना

    समाचार-गढ़ 3 सितंबर, 2026। नई दिल्ली: भारत और रूस के रिश्तों में ऊर्जा, रक्षा और कारोबार के बाद अब आर्कटिक क्षेत्र भी सहयोग का बड़ा केंद्र बनता नजर आ रहा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    World Cheapest Country: 1000 रुपये लेकर जाएं तो हाथ में आएगी हजारों की करेंसी, सोने की सबसे बड़ी खदानों में से एक भी यहीं

    World Cheapest Country: 1000 रुपये लेकर जाएं तो हाथ में आएगी हजारों की करेंसी, सोने की सबसे बड़ी खदानों में से एक भी यहीं

    BRICS Summit: आर्कटिक में भारत-रूस की बड़ी डील की तैयारी! NSR से यूरोप की दूरी 40% तक घटेगी, खनिजों का भी खजाना

    BRICS Summit: आर्कटिक में भारत-रूस की बड़ी डील की तैयारी! NSR से यूरोप की दूरी 40% तक घटेगी, खनिजों का भी खजाना

    Abhinandan Varthaman: 22 साल बाद एयरफोर्स से विदाई, अब Fly91 में कमर्शियल पायलट बनेंगे अभिनंदन

    Abhinandan Varthaman: 22 साल बाद एयरफोर्स से विदाई, अब Fly91 में कमर्शियल पायलट बनेंगे अभिनंदन

    Iran Conflict: कुवैत पर ईरान का मिसाइल-ड्रोन हमला, यमन में हूतियों ने दागीं 10 बैलिस्टिक मिसाइलें; बढ़ा तनाव

    Iran Conflict: कुवैत पर ईरान का मिसाइल-ड्रोन हमला, यमन में हूतियों ने दागीं 10 बैलिस्टिक मिसाइलें; बढ़ा तनाव

    राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, बैठक में लगी मुहर

    राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, बैठक में लगी मुहर

    Share Market Today: अमेरिका-ईरान तनाव का असर, सेंसेक्स 374 अंक टूटा; अडानी पोर्ट्स ने संभाला मोर्चा

    Share Market Today: अमेरिका-ईरान तनाव का असर, सेंसेक्स 374 अंक टूटा; अडानी पोर्ट्स ने संभाला मोर्चा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights