Nature Nature

भाजपा प्रत्याशी ताराचंद ने कहा पेपर लीक से युवाओ में आक्रोश

Nature

समाचार-गढ़। श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी ताराचंद सारस्वत ने बुधवार को ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया। ताराचंद ने जनसम्पर्क की शुरुआत बादनू से की इसके बाद उन्होंने कुचोर अगुणी, कुचोर आथूणी, उतमामदेसर (नया गांव ), लालमदेसर, साधासर, मसूरी व बिदासरिया सहित अन्य गाँवों का दौरा किया। इस दौरान लोगो ने उनका माला, साफा पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी ताराचंद सारस्वत ने कहा कि कांग्रेस के 5 वर्षों के कुशासन में आमजन की भावनाओं को चोट पहुंची है। किसानों के साथ धोखा, युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ यह कांग्रेस ने किया है । कांग्रेस के शासन में 19 बार पेपर लीक हुए है। श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा में परिवर्तन की नई भोर के साथ सुशासन का कमल खिलने वाला है। मेरी सभी मतदाताओं से अपील है कि आप लोकतंत्र के इस पर्व में भागीदारी जरूर निभाएं। सच्ची सरकार चुनें। इस दौरान रामगोपाल सुथार, छेलूसिंह शेखावत,विनोद गिरी गुंसाई,नारायण मोट,किशन गोदारा,मांगीलाल गोदारा,मोहन कुलड़िया,कुंभाराम सिद्ध,हेमनाथ सिद्ध,बजरंगलाल सारस्वत,अगर सिंह पड़िहार,करनी सिंह,रतन सिंह,समुंदर सिंह, श्रवनराम, नवरतन घिंटाला,गिरधारी गोदारा, महेंद्र सिंह, सुभाष कमलिया,जेठाराम भांभू, जगदीश पारीक,पृथ्वीराज राजपुरोहित, मुरलीनाथ सिद्ध,विश्वनाथ सिद्ध,पोकर नाथ सिद्ध,किशननाथ बलिहारा,गोपालनाथ सिद्ध,भागीरथ सिंह,विक्रम सिंह,कानीराम तर्ड,रामनिवास बिश्नोई,धर्माराम मेघवाल,श्रवण मेघवाल,मोहननाथ सिद्ध,पवन स्वामी,रामलाल सुनार, रामलाल रिन्टोड, लक्ष्मीनारायण सेवग, गौरधनराम शर्मा,भरतमल आदि सरपंच, पूर्व सरपंच, जनप्रतिनिधि पदाधिकारीगण साथ में रहे। भाजपा प्रत्याशी ताराचंद सारस्वत गुरुवार को मेउसर, मेहरामसर, लालासर, बनिया, कुकणीया, बेरासर, सिंधु, मोरखाना, किरतासर, सोवा, गजरूपदेसर, जयसिंहदेंसर कलिया का दौरा करेंगे।

  • Related Posts

    एक अनजान लिंक और खाते से 1.30 लाख साफ! बच्चों के मोबाइल से जुड़ा साइबर ठगी का मामला

    समाचार गढ़ 17 नवंबर 2026। बीकानेर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति के बैंक खाते से अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी कर…

    सरपंच बनने की ऐसी होड़! एक पंचायत में 43 प्रत्याशी, चुनाव चिह्न ढूंढते हुए चकरा गया दिमाग

    समाचार गढ़ 17 नवंबर 2026। राजस्थान पंचायत चुनाव में सवाई माधोपुर की एक ग्राम पंचायत का चुनाव इन दिनों चर्चा में है। यहां सरपंच पद के लिए एक-दो नहीं, बल्कि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एक अनजान लिंक और खाते से 1.30 लाख साफ! बच्चों के मोबाइल से जुड़ा साइबर ठगी का मामला

    एक अनजान लिंक और खाते से 1.30 लाख साफ! बच्चों के मोबाइल से जुड़ा साइबर ठगी का मामला

    सरपंच बनने की ऐसी होड़! एक पंचायत में 43 प्रत्याशी, चुनाव चिह्न ढूंढते हुए चकरा गया दिमाग

    सरपंच बनने की ऐसी होड़! एक पंचायत में 43 प्रत्याशी, चुनाव चिह्न ढूंढते हुए चकरा गया दिमाग

    एक हाथी के पीछे पूरा वन विभाग! 16 लोगों की मौत के बाद 100 से ज्यादा जवानों ने संभाला मोर्चा

    एक हाथी के पीछे पूरा वन विभाग! 16 लोगों की मौत के बाद 100 से ज्यादा जवानों ने संभाला मोर्चा

    टिहरी गढ़वाल में भीषण बस हादसा, पुल से 100 मीटर नीचे खाई में गिरी बस; 8 लोगों की मौत

    टिहरी गढ़वाल में भीषण बस हादसा, पुल से 100 मीटर नीचे खाई में गिरी बस; 8 लोगों की मौत

    कुलगाम हमले का बदला! लश्कर कमांडर लतीफ भट समेत दो आतंकी ढेर, 6 दिन से चल रहा था सर्च ऑपरेशन

    कुलगाम हमले का बदला! लश्कर कमांडर लतीफ भट समेत दो आतंकी ढेर, 6 दिन से चल रहा था सर्च ऑपरेशन

    LoC पर आधी रात संदिग्ध हलचल से अलर्ट हुई सेना, जवानों ने दागीं करीब 24 गोलियां; पुंछ में सर्च ऑपरेशन जारी

    LoC पर आधी रात संदिग्ध हलचल से अलर्ट हुई सेना, जवानों ने दागीं करीब 24 गोलियां; पुंछ में सर्च ऑपरेशन जारी
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights