Nature Nature

टोल वसूली से परेशान ग्रामीण एक बार फिर धरने पर

Nature

समाचार-गढ़, 17 जून 2023। लखासर टोल मुक्त संघर्ष समिति ने 20 किमी क्षेत्र टोलमुक्त कराने के लिए कलेक्टर को पूर्व में सौंपा था ज्ञापन। लेकिन समस्या का हल न मिलने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने टोल नाके पर डाला पड़ाव और कहा जब तक मांगे पूरी न हो हिलेंगे नहीं।

श्रीडूंगरगढ़ के लखासर स्थित टोल नाका से परेशान क्षेत्र के ग्रामीणों ने मांगीलाल गोदारा के नेतृत्व में कलेक्टर से मिल 20 किलोमीटर का क्षेत्र आमजन के लिए टोल फ्री करने के लिए पूर्व में कर प्रयास किए गए परंतु जब अधिकारियों ने किसी प्रकार की सुध न ली तो मजबूरन आज धरना शुरू कर अपनी हक की बात रखनी पड़ी।
लखासर टोल मुक्त संघर्ष समिति के गोदारा ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ तहसील के ग्रामीणों का खेती बाड़ी, कृषि मंडी, सब्जी मंडी, पशुओं के लिए चारा आदि आवश्यकता रोज ही टोल से होकर गुजरना पड़ता है ऐसे में लगातार टोल वसूली ग्रामीणों पर आर्थिक बोझ और कष्ट दाई बनती जा रही है।इसलिए 20 किलोमीटर दायरे के लिए टोल ग्रामीणों के लिए फ्री किया जाए ।
टोल नाके के 20 किलोमीटर दायरे में ग्रामीण टोल वसूली से परेशान हैं। श्रीडूंगरगढ़ उपखंड तक पहुंचने के लिए यह आम रास्ता है।
पूर्व में संघर्ष समिति द्वारा आंदोलन करने पर टोल प्रबंधक व समिति के बीच समझौता हुआ था जिस पर टोल प्रबंधक द्वारा 20 किलोमीटर दायरे मे शुल्क लेना बंद कर दिया था परंतु वर्तमान में पुनः टोल प्रबंधक द्वारा यह शुल्क लिया जा रहा है जो कि असंगत है अन्याय पूर्ण है। आमजन की परेशानी को समझते हुए जिला कलेक्टर जल्द से जल्द मांगे पूरी करें। इस दौरान क्षैत्र के जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। समन्दसर से कुनणाराम सारस्वत, जगदीश गोदारा, खियाराम गोदारा, लिच्छुराम तर्ड़, जेठाराम मेघवाल, श्रवण सारस्वत, मघाराम जोधासर से मदन दास स्वामी, किशन सिंह भोजास से रामेश्वर लाल राजपुरोहित, श्रवण सोनी, झंझेऊ से भागीरथ सिंह तंवर, पूनमचंद घिंटाला आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

  • Related Posts

    Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

    समाचार गढ़, 9 अक्टूबर 2026| राजस्थान के बीकानेर जिले के देशनोक स्थित विश्व प्रसिद्ध करणी माता मंदिर में शारदीय नवरात्र मेले को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार…

    Pakistan Balochistan Crisis: क्या हाथ से निकल रहा बलूचिस्तान? रिटायर्ड जवानों को वापस बुलाने का आदेश

    समाचार गढ़, 9 अक्टूबर 2026 पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में बढ़ती हिंसक गतिविधियों के बीच सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नई चुनौती सामने आई है। पाकिस्तानी फ्रंटियर कॉर्प्स ने अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

    Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

    Pakistan Balochistan Crisis: क्या हाथ से निकल रहा बलूचिस्तान? रिटायर्ड जवानों को वापस बुलाने का आदेश

    Pakistan Balochistan Crisis: क्या हाथ से निकल रहा बलूचिस्तान? रिटायर्ड जवानों को वापस बुलाने का आदेश

    Nagaur News: 600 रुपये का सुरमा आंखों के लिए बना मुसीबत? मोतियाबिंद से लेकर चश्मे का नंबर घटाने तक के दावे

    Nagaur News: 600 रुपये का सुरमा आंखों के लिए बना मुसीबत? मोतियाबिंद से लेकर चश्मे का नंबर घटाने तक के दावे

    Rajasthan Panchayat Election: आज से शुरू होगा नामांकन का दौर, 22 को जिला परिषद-पंचायत समिति और 24 अक्टूबर को पंच-सरपंच के लिए वोट

    Rajasthan Panchayat Election: आज से शुरू होगा नामांकन का दौर, 22 को जिला परिषद-पंचायत समिति और 24 अक्टूबर को पंच-सरपंच के लिए वोट

    Nana Patekar Death: 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर का निधन, 4:18 बजे घर पहुंचे थे केयरटेकर; 45 मिनट तक चला CPR

    Nana Patekar Death: 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर का निधन, 4:18 बजे घर पहुंचे थे केयरटेकर; 45 मिनट तक चला CPR

    Punjab News: PCS अधिकारी बनकर AAP नेता से शादी, तलाकशुदा और एक बच्चे की मां निकली महिला; 6 पर FIR

    Punjab News: PCS अधिकारी बनकर AAP नेता से शादी, तलाकशुदा और एक बच्चे की मां निकली महिला; 6 पर FIR
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights