Nature Nature

नगर निकायों के कार्मिकों के साथ अन्याय! पदोन्नति की बजाय प्रतिनियुक्ति पर नियुक्ति का विरोध

Nature

समाचारगढ़ श्रीडूंगरगढ़, 30 दिसंबर 2024।
राजस्थान नगरपालिका कर्मचारी फेडरेशन संघ की श्रीडूंगरगढ़ शाखा ने स्वायत्त शासन विभाग के निदेशक एवं विशिष्ट शासन सचिव को ज्ञापन सौंपकर नगर निकायों में हो रहे अन्याय पर रोष व्यक्त किया। यह ज्ञापन ईओ अविनाश शर्मा के माध्यम से सौंपा गया।

पालिका के कर्मचारियों ने नगर निकायों में रिक्त पदों को पदोन्नति के माध्यम से भरने के बजाय अन्य विभागों से कार्मिकों को प्रतिनियुक्ति पर नियुक्त किए जाने पर कड़ा विरोध जताया।

पालिका कर्मचारी जितेंद्र भोजक ने बताया कि पहले से ही वेतन विसंगतियों का सामना कर रहे नगरीय निकाय के कर्मचारियों के लिए यह कदम किसी दोहरी मार से कम नहीं है। उन्होंने कहा, “हमारे पदोन्नति के अधिकार को नजरअंदाज करना न केवल हमारे सम्मान के खिलाफ है, बल्कि हमारी कार्यक्षमता और मनोबल को भी प्रभावित करता है।”

कर्मचारियों ने साफ कहा कि यह निर्णय नगर निकाय के कार्मिकों के प्रति अनुचित है और उनके हितों की अनदेखी का प्रत्यक्ष उदाहरण है। फेडरेशन संघ ने मांग की है कि रिक्त पदों को प्राथमिकता के आधार पर पदोन्नति के जरिए भरा जाए, ताकि नगर निकाय के कर्मचारियों को न्याय मिल सके।

Related Posts

कॉमर्स में टाॅप एजी मिशन की छात्रा, कोचिंग क्लासेज में मनाया जश्न

कॉमर्स में टाॅप एजी मिशन की छात्रा, कोचिंग क्लासेज में मनाया जश्न समाचार गढ़ 1 अप्रैल 2026। श्रीडूंगरगढ़ उपखंड क्षेत्र में कॉमर्स संकाय में टॉपर एजी मिशन कोचिंग क्लासेज की…

एजी मिशन ने कॉमर्स में किया टॉप, क्लासेज में मनाया जश्न

एजी मिशन ने कॉमर्स में किया टॉप, क्लासेज में मनाया जश्न समाचार गढ़ 1 अप्रैल 2026। श्रीडूंगरगढ़ उपखंड क्षेत्र में कॉमर्स संकाय में टॉपर एजी मिशन कोचिंग क्लासेज की छात्रा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कॉमर्स में टाॅप एजी मिशन की छात्रा, कोचिंग क्लासेज में मनाया जश्न

कॉमर्स में टाॅप एजी मिशन की छात्रा, कोचिंग क्लासेज में मनाया जश्न

एजी मिशन ने कॉमर्स में किया टॉप, क्लासेज में मनाया जश्न

एजी मिशन ने कॉमर्स में किया टॉप, क्लासेज में मनाया जश्न

ट्रम्प नाटो से निकल सकते है बाहर, नाटो को बताया कागजी शेर, कहा- नाटो ने नहीं दिया साथ

ट्रम्प नाटो से निकल सकते है बाहर, नाटो को बताया कागजी शेर, कहा- नाटो ने नहीं  दिया साथ

औद्योगिक लीज मॉडल में बड़ा बदलाव, 40% तक सस्ती जमीन मिलेगी

औद्योगिक लीज मॉडल में बड़ा बदलाव, 40% तक सस्ती जमीन मिलेगी

1 अप्रैल 2026 से बड़े बदलाव: महंगाई का झटका, टैक्स नियमों में फेरबदल और आपकी जेब पर सीधा असर—जानिए पूरी खबर

1 अप्रैल 2026 से बड़े बदलाव: महंगाई का झटका, टैक्स नियमों में फेरबदल और आपकी जेब पर सीधा असर—जानिए पूरी खबर

भारती निकेतन मेगा ओलिंपियाड परिणाम जारी: टॉपर्स को स्कूटी, टैबलेट व साइकिल, प्रवेश पर भारी फीस छूट

भारती निकेतन मेगा ओलिंपियाड परिणाम जारी: टॉपर्स को स्कूटी, टैबलेट व साइकिल, प्रवेश पर भारी फीस छूट
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights