Nature Nature

निर्दलीय प्रत्याशी प्रीति शर्मा ने 10 गांवों का किया दौरा, पूर्व विधायक भी साथ

Nature

समाचार-गढ़। विधानसभा क्षेत्र श्रीडूंगरगढ़ में निर्दलीय प्रत्याशी प्रीति शर्मा लगातार ग्रामीण क्षेत्र व कस्बे के वार्डों में जनसंपर्क कर रही है और इस दौरान उनको अपार जनसमर्थन मिल रहा है। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे-वैसे जनसंपर्क भी गति पकड़ रहा है। आज बुधवार को शर्मा ने क्षेत्र में 10 गांवों में 11 जगहों पर व कस्बे में पांच जगहों पर जनसभाएं आयोजित की। आज गांव सालासर, पुदंलसर, बाना, रीड़ी में हरिराम जी मंदिर, शिवजी मंदिर, धर्मास, नौसरिया, मिंगसरिया, बाड़ेला, धनेरू व ब्रजलाना जोहड़ में सभाएं कर समाजसेवी जुगलकिशोर तावणियां की अगुवाई में उनके सर्मथकों ने प्रीति के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस मौके पर प्रीति शर्मा ने एक बार मौका देने की अपील की एवं अपने परिवार द्वारा लगातार किए जा रहे सेवा कार्यों के बारे में बताया। स्वतंत्रता सेनानी मघाराम शर्मा की पौत्री प्रीति ने अपने दादा को याद करते हुए उनकी लड़ाई अंग्रेजों से एवं स्वयं की लड़ाई भ्रष्टाचार से बताते हुए साथ मांगा। इस मौके पर पूर्व विधायक किशनाराम नाई ने अपने सर्मथकों से प्रीति के पक्ष में मतदान करने की अपील की। प्रीति के साथ पार्षद सोहनलाल ओझा, पूर्व पार्षद आशीष जाड़ीवाल, धन्नेसिंह तंवर, सामाजिक कार्यकर्ता सम्पत सारस्वत, जिज्ञासू सिद्ध भी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    जोधपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: तलाकशुदा पत्नी का गुजारा भत्ता 25 लाख से बढ़ाकर 40 लाख, कहा—‘यह हक है, ऐश का जरिया नहीं’

    समाचार गढ़ 3 अप्रैल 2026 जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर मुख्यपीठ ने एक अहम फैसले में तलाकशुदा पत्नी को मिलने वाले स्थायी गुजारा भत्ते को 25 लाख रुपए से बढ़ाकर…

    लिव-इन पार्टनर बना हत्यारा, महिला की हत्या कर शव जंगल में फेंका, खुद पहुंचा थाने

    समाचार गढ़ 3 अप्रैल 2026। बीकानेर जिले के खाजूवाला क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे युवक ने महिला की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जोधपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: तलाकशुदा पत्नी का गुजारा भत्ता 25 लाख से बढ़ाकर 40 लाख, कहा—‘यह हक है, ऐश का जरिया नहीं’

    जोधपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: तलाकशुदा पत्नी का गुजारा भत्ता 25 लाख से बढ़ाकर 40 लाख, कहा—‘यह हक है, ऐश का जरिया नहीं’

    लिव-इन पार्टनर बना हत्यारा, महिला की हत्या कर शव जंगल में फेंका, खुद पहुंचा थाने

    लिव-इन पार्टनर बना हत्यारा, महिला की हत्या कर शव जंगल में फेंका, खुद पहुंचा थाने

    निजी स्कूल नहीं कर सकेगा मनमानी, 15 अप्रैल से होगी सख्त चेकिंग, हर स्कूल आएगा जांच के दायरे में

    निजी स्कूल नहीं कर सकेगा मनमानी, 15 अप्रैल से होगी सख्त चेकिंग, हर स्कूल आएगा जांच के दायरे में

    खाटूश्याम भक्तों के लिए खास खबर, आज से मंदिर में श्रृंगार व आरती के समय में हुआ बदलाव

    खाटूश्याम भक्तों के  लिए खास खबर, आज से मंदिर में श्रृंगार व आरती के समय में हुआ बदलाव

    ट्रम्प ने एक बार फिर दी धमकी ! अमेरिकी सेना द्वारा ईरान में पुल व बिजली प्लांट को तबाह करने की तैयारी

    ट्रम्प ने एक बार  फिर दी धमकी !  अमेरिकी सेना द्वारा ईरान में पुल व बिजली प्लांट को तबाह करने की तैयारी

    विधायक सारस्वत से मिले पदाधिकारी, दिया आमंत्रण, 25 को होगा अधिवेशन

    विधायक सारस्वत से मिले पदाधिकारी, दिया आमंत्रण, 25 को होगा अधिवेशन
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights