Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में कांग्रेस के प्रशिक्षण में हजारों कार्यकर्ताओं ने लिया पार्टी हित में सक्रियता का संकल्प

Nature

समाचार-गढ़, 24 मई 2023। श्रीडूंगरगढ़ में आज बुधवार को एक दिवसीय बूथ कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम कालुबास स्थित तेरापंथ भवन धोलिया नोहरा में आयोजित किया गया।इस शिविर में कांग्रेस पार्टी के देश-प्रदेश के प्रशिक्षक पहुंचे और कांग्रेस की विचारधारा, इतिहास एवं लक्ष्य की जानकारी दी। निवर्तमान देहात जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य हरिराम बाना की अगुवाई में शुरू हुए इस कार्यक्रम में किसान नेता रामेश्वरलाल डूडी, खेल मंत्री अशोक चांदना, यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवासन, एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष अभिषेक चौधरी, सोशल मीडिया संयोजक सुमित भगासरा, यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी शाहिद खान, सहप्रभारी धीरज, यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भंवरलाल कूकना, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष बिशनाराम सिहाग, राजेन्द्र मूंड, सुंदर बेरड़, तोलाराम सिहाग, यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष संतोष गोदारा, अभिमन्यु पूनियां, सुधीन्द्र मूंड, यशवीर सुरा, प्रदीप जोशी, फरमान कोहरी सहित अनेक अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम में सभी वक्ताओं ने सोशल मीडिया पर झूठ को पहचानने और भाजपा द्वारा फैलाये जा रहें झूठे जाल को काटने कर जनता के बीच सच के लिए काम करने का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस का काम पर भरोसा है और काम करने वालों की यहां कद्र है। सभी ने एक स्वर में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला के आयोजन की सराहना की। आयोजक हरिराम बाना ने स्वागत भाषण दिया और गर्मजोशी के साथ सभी अतिथियों को सूत की माला व साफा पहना कर स्वागत किया। बाना ने श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सभी 223 बूथों पर यूथ की टीम बनाने व कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण शिविर के बारे में जानकारी दी। मंच संचालन विशाल स्वामी ने किया।

  • Related Posts

    ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

    समाचार-गढ़ 9 जुलाई 2026। निकटवर्ती लूणकरणसर कस्बे में गुरुवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। आज सुबह करीब 8 बजे रणकपुर एक्सप्रेस…

    राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव टले! आयोग ने कहा- आरक्षण के बाद भी लगेंगे 90 दिन

    समाचार गढ़ जयपुर। राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों को लेकर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि वर्तमान परिस्थितियों में 31…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

    ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

    राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव टले! आयोग ने कहा- आरक्षण के बाद भी लगेंगे 90 दिन

    राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव टले! आयोग ने कहा- आरक्षण के बाद भी लगेंगे 90 दिन

    पढें देश प्रदेश की कुछ खास खबरें जो आपके लिए जानना है जरूरी।

    पढें देश प्रदेश की कुछ खास खबरें जो आपके लिए जानना है जरूरी।

    मानसून की राह देख रहा बीकानेर, भीषण गर्मी और उमस से लोग बेहाल, अब अलर्ट

    मानसून की राह देख रहा बीकानेर, भीषण गर्मी और उमस से लोग बेहाल, अब अलर्ट

    सोना-चांदी हुए सस्ते: सोने में ₹832 और चांदी में ₹2,046 की गिरावट, जानिए आज के ताजा भाव

    सोना-चांदी हुए सस्ते: सोने में ₹832 और चांदी में ₹2,046 की गिरावट, जानिए आज के ताजा भाव

    जिले भर में हुए हादसों में छह जानें हुई अकाल मौत का शिकार:-

    जिले भर में हुए हादसों में छह जानें हुई अकाल मौत का शिकार:-
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights