समाचार-गढ़, 17 जून 2023। श्रीडूंगरगढ़ के गांव सुरजनसर में आज शनिवार को नव निर्मित सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय का उद्घटान कस्बे के समाज सेवी तुलसीराम चौरड़िया ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिक्षा का दीपक अज्ञान के अंधकार को दूर कर प्रकाशमान बना देता है। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता करते हुए शिक्षक भंवरलाल जानू ने कहा कि बच्चों का चरित्र निर्माण बिना विद्यालयों के संभव नहीं है। विशिष्ट अतिथि साहित्यकार डॉ. मदन सैनी ने अपने वक्तव्य में कहा कि शब्दों के साथ अर्थ को आत्मसात करना ही सच्चे शिक्षार्थी का धर्म है। इस कार्यक्रम में सरपंच ओम प्रकाश गुरावा, पवन कुमार शर्मा, लक्ष्मीनारायण नैण, ज्ञानाराम नाई, किशोर सिंह राजपुरोहित, सागरमल शर्मा, नौरंगाराम डूडी, रामनारायण मोटसरा आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर आस-पास के गांव के ग्रामीण भी मौजूद रहे। शाला के संचालक गोविंद मोटसरा व मुकेश मोटसरा ने आगंतुक अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संयोजन गोरधन डूडी ने किया।













